Personalized
Horoscope

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024)

इस विशेष लेख में हम धनु राशि के 2024 वार्षिक राशिफल के बारे में और उसके प्रभाव के बारे में जानेंगे।

इस विशेष लेख में हम धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के बारे में जानेंगे और साथ ही जानेंगे वर्ष 2024 आने वाले सभी महत्वपूर्ण मोर्चों पर धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा। धनु राशिफल 2024 करियर, व्यवसाय, रिश्ते, आर्थिक पक्ष, स्वास्थ्य, आदि के संबंध में जातकों के जीवन पर पड़ने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण प्रभावों की विस्तृत जानकारी आपको प्रदान करेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार धनु, राशि चक्र की नौवीं राशि है और इसे अग्नि तत्व की राशि माना गया है। 

यहाँ पढ़ें मकर वार्षिक राशिफल 2024 (Makar Varshik Rashifal 2024)

Read In English: Sagittarius Yearly Horoscope 2024 

धनु राशि पर विस्तार के ग्रह बृहस्पति का शासन होता है जो आशीर्वाद और आध्यात्मिकता को भी दर्शाते हैं। वर्ष 2024 में मई 2024 से आर्थिक पक्ष आदि के संबंध में धनु जातकों को औसत परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि इस दौरान बृहस्पति का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 से पहले बृहस्पति आपके पंचम भाव में पहले और चौथे भाव के स्वामी के रूप में विराजमान रहेंगे। वर्ष 2024 के लिए शनि तीसरे भाव में रहेंगे और यह धनु राशि के जातकों को मिलने वाली सफलता को दर्शाता है। वहीं बात करें छाया ग्रह राहु केतु की तो राहु चौथे भाव में स्थित होगा और केतु दशम भाव में होगा। राहु की यह स्थिति अनुकूल नहीं मानी जा रही है। 

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार अप्रैल 2024 के बाद का समय उतना अच्छा नहीं होने वाला है क्योंकि मई 2024 से गुरु आपके छठे भाव में विराजमान हो जाएंगे जिसके चलते धनु राशि के जातकों को धन खर्च और आराम ना मिल पाने की समस्या से जूझना पड़ सकता है। शनि आपके तीसरे भाव में स्थित होगा और आपको करियर, आर्थिक पक्ष, स्वास्थ, और रिश्तों के संबंध में मिश्रित परिणाम प्रदान कर सकता है। राहु और केतु ग्रह चौथे भाव में और दशम भाव में स्थित होकर आपके स्वास्थ्य और आराम के लिए प्रतिकूल संकेत दे रहे हैं। वर्ष 2024 के उत्तरार्ध की तुलना में मई 2024 से पहले का भाग आपके स्वास्थ्य और निजी जीवन में खुशी के लिए अनुकूल साबित हो सकता है क्योंकि बृहस्पति अप्रैल 2024 तक आपके पंचम भाव में रहेंगे। शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जो आपके करियर और स्वास्थ्य के लिए इस वर्ष सहायक साबित हो रहा है।

पंचम भाव में बृहस्पति के अनुकूल गोचर के चलते मई 2024 से पहले धनु राशि के जातकों को ढेरों सुख सुविधाएं नसीब होने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष मई 2024 से पहले बृहस्पति के पंचम भाव में गोचर के चलते आपको शानदार आर्थिक लाभ, धन संचित करने आदि के संदर्भ में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 

इस राशि के जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें लाभ प्राप्त करने और अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। मई 2024 से पहले पंचम भाव में बृहस्पति की स्थिति आपके करियर में अनुकूल परिणाम प्रदान करेगी। इसके अलावा रिश्तों में खुशहाली, धन कमाने और उसे संचित करने के संदर्भ में भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पूजा और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे जिससे आपके जीवन में सफलता मिलेगी। धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार बृहस्पति पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आप आध्यात्मिक पक्ष की ओर ज्यादा झुकाव रखते नजर आएंगे। वर्ष 2024 के लिए आपको ढेरों अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की संभावना है क्योंकि बृहस्पति मई 2024 से पहले आपके पंचम भाव में मौजूद रहने वाले हैं और करियर के संदर्भ में शुभ परिणाम का लाभ उठाएंगे। मई 2024 से बृहस्पति आपके छठे भाव में स्थित हो जाएंगे जिससे आपको चिंता और आर्थिक पक्ष से जुड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है। साथ ही वित्तीय परेशानी के चलते आप कर्ज में भी घिर सकते हैं। आपको अपने निजी जीवन में और अपने परिवार के साथ भी कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। 

व्यवसाय के संदर्भ में अगर आप कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो मई 2024 से पहले उसे ले लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान बृहस्पति पंचम भाव में स्थित होगा और चंद्र राशि पर दृष्टि रखेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो मई 2024 से पहले का समय आपके लिए करियर पक्ष, आर्थिक जीवन, रिश्तों और स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल रहेगा। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री होने जा रहे हैं और इसके चलते आर्थिक पक्ष, करियर, आदि के संबंध में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 

हालांकि ऊपर दी गई सारी भविष्यवाणी सामान्य भविष्यवाणी है और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार आपके लिए इसके परिणाम अलग हो सकते हैं।

धनु वार्षिक राशिफल 2024 करियर 

करियर के लिहाज से बात करें तो धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) इस बात के संकेत दे रहा है कि करियर के लिए शनि ग्रह तीसरे भाव में विराजमान होगा और इस समय आपका साढ़ेसाती का दौर खत्म हो चुका है। करियर के लिए मुख्य ग्रह शनि की अनुकूल स्थिति आपके जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगी। वर्ष 2024 में आपको करियर के संदर्भ में समृद्धि हासिल होगी। इसके साथ ही बृहस्पति आपको अप्रैल 2024 तक अपने करियर में सफलता प्रदान करेगा क्योंकि यह पंचम भाव में स्थित होगा और आपके करियर के संबंध में ढेरों अनुकूल परिणाम प्रदान करने की स्थिति में रहेगा। इसके बाद बृहस्पति मई 2024 से आपके छठे भाव में गोचर जाएगा यहां पर आपको जीवन शैली और करियर में कुछ बदलाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस समय शनि आपके तीसरे भाव में होगा। 

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार अप्रैल 2024 तक अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद लगा सकते हैं क्योंकि बृहस्पति पंचम भाव में स्थित होगा और आपकी चंद्र राशि को प्रभावित कर रहा होगा। पंचम भाव में बृहस्पति की स्थिति के चलते आप अपने करियर के संबंध में सही निर्णय लेने और अच्छे अवसरों का लाभ उठाने की स्थिति में नजर आएंगे। इसके अलावा आप खुद को आँकने और काम में अधिक क्षमता विकसित करने की स्थिति में भी रहेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर अपने कार्यक्षेत्र पर अपनी अलग पहचान बनायेंगे। वर्ष 2024 के दौरान आप ऑनसाइट नौकरी के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि शनि आपके तीसरे भाव में रहने वाला है और बृहस्पति अप्रैल 2024 तक आपके पंचम भाव में रहेगा। अप्रैल 2024 की अवधि के दौरान आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।

धनु वार्षिक राशिफल 2024 आर्थिक पक्ष 

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) आर्थिक पक्ष के लिहाज से इस बात के संकेत दे रहा है कि मई 2024 वर्ष की दूसरी छमाही आपके धन प्राप्ति और प्रगति के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के संबंध में आपके छठे भाव में होंगे। छठा भाव खर्च और कर्ज़ को दर्शाता है। ऐसे में आपके लिए मई 2024 से आर्थिक पक्ष को संभालने में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं क्योंकि अपनी जरूरतें के चलते मई 2024 के बाद आपके जीवन में आर्थिक खर्चे होने वाले हैं। मई 2024 से पहले पंचम भाव में बृहस्पति की स्थिति आपके जीवन में लाभ की वजह बनेगी। इस दौरान आप ज्यादा कमाई और बचत करने में कामयाब रहेंगे। मई 2024 से पहले की अवधि का सदुपयोग आप अपने आर्थिक पक्ष को शानदार बनाने के लिए कर सकते हैं। 

साथ ही मई 2024 से पहले की अवधि का उपयोग यदि आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए करते हैं तो भविष्य में आपको इससे लाभ होगा। इसके अलावा यदि आप इस अवधि में कोई निवेश या आर्थिक पक्ष से जुड़ा कोई भी अहम फैसला लेते हैं तो यकीनन तौर पर भविष्य में आपको इससे लाभ मिलेगा। तीसरे भाव में स्थित महत्वपूर्ण ग्रह शनि आपको धन संचित करने में लाभ प्रदान करने की स्थिति में है और इस दौरान आप धन संचित भी कर सकते हैं। वर्ष 2024 के दौरान आपको जो भी धन लाभ मिलेगा वह बचत करने में कामयाब रहेंगे। धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 में गोचर के बाद अगर आप अपने द्वारा संचित किए गए धन को किसी योजना में निवेश करते हैं तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। 

छाया ग्रह राहु चौथे भाव पर और केतु दशम भाव में आपके परिवार में कुछ अहम बदलाव की वजह बन सकते हैं जैसे कि आपको अपना निवास स्थान छोड़कर नई जगह पर जाना पड़ सकता है। इसके लिए आपको अपने जीवन में ज्यादा धन खर्च करने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ ही नौकरी में भी परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं जिसकी वजह से आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इसमें भी आपका मोटा धन खर्च हो सकता है।

धनु वार्षिक राशिफल 2024 शिक्षा 

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार शिक्षा के लिहाज से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि इस वर्ष शिक्षा के संदर्भ में आपको उतने अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त होंगे जिनकी आप उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि बृहस्पति अप्रैल 2024 के बाद चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित हो जाएगा। अप्रैल 2024 से पहले बृहस्पति पंचम भाव में रहने वाला है और यह आपको संतोषजनक परिणाम प्रदान करेगा। वर्ष 2024 में अन्य प्रमुख ग्रह शनि भी पढ़ाई के संदर्भ में आपको अनुकूल परिणाम देने में सहायक साबित होगा क्योंकि यह आपके तीसरे भाव में रहने वाला है। 

मई 2024 से पढ़ाई में कुछ कमी या गिरावट देखने को मिलेगी क्योंकि बृहस्पति छठे भाव में आ जाएगा जो आपको पढ़ाई के संदर्भ में प्रतिकूल परिणाम प्रदान कर सकता है।शिक्षा के लिए जाना जाने वाला ग्रह बुध 7 जनवरी 2024 से 8 अप्रैल तक की अवधि में अनुकूल स्थिति में नजर आ रहा है और इस अवधि में आप पढ़ाई में अच्छी प्रगति करें और आगे बढ़ने की स्थिति में रहेंगे। 

छाया ग्रह राहु चौथे भाव में और केतु दशम भाव में पढ़ाई में गड़बड़ी की वजह और पढ़ाई में संतुष्टि की कमी का सामना कराने वाला साबित होगा। चतुर्थ भाव में राहु के चलते आपको पढ़ाई में एकाग्रता की कमी और ध्यान भटकने जैसी परेशानियों से जूझना भी पड़ सकता है जिसके चलते पढ़ाई में आपका प्रदर्शन कमजोर होने की संभावना है। धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार बृहस्पति मई 2024 से पहले पंचम भाव में स्थित होकर आपको सकारात्मक परिणाम प्रदान करेंगे।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

धनु वार्षिक राशिफल 2024 पारिवारिक जीवन 

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार पारिवारिक जीवन के संदर्भ में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आपका पारिवारिक जीवन वर्ष 2024 में मई महीने के बाद ज्यादा शानदार नहीं रहने वाला है क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि से छठे भाव में स्थित हो जाएंगे। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण ग्रह शनि तीसरे भाव में रहेंगे और तीसरे भाव में शनि की यह स्थिति आपको पारिवारिक जीवन में सफलता दिला सकती है। मई 2024 से पहले पारिवारिक जीवन में अच्छे रिश्ते और खुशहाली का अनुभव करते आप नजर आ सकते हैं क्योंकि बृहस्पति इस दौरान आपके पंचम भाव में स्थित होगा। मई 2024 से पहले परिवार और पारिवारिक जीवन में आप खुशहाली और समृद्धि का अनुभव करेंगे। 

चतुर्थ और दशम भाव में राहु और केतु ग्रह की स्थिति पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं नजर आ रही है। चतुर्थ भाव में राहु की उपस्थिति संपत्ति के मामलों और अन्य चीजों से संबंधित मुद्दों के चलते पारिवारिक मुद्दों में तनाव की वजह बन सकती है। राहु की चतुर्थ भाव में स्थिति प्रतिकूल परिणाम दे सकती है और इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन के संदर्भ में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

धनु वार्षिक राशिफल 2024 प्रेम जीवन 

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) इस बात के प्रबल संकेत दे रहा है कि मई 2024 के बाद प्रेम और विवाह के लिए समय इतना अनुकूल नहीं होने वाला है क्योंकि इस दौरान शुभ ग्रह बृहस्पति आपके छठे भाव में चला जाएगा। शनि वर्ष 2024 में आपके तीसरे भाव में स्थित होगा और प्रेम और विवाह के संदर्भ में आपको अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा। अपने प्रयासों के चलते आप अपने प्रेम से जुड़े मसलों में सफल होंगे। इसके बाद मई 2024 से बृहस्पति जब आपके छठे भाव में चला जाएगा तब विवाह और प्रेम के संदर्भ में आपको ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। 

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस राशि के जो जातक प्रेम संबंध में हैं मुमकिन है कि मई 2024 के बाद वह अपने रिश्ते को विवाह में तब्दील करने में कामयाब ना हो पाएँ। अप्रैल 2024 के बाद विवाह के संबंध में निर्णय अनुकूल संकेत नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है तो क्या मई 2024 से पहले आप अपने निजी जीवन के संदर्भ में कोई अच्छा कदम उठा सकते हैं? प्रेम और विवाह का कारक माने जाने वाला शुक्र ग्रह 12 जून 2024 से 24 अगस्त 2024 की अवधि के दौरान गोचर करेगा और यह अवधि प्रेम और विवाह के लिए आपके लिए बेहद शुभ साबित होगी।

धनु वार्षिक राशिफल 2024 स्वास्थ्य 

धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) स्वास्थ्य के संदर्भ में इस बात के संकेत दे रहा है कि मई 2024 से पहले आपके स्वास्थ्य पक्ष के संदर्भ में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के संबंध में आपके पंचम भाव में स्थित होगा और इस वजह से चंद्र राशि पर दृष्टि रखेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास शानदार रहेगा। साथ ही आपके जीवन में ऊर्जा का स्तर भी काफी उच्च रहने वाला है। धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार बृहस्पति चंद्र राशि के संबंध में पांचवें भाव में स्थित होंगे और यह 2024 के अंत तक आपके स्वास्थ्य को अच्छी स्थिति में रखने आपके जीवन में उचित ऊर्जा बनाए रखने और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित होगा। आपके अंदर जो खुशी और संतुष्टि मौजूद होगी उसके चलते आपका स्वास्थ बेहद ही उत्तम रहने वाला है। 

इस संदर्भ में अप्रैल 2024 तक पंचम भाव में बृहस्पति की स्थिति आध्यात्मिक शक्तियों और आध्यात्मिक मामलों में रुचि के लिए भी अनुकूल रहने वाली है। आध्यात्मिक मामलों में आपकी रूचि और प्रगति से आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। मई 2024 के बाद आपका स्वास्थ्य थोड़ा सकता है क्योंकि इस दौरान बृहस्पति आप के छठे भाव में स्थित हो जाएगा जो आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दे सकता है। 

साल 2024 में राहु चतुर्थ भाव में और केतु दशम भाव में रहेगा जिसकी वजह से आपको सुख सुविधाओं में कुछ कमी और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको ढेरों यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं जिसकी वजह से आपके जीवन में तनाव बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा धनु वार्षिक राशिफल 2024 (Dhanu Varshik Rashifal 2024) के अनुसार इस वर्ष आपको पैरों में दर्द, जांघों में दर्द की शिकायत भी रहने वाली है। खुद को शांत रखने और तनाव से दूर रखने के लिए ध्यान योग करना आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

धनु वार्षिक राशिफल 2024 ज्योतिषीय उपाय 

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • गुरुवार के दिन बृहस्पति के लिए यज्ञ हवन करें। 
  • राहु के लिए गुरुवार को यज्ञ हवन करें। 
  • प्रतिदिन 21 बार 'ॐ गुरुवे नमः' मंत्र का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2024 में धनु राशि के जातकों का भविष्य कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातक 2024 में जीवन के लगभग सभी पहलुओं में भाग्यशाली रहने वाले हैं।

2024 के लिए धनु राशि के जातकों का भाग्यशाली रंग क्या है?

वर्ष 2024 के लिए धनु राशि के जातकों का शुभ रंग ऑरेंज (नारंगी) होने वाला है।

2024 में किन राशियों के लोग मालामाल होंगे?

मिथुन राशि, कर्क राशि, कुंभ राशि, मीन राशि, के जातकों के लिए 2024 में भाग्योदय की संभावना सबसे अधिक है।

क्या धनु राशि के जातकों के लिए 2024 भाग्यशाली वर्ष है?

जी 2024 धनु राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!