Personalized
Horoscope

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024)

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) विशेष रूप से मेष राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, आर्थिक जीवन, प्रेम, शादी-विवाह, घर-परिवार, स्वास्थ्य, व्यवसाय आदि के बारे में भविष्यवाणी प्रदान करता है, जो कि पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मेष राशि के जातकों का वार्षिक राशिफल 2024 क्या कहता है अर्थात वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार मेष राशि के लोगों के जीवन में क्या बदलाव आने की संभावना है।

Mesh Rashifal 2024

Read in English: Aries Horoscope 2024

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि है जो अग्नि तत्व से संबंधित है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। यही कारण है कि मेष राशि के जातक ज़्यादातर स्वभाव में आक्रामक होते हैं। मंगल जनवरी 2024 के मध्य में धनु राशि में प्रवेश करेंगे जो आध्यात्मिक ज्ञान के कारक ग्रह बृहस्पति द्वारा शासित है। इसके कारण मेष राशि के जातकों की रुचि आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकती है और आप इससे संबंधित यात्राएं कर सकते हैं। इन यात्राओं के प्रभाव से आप करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन आदि में सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं गुरु की मेष राशि में मौजूदगी जातकों के लिए शानदार साबित होगी। इसके चलते मेष राशि में मंगल और बृहस्पति की युति से गुरु-मंगल योग का निर्माण होगा। मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) बताता है कि इस योग के परिणामस्वरूप जातकों को करियर, आर्थिक जीवन, निजी जीवन आदि में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बता दें कि गुरु 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश कर चुके थे और अब यह 1 मई 2024 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे जो इन जातकों के लिए अनुकूल साबित होगी। वहीं दूसरी ओर शनि कुंभ राशि में स्थित है हालांकि 29 जून से 15 नवंबर 2024 की अवधि में शनि वक्री होंगे और इसके परिणामस्वरूप आपको मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, राहु और केतु 2024 के दौरान मीन और कन्या राशि में स्थित होंगे। बारहवें भाव में राहु और छठे भाव केतु की मौजूदगी के परिणामस्वरूप आपको पिछले वर्ष यानी 2023 की तुलना में इस वर्ष अधिक सफलता प्राप्त होगी। शुभ ग्रह बृहस्पति 2024 के दौरान जातकों का झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ बढ़ाएगा और सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2024: करियर

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, करियर के लिहाज़ से इस दौरान आप धीमी गति से आगे बढ़ेंगे क्योंकि दसवें भाव के स्वामी शनि ग्यारहवें भाव यानी कि लाभ और इच्छा के भाव में विराजमान है। शनि की यह स्थिति आपके करियर के लिए अनुकूल साबित होगी और आपको बेहतर अवसर प्रदान करेगी जिससे आपको संतुष्टि महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बनेंगे और नौकरी के अच्छे मौके प्राप्त होंगे जो आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित होंगे। शुभ ग्रह बृहस्पति आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी के रूप में 1 मई 2024 से आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे जिसके कारण करियर क्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और चीज़ें आपके पक्ष में होंगी। साथ ही, कार्यक्षेत्र में आपके अपनी मेहनत और समर्पण के लिए सराहना प्राप्त होगी।

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, बृहस्पति 1 मई 2024 से आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान आप करियर के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शनि देव की उपस्थिति में, ग्यारहवें भाव में बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए बेहद अनुकूल प्रतीत हो रहा है। इस दौरान आपको अपने करियर में बहुत अच्छी प्रगति देखे को मिलेगी लेकिन 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 की अवधि के दौरान शनि की वक्री चाल के कारण आपको काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपके काम में गलतियां होने की संभावना हो सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2024: आर्थिक जीवन

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, वर्ष की पहली छमाही में यानी कि अप्रैल 2024 तक धन के प्रवाह में उतार-चढ़ाव संभव हो सकते हैं और आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के पहले भाव में स्थिति होंगे। इसके अलावा बृहस्पति नौवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जिसके परिणामस्वरूप लाभ और व्यय/ख़र्च दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, 1 मई 2024 से बृहस्पति चंद्र राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे और यह दर्शाता है कि इस दौरान आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा और बचत करने में भी सक्षम होंगे। मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) दूसरे भाव के स्वामी शुक्र 18 जनवरी 2024 से 11 जून 2024 तक की अवधि के दौरान अनुकूल स्थिति में रहेंगे जिसके फलस्वरूप आप आय में वृद्धि होने की संभावना है और आप बचत करने में भी सफल होंगे।

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, मई 2024 से साल की दूसरी तिमाही आपके लिए अधिक अनुकूल साबित होगी और आप धन का संचय करने में सफल होंगे। शनि ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे और धन के मामले अच्छे परिणाम देंगे। वहीं राहु बारहवें भाव में और केतु छठे भाव में होंगे जो आपको मिले जुले परिणाम दे सकते हैं।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

मेष वार्षिक राशिफल 2024: शिक्षा

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अधिक अच्छा न रहने की आशंका है क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के पहले भाव में स्थित होगा। वहीं शनि आपकी चंद्र राशि पर दृष्टि डालेंगे और इससे पढ़ाई का एवरेज थोड़ा कम हो सकता है लेकिन 1 मई 2024 तक बृहस्पति आपके पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंगे और इस वजह से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। इसके साथ ही पांचवें भाव के स्वामी यानी सूर्य 13 अप्रैल 2024 से 14 मई 2024 तक उच्च राशि में रहेंगे और इस दौरान आप अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और तेज़ी से आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई 2024 से शुभ ग्रह बृहस्पति दूसरे भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण इस दौरान आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण ग्रह बुध 1 फरवरी 2024 से 7 मार्च 2024 तक आपको अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे और आप अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मेष वार्षिक राशिफल 2024: पारिवारिक जीवन

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई 2024 तक का समय पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा है क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के पहले भाव में स्थित होंगे, जिसके कारण आपके घर-परिवार की शांति भंग हो सकती है और आप में अहंकार की भावना जागृत हो सकती है। वहीं राहु बारहवें भाव में विराजमान होकर अशांति पैदा कर सकते हैं।

शुक्र दूसरे भाव के स्वामी हैं और यह 12 जून 2024 से 18 सितंबर 2024 की अवधि के दौरान आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं और परिवार की खुशियों में कमी ला सकते हैं। इसके अलावा संपत्ति आदि के कारण परिवार में गलतफहमी पैदा हो सकती है। मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, 1 मई 2024 बाद गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आप पारिवारिक जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे।

मेष वार्षिक राशिफल 2024: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) दर्शाता है कि अप्रैल 2024 तक आपके प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखे को मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रवेश करने वाले जातकों को कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अप्रैल 2024 के बाद चीजें बेहतर होती हुई नज़र आएंगी और मई 2024 तक आप अपने रिश्ते को एक कदम आगे को ओर ले जाने के लिए प्रिय के साथ शादी करने की योजना बना सकते हैं। यह अवधि विवाह के लिए अनुकूल साबित होगी।

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार,मई 2024 से पहले बृहस्पति रहेंगे और बृहस्पति की यह स्थिति आपके लिए विवाह के लिए प्रस्ताव लेकर आ सकती है। मई 2024 से पहले बृहस्पति बृहस्पति आपकी राशि के सातवें भाव पर अपनी दृष्टि डालेंगे और मई 2024 से बृहस्पति आपके दूसरे भाव में मौजूद होंगे। इसके फलस्वरूप आपको प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप किसी के साथ गंभीर रिश्ते में हैं तो अब आपका रिश्ता शादी में बदल सकता है। मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में शनि की स्थिति इस वर्ष आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में बेहतर परिणाम देगी।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

मेष वार्षिक राशिफल 2024: स्वास्थ्य

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024) के अनुसार मई 2024 से आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे और इसके चलते आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। मई 2024 से पहले आपका स्वास्थ्य अनुकूल प्रतीत होता नज़र नहीं आ रहा है क्योंकि बृहस्पति पहले भाव में और राहु बारहवें भाव में विराजमान होंगे जिसके चलते आपको पाचन संबंधी समस्याएं , सिरदर्द, उच्च रक्तचाप आदि की शिकायत होने की संभावना है।

मेष वार्षिक राशिफल 2024 (Mesh Varshik Rashifal 2024)मई 2024 से बृहस्पति दूसरे भाव में विराजमान होंगे और इस कारण स्वास्थ्य में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। बता दें कि शनि ग्यारहवें भाव में विराजमान हैं और आपकी चंद्र राशि पर दृष्टि डाल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप आपके अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। मई 2024 से पहले आप सिर दर्द की समस्या और बुखार से ग्रस्त हो सकते हैं। मई 2024 से आपके स्वास्थ्य में तेज़ी से सुधार देखने को मिलेगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2024: उपाय

  • प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें और विशेष रूप से मंगलवार के दिन पाठ अवश्य करें।
  • मंगलवार के दिन राहु के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • प्रतिदिन 21 बार “ॐ भैरवाय नमः” का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेष राशि वालों के लिए 2024 अच्छा साल है?

मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष 2023 की तुलना में शानदार रहेगा। 18 जनवरी 2024 से 11 जून 2024 तक की अवधि आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगी।

मेष राशि का अच्छा समय कब आएगा 2024?

18 जनवरी 2024 से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी शुक्र अनुकूल स्थिति में विराजमान होंगे।

मेष राशि वालों की किस्मत कब चमकेगी?

1 मई 2024 से बृहस्पति आपके चंद्र राशि के दूसरे भाव में विराजमान होंगे जिसके फलस्वरूप आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी?

मेष राशि के लिए अंतिम साढ़ेसाती अवधि 17 अप्रैल, 2030 से 31 मई, 2032 तक होगी।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!