Personalized
Horoscope

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 (Kanya Varshik Rashifal 2024)

इस विशेष लेख में हम कन्या राशि के 2024 वार्षिक राशिफल के बारे में और उसके प्रभाव के बारे में जानेंगे।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 (Kanya Varshik Rashifal 2024) विशेष इस लेख में हम आपको कन्या राशिफल 2024 के द्वारा कन्या राशि के जातकों के जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम जीवन, विवाह, स्वास्थ्य, व्यापार, आदि के बारे में महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान कर रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप भी जान सकते हैं कि आपका आने वाला साल 2024 कैसा रहने वाला है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि, राशि चक्र की छठी राशि है और यह पृथ्वी तत्व की राशि मानी गई है। कन्या राशि पर बुद्धि के ग्रह बुध का शासन होता है जो विश्लेषणात्मक कौशल, तर्क आदि को भी दर्शाते हैं। यह वर्ष 2024, मई 2024 के बाद करियर, आर्थिक पक्ष, रिश्तों आदि के संबंध में लचीले परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा क्योंकि बृहस्पति का गोचर मई 2024 में होने जा रहा है और इस गोचर से बृहस्पति आपके नवम भाव में आ जाएंगे।

यहाँ पढ़ें कर्क वार्षिक राशिफल 2024 (Kark Varshik Rashifal 2024)

Read in English: Virgo Horoscope 2024

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 (Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार शनि आपके छठे भाव में रहेंगे और छाया ग्रह राहु और केतु आपके पहले और सातवें भाव में रहेंगे और ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं प्रदान करेंगे। वर्ष 2024 की पहली छमाही अप्रैल 2024 के अंत तक आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं साबित होगी क्योंकि बृहस्पति अष्टम भाव में स्थित होंगे और बृहस्पति की यह स्थिति आर्थिक पक्ष लाभ आदि के संदर्भ में अनुकूल नहीं रहने वाली है।

इसके बाद कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 से पहले बृहस्पति के अष्टम भाव में गोचर करने के चलते कन्या राशि के जातकों का खर्चा ज्यादा होने वाला है। साथ ही अपने जीवन में आर्थिक स्थिति अच्छी बनाए रखने में आपको ढेरों उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातक पैसा तो अच्छा कमाएंगे लेकिन आप उसे बचत करने में कामयाब नहीं होंगे। वर्ष 2024 में छठे भाव में मौजूद शनि की स्थिति आपके जीवन में उम्मीदों को दोबारा जगाने में सहायक साबित होगी जिसके दम पर आप करियर पक्ष में उच्च परिणाम प्राप्त करेंगे और सफलता आपके कदम चूमेगी। वर्ष 2024 के दौरान करियर में सफलता, पदोन्नति, उच्च वेतन वृद्धि, नई नौकरी के अवसर आदि भी आपको प्राप्त हो सकते हैं और इन लाभ से आपको सफलता भी मिल सकती है।

जनवरी से लेकर अप्रैल 2024 तक का समय आपके लिए करियर, धन, और रिश्तों के संदर्भ में इतना अनुकूल नहीं साबित होगा क्योंकि इस दौरान बृहस्पति आपके अष्टम भाव में रहेंगे जो आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार अष्टम भाव में बृहस्पति की स्थिति आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दे सकती है जैसे सिर दर्द और पाचन संबंधी परेशानियां आपको इस वक्त परेशान कर सकती हैं। अष्टम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति आपको नौकरी में अचानक से परिवर्तन या मौजूदा नौकरी में असंतुष्टि इत्यादि की वजह बन सकती है। उपरोक्त सभी चीजें अप्रैल 2024 के अंत तक होने की आशंका है। हालांकि यहां पर बताए गए परिणाम सामान्य परिणाम हैं। यहां यह समझना बेहद आवश्यक है कि व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार अलग-अलग लोगों के लिए इसके परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई 2024 से जब बृहस्पति वृषभ राशि में नवम भाव में आ जाएंगे तब आप पूजा, आध्यात्मिक कार्यों आदि में शामिल होकर अपने जीवन में उच्च परिणाम प्राप्त करने में कामयाब होंगे। नवम भाव अध्यात्मिक मामलों, आध्यात्मिक प्रगति के लिए जाना जाता है इसीलिए आध्यात्मिक राह पर चल कर आप अपने करियर, आर्थिक पक्ष, रिश्तों आदि में खुशहाली का अनुभव करेंगे और आपके जीवन में सफलता आएगी।

29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि वक्री होने वाले हैं। इसके चलते उपरोक्त अवधि के दौरान करियर पर, आर्थिक जीवन, आदि के संदर्भ में कन्या राशि के जातकों को अच्छे परिणामों में थोड़ी कमी उठानी पड़ सकती है। वहीं शुभ ग्रह बृहस्पति वर्ष 2024 के दौरान जातकों को आध्यात्मिक मार्ग में ले जाने का काम करेगा। जिसके साथ मई 2024 के बाद आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे और आप अपने जीवन में खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 करियर 

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार करियर के लिए शनि ग्रह छठे भाव में विराजमान है। ऐसे में बृहस्पति 1 मई 2024 से नवम भाव में रहेंगे और आपको करियर में स्थिरता का आशीर्वाद प्रदान करेंगे। वहीं राहु वर्ष 2024 में सप्तम भाव में और केतु प्रथम भाव में रहेंगे जिसके चलते आपको नौकरी संभालने में थोड़ी अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि काम के दबाव के चलते आपसे गलतियां होने की और काम में एकाग्रता की कमी देखने को मिल सकती।

प्रथम भाव में केतु आपको बहुत ज्यादा ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम बना सकता है और इस ज्ञान को आप अपने काम करने और सफलतापूर्वक उन्नति करने में उपयोग कर सकते हैं। इस राशि के जो जातक व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें वर्ष 2024 में अप्रैल के बाद सफलता मिलने की संभावना बन रही है। इसके अलावा अगर आप किसी नए साझेदारी में प्रवेश करना चाहते हैं तो इस के संदर्भ में मई 2024 के बाद आपको कदम उठाने की सलाह दी जाती है, सफलता मिल सकती है।

नवम भाव में बृहस्पति की अनुकूल स्थिति के चलते आप नौकरी के नए अवसर, काम में पदोन्नति, आदि प्राप्त करेंगे। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के चलते अपने वरिष्ठ लोगों से मान सम्मान भी हासिल करेंगे। करियर में यह सभी शुभ चीज़ें मई 2024 के बाद यानी जब गुरु चंद्र राशि से नवम भाव में गोचर कर जाएंगे तब मुमकिन है। इसके अलावा 29 जून 2024 से लेकर 15 नवंबर 2024 का समय शनि की वक्री चाल का होगा और इस दौरान आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पड़ेगी। सप्तम भाव में राहु की उपस्थिति आपको अपने करियर के संबंध में विदेश यात्रा के भी मौके प्रदान कर सकती है और इस तरह के विकल्प आपके लिए अनुकूल साबित होंगे। कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति की मई 2024 के बाद नवम भाव में उपस्थिति भी आपको ऑनसाइट अवसरों के लिए सफलता प्रदान कर सकती है।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 आर्थिक जीवन

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) इस बात की तरफ संकेत करता है कि अप्रैल 2024 तक यानी वर्ष की पहली छमाही के दौरान आपके लिए आर्थिक स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं नजर आ रही है क्योंकि आठवें भाव में बृहस्पति, सप्तम में राहु के चलते आपके जीवन में खर्च बढ़ने वाले हैं। प्रथम भाव में केतु भी आपके लिए आर्थिक संकट पैदा करने वाला साबित हो सकता है। 

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार वर्ष की दूसरी छमाही आर्थिक संदर्भ में आपके लिए शुभ साबित हो सकती है क्योंकि इस दौरान शुभ ग्रह बृहस्पति चंद्र राशि के नवम भाव में विराजमान हो जाएंगे और जिसके चलते आप धन संचित करने में कामयाब होंगे। इसके अलावा अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं या कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेना चाहते हैं, नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो आप मई 2024 के बाद ऐसा कर सकते हैं क्योंकि नवम भाव में स्थित बृहस्पति का आपको भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और आपको सफलता भी मिलेगी।

आर्थिक फैसले जो आप लेना चाहते हैं मई 2024 के बाद उन पर आप अच्छी तरह से अमल करते नजर आएंगे। मई 2024 से यानी वर्ष की दूसरी छमाही आपके लिए धन के संदर्भ में ज्यादा शुभ परिणाम के संकेत दे रही है क्योंकि इस दौरान बृहस्पति आपके नवम भाव में स्थित होंगे। राहु सप्तम भाव में होंगे, केतु प्रथम भाव में, हालांकि कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार यह स्थिति आपके जीवन में अवांछित खर्चे बढ़ाने वाली साबित हो सकती है जिससे आपके जीवन में थोड़ी परेशानी और व्यर्थ की चिंता होने की आशंका है। इसके अलावा इस वर्ष प्रथम भाव में मौजूद केतु आपको आध्यात्मिक उद्देश्यों के संबंध में धन खर्च करने के लिए प्रेरित ही कर सकता है।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 शिक्षा

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार शिक्षा के संदर्भ में वर्ष 2024 में आपको उतने अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त होंगे जितनी आप उम्मीद लगाए बैठे हैं क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के संबंध में अष्टम भाव में होगा और अप्रैल 2024 तक बृहस्पति की यह स्थिति आपके कार्य को थोड़ी सुस्ती देने वाली साबित हो सकती है। चंद्र राशि के संबंध में नवम भाव में बृहस्पति आपकी पढ़ाई के लिए शुभ साबित हो सकते हैं और तब आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शुभ ग्रह बृहस्पति की यह स्थिति आपको शिक्षा के संदर्भ में उन्नत और अनुकूल परिणाम प्रदान करने के संकेत दे रही है। 

आपके छठे भाव में शनि की स्थिति पढ़ाई में उन्नत और अध्ययन के लिए आपके प्रयासों को बढ़ावा देगी जिससे आपको शिक्षा में सफलता मिलेगी। पढ़ाई के लिए ग्रह बुध 7 जनवरी 2024 से लेकर 8 अप्रैल 2024 तक अनुकूल स्थिति में रहेंगे और यह अवधि पढ़ाई के लिए अच्छी उन्नति प्रदान करने और आगे बढ़ने में मदद करेगी।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार व्यावसायिक अध्ययन भी आपकी मदद कर सकते हैं और इस अवधि के दौरान आप अपने जीवन में अच्छा करेंगे। सप्तम भाव में राहु और प्रथम भाव में केतु की स्थिति पढ़ाई के संदर्भ में आपके विकास के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं साबित होगी लेकिन पहले भाव में केतु की उपस्थिति आपको पढ़ाई में ज्ञान विकसित करने और आपकी बुद्धि को और प्रखर बनाने में शुभ अवश्य साबित होगी।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 पारिवारिक जीवन

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार 1 मई 2024 से पहले पारिवारिक जीवन के संदर्भ में परिणाम उतने उत्साहजनक नहीं नजर आ रहे हैं क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के संबंध में अष्टम भाव में मौजूद होगा। आपके लिए बृहस्पति का गोचर जो कि मई 2024 में होने वाला है इसके बाद समय अनुकूल हो सकता है क्योंकि इस दौरान बृहस्पति नवम भाव में स्थित हो जाएंगे जो परिवार में शांति और खुशियों को बढ़ावा देने वाले साबित होंगे।

अप्रैल 2024 के बाद इस वर्ष के दौरान शुभ अवसरों का आनंद लेने में आप कामयाब होंगे क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि के नवम भाव में स्थित होंगे जो आपके परिवार में सद्भाव को बढ़ाएगा। कन्या राशि के जातक मई 2024 के बाद परिवार के संबंध में अच्छी चीजों का आनंद लेने की स्थिति में नजर आएंगे। कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार बृहस्पति चंद्र राशि से नवम भाव में स्थित होगा और यह आपके परिवार में खुशियों की वजह बनेगा। अष्टम भाव में बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के चलते अप्रैल तक आपको पारिवारिक जीवन के संदर्भ में थोड़े प्रतिकूल परिणाम उठाने पड़ सकते हैं।

अष्टम भाव में बृहस्पति की प्रतिकूल स्थिति के चलते मई 2024 से पहले आपके परिवार में कुछ आपसी समझ की कमी के चलते वाद विवाद भी हो सकता है। अष्टम भाव पर शनि की दृष्टि होने से आपके घर में संपत्ति संबंधी विवाद होने की आशंका है। कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार परिवार में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी उठ सकती हैं। इस वर्ष 2024 के दौरान आपके परिवार में विवाद भी खड़ा हो सकता है।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 प्रेम और विवाह

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार प्रेम और विवाह के संदर्भ में अप्रैल 2024 तक का समय ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि बृहस्पति अष्टम भाव में होंगे, छाया ग्रह राहु सप्तम भाव में होंगे, और केतु प्रथम भाव में होंगे जो आपके और आपके पार्टनर के बीच कुछ गड़बड़ी की वजह बन सकते हैं। ग्रहों की यह स्थिति विशेष तौर पर उन लोगों के लिए कड़वाहट पैदा कर सकती है जो पहले से ही प्रेम संबंध में है और जो लोग शादीशुदा है उनके रिश्ते में भी थोड़ी कड़वाहट आने की आशंका है।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार प्रेम और विवाह के संबंध में ग्रहों की यह स्थिति अप्रैल 2024 तक ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है। हालांकि अप्रैल 2024 के बाद यानी मई 2024 से गुरु का गोचर हो जाएगा और गुरु नवम भाव में स्थित हो जाएंगे। गुरु की यह स्थिति प्रेम और विवाह के लिए अनुकूल साबित होगी। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सीरियस हैं और अपने रिश्ते को विवाह में बदलना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। छठे भाव में शनि की स्थिति भी संकेत दे रही है कि वर्ष 2024 में प्रेम और विवाह के संबंध में आपको सफलता मिल सकती है। 

ऐसे में प्रेम और विवाह के संदर्भ में वर्ष 2024 में अगर आप कोई भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद लगा रहे हैं तो यह अप्रैल के बाद ही मुमकिन है क्योंकि इसके बाद ही बृहस्पति वृषभ राशि में नवम भाव में आ जाएंगे और तब आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। मई 2024 से आने वाला समय आपके लिए विवाह के संदर्भ में अनुकूल रहेगा और प्यार में भी आप शुभ चीजों का अनुभव करेंगे। कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार छाया ग्रह राहु और केतु की सप्तम और प्रथम भाव में स्थिति आपके प्यार के रिश्ते में कुछ खलल अवश्य पैदा कर सकती हैं जिससे आपकी खुशियों में कमी आ सकती है। वर्ष 2024 के दौरान आपको प्रेम और विवाह के संबंध में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम और विवाह का ग्रह शुक्र ग्रह 12 जून 2024 से 24 अगस्त 2024 की अवधि के दौरान गोचर करेगा और यह समय आपके लिए बेहद शुभ और अनुकूल साबित होगा।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 स्वास्थ्य 

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार स्वास्थ्य के संदर्भ में अप्रैल 2024 से पहले बृहस्पति अष्टम भाव में मौजूद होंगे, राहु सातवें भाव में होंगे, और केतु पहले घर में होंगे, जिसके चलते कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य पक्ष में मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। राहु केतु वर्ष 2024 में पहले और सातवें घर में मौजूद रहकर आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें जैसे पैरों में दर्द, पाचन संबंधित परेशानियां, दे सकते हैं।

लेकिन छठे भाव में शनि की स्थिति स्वास्थ्य संबंधित इन समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद भी करेगी। मई 2024 से बृहस्पति नवम भाव में गोचर कर जाएंगे और आपकी चंद्र राशि पर दृष्टि डालेंगे। बृहस्पति की दृष्टि से आपकी सेहत ठीक रहेगी और स्वास्थ्य पक्ष में स्थिरता बनी रहेगी। इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को पैरों, जांघों, आदि में दर्द का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वहीं बृहस्पति की दृष्टि आपके जीवन से तनाव को दूर करने में भी मदद करेगी। कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार राहु केतु की प्रतिकूल स्थिति के चलते आपके जीवन में मानसिक तनाव बढ़ सकता है इसीलिए आपको खुद को फिट रखने पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।

कन्या वार्षिक राशिफल 2024(Kanya Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 के बाद बृहस्पति का गोचर नवम भाव में हो जाएगा जो आपके लिए अनुकूल रहेगा। वर्ष 2024 के लिए छठे भाव में शनि की स्थिति स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करेगी। आपके लिए वर्ष 2024 इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि इस वर्ष आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं होने वाली है। साथ ही आप योग ध्यान व्यायाम आदि में शामिल होकर अपने स्वास्थ्य को और भी उत्तम बना सकते हैं।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

कन्या वार्षिक राशिफल 2024 ज्योतिषीय उपाय 

  • प्रतिदिन और विशेष रूप से मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपको हिम्मत मिलेगी। 
  • शनिवार के दिन राहु के लिए यज्ञ हवन करवाएँ। 
  • प्रतिदिन 21 बार 'ॐ राहवे नमः' का जाप करें। 
  • प्रतिदिन 21 बार 'ॐ केतवे नमः' का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2024 में कन्या राशि का क्या होगा?

जनवरी से लेकर अप्रैल 2024 तक का समय आपके लिए करियर, धन, और रिश्तों के संदर्भ में इतना अनुकूल नहीं साबित होने की आशंका है जबकि 1 मई 2024 से आपका समय शानदार रहेगा।

कन्या राशि वालों का भाग्योदय कब होगा 2024?

1 मई 2024 से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

. कन्या राशि वालों की किस्मत कब चमकेगी?

. 1 मई 2024 से जब बृहस्पति वृषभ राशि में नवम भाव में आ जाएंगे तब आपकी किस्मत बुलंदियों पर होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि के लिए अच्छे दिन कब आएंगे?

बृहस्पति 1 मई 2024 से नवम भाव में रहेंगे और तब से आपके अच्छे दिन की शुरुआत होगी।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!