Personalized
Horoscope

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024)

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) का यह विशेष लेख वृश्चिक राशि के जातकों को वर्ष 2024 की वार्षिक भविष्यवाणी प्रदान करेगा। वृश्चिक राशिफल 2024 में वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जीवन के विभिन्न आयामों जैसे करियर, व्यापार, रिलेशनशिप, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य आदि के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त होगी। वैदिक ज्योतिष में वृश्चिक राशि चक्र की आठवीं राशि है जो कि जल तत्व की राशि है। इस राशि के देवता मंगल ग्रह हैं और यह सेना, प्रतिभा तथा प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को वर्ष 2024 के मई महीने तक करियर, रिलेशनशिप और धन संबंधित मामलों में औसत परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि इस समय बृहस्पति छठे भाव में विराजमान होंगे। वहीं, मई 2024 से बृहस्पति महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी के रूप में सातवें भाव में मौजूद होंगे। 

 पढ़ें वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024।

Read in English Scorpio Yearly Horoscope 2024

वर्ष 2024 में शनि आपके चौथे भाव में स्थित होंगे और यह स्थिति शनि की ढैय्या को दर्शाती है। छाया ग्रह राहु आपके पांचवें भाव में बैठे होंगे जो कि आपके लिए ज्यादा अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं जबकि केतु ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे। इस भाव में केतु की स्थिति आध्यात्मिक रूप से वृद्धि का संकेत कर रही है। हालांकि, अप्रैल 2024 तक का समय अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि गुरु ग्रह आपके छठे भाव में होंगे, लेकिन मई 2024 से बृहस्पति आपके सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में, आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार,सातवें भाव में गुरु ग्रह की अच्छी स्थिति के चलते आपको मई 2024 से कई सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लेकिन चौथे भाव में शनि की स्थिति परिवार में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है। मई 2024 के बाद बृहस्पति का सातवां भाव में गोचर आपके लिए धन में वृद्धि और लाभ लेकर आएगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो यह समय आपके व्यापार के लिए फलदायी साबित होगा और ऐसे में, आपके लाभ में बढ़ोतरी होगी। बृहस्पति का सातवें भाव में गोचर आपके रिश्ते के लिए सकारात्मक साबित होगा। साथ ही, इस दौरान आप नए दोस्त भी बनाएंगे। 

01 मई 2024 से बृहस्पति के सातवें भाव में मौजूद होने से आध्यात्मिक कार्यों में आपका झुकाव आपको ऊंचाइयों पर लेकर जा सकता है। इस दौरान आप आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर वर्ष 2024 में काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, गुरु ग्रह की सातवें भाव में स्थिति प्रेम जीवन के लिए लाभकारी साबित होगी क्योंकि इस दौरान आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं या फिर पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपको रिलेशनशिप में सफलता मिल सकती है और यदि अविवाहित हैं, तो आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जो जातक अपना व्यापार करना चाहते हैं वह मई 2024 के बाद ऐसा कर सकते हैं। संभव है कि आप एक साथ कई व्यवसायों में प्रवेश करके अच्छा ख़ास मुनाफा कमाएंगे। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक की अवधि में शनि ग्रह वक्री अवस्था में होंगे और इसके परिणामस्वरूप करियर, धन और व्यापार आदि क्षेत्रों में मिलने वाले शुभ फलों में कमी देखने को मिल सकती है।

यह भविष्यवाणी सामान्यीकृत है और आप व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024: करियर 

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, तीसरे और चौथे भाव के स्वामी के रूप में शनि चौथे भाव में रहेंगे जो कि करियर के कारक ग्रह हैं। ऐसे में, आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। साथ ही, ये लोग करियर में भी बदलाव कर सकते हैं जबकि कुछ बेहतर अवसरों की तलाश में नौकरी बदल सकते हैं या फिर कुछ को नौकरी के चलते स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है।

अप्रैल 2024 तक बृहस्पति को आपके लिए सकारात्मक नहीं कहा जा सकता हैं क्योंकि यह छठे भाव में स्थित होंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको काम पूरा ध्यान केंद्रित करके करना होगा। हालांकि, 01 मई 2024 से गुरु ग्रह आपके सातवें भाव में मौजूद होंगे और यह आपको नौकरी में अनुकूल परिणाम प्रदान करेंगे। साथ ही, कार्यक्षेत्र का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा। आत्मविश्वास के दम पर आप वरिष्ठों की नज़रों में पहचान बनाएंगे और फलस्वरूप पदोन्नति के भी योग बनेंगे। इस दौरान करियर में सफलता पाना आपके लिए आसान होगा।

छाया ग्रह राहु और केतु आपके पांचवें और ग्यारहवें भाव में बैठे होंगे। इसके फलस्वरूप, आप आध्यात्मिक रूप से प्रगति हासिल करेंगे क्योंकि वृषभ राशि में उपस्थित बृहस्पति की दृष्टि ग्यारहवें भाव के साथ-साथ केतु पर पड़ रही होगी। गुरु ग्रह की शुभ दृष्टि होने के कारण आप करियर में तरक्की प्राप्त करेंगे और कई पुरस्कार अपने नाम करने में सक्षम होंगे। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, मई 2024 के बाद आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और साथ ही, ऑनसाइट जॉब के भी ऑफर प्राप्त होने की संभावना है।

अगर आप व्यापार करते हैं, तो संभव है कि इस अवधि में आप एक से अधिक व्यापार करते नज़र आए। मई 2024 के बाद का समय व्यापार के लिए अनुकूल रहेगा। राहु की पांचवें भाव में स्थिति के चलते आपके विदेश जाने के योग बनेंगे। जो जातक बिज़नेस करते हैं उन्हें अप्रैल 2024 तक थोड़ा सावधान रहना होगा और यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए अप्रैल 2024 के बाद का समय ठीक कहा जाएगा क्योंकि बृहस्पति की छठे भाव में मौजूदगी नए बिज़नेस के लिए फलदायी नहीं रहने की आशंका है। साथ ही, अप्रैल 2024 तक करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि की वक्री अवस्था के कारण आपको कार्यक्षेत्र पर काम बहुत मन लगाकर करना होगा, अन्यथा कोई भूल होने की संभावना है। 

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024: आर्थिक स्थिति

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति के लिए अप्रैल 2024 तक का समय अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि बृहस्पति आपके छठे भाव में बैठे होंगे। गुरु ग्रह की यह स्थिति लाभ की तुलना में आपको खर्चें अधिक दे सकती हैं। अप्रैल 2024 तक आप सीमित मात्रा में बचत कर सकेंगे। साथ ही, अपनी जिम्मेदारियों और रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि के जातकों को अप्रैल 2024 तक धन से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना होगा। हालांकि, मई 2024 से गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में विराजमान होंगे और फलस्वरूप इस साल के दौरान वह अपार धन लाभ प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में, आप अच्छा पैसा कमाने के साथ-साथ उसकी बचत करते हुए नज़र आएंगे। इस अवधि में आप जो धन कमाएंगे उसे बनाए रखने में भी सफल होंगे। इस वर्ष मई 2024 के बाद आप धन से संबंधित बड़े फैसले ले सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

वर्ष 2024 में छाया ग्रह राहु और केतु आपके पांचवें और ग्यारहवें में मौजूद होंगे जो कि आध्यात्मिक रूप से शुभ फल प्रदान करेंगे। इस वर्ष ग्यारहवें भाव यानी कि इच्छाओं के भाव में केतु स्थित होंगे और यह आपको ज्ञानी और जागरूक बना सकते हैं। ऐसे में, आप आर्थिक जीवन में स्थिरता हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, शनि आपके चौथे भाव में विराजमान होंगे और यह ढैय्या का प्रभाव देते रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप परिवार को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में, आपको घर-परिवार पर अधिक धन ख़र्च करना पड़ सकता है जिसके चलते लोन लेने की नौबत आ सकती है। इस अवधि में आपके खर्चें और जरूरतें दोनों ही बढ़ सकते हैं।

चौथे भाव में शनि की मौजूदगी आपको पारिवारिक जीवन में तालमेल बिठाने में मदद करेगी और यदि आपका विवाह नहीं हुआ है, तो अब आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इस अवधि में आपको स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है या फिर आप किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं जिस वजह से आपको काफ़ी पैसा ख़र्च करना पड़ सकता है। संभव है कि आप कोई पुरानी संपत्ति बेचकर धन कमाएं या फिर आप अपने धन का उपयोग कोई नई संपत्ति जैसे कार आदि खरीदने के लिए इस साल कर सकते हैं। मई 2024 का समय धन से जुड़े फैसलों को करने के लिए अच्छा कहा जा सकता है और संभवतः ऐसा करके आप भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सक्षम होंगे। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) कहता है कि कुल मिलाकर, वर्ष 2024 धन से जुड़े मामलों में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यह आपको लाभ भी दे सकता है और हानि भी क्योंकि शनि चौथे भाव में बैठे होंगे। 

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024: शिक्षा

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, शिक्षा की दृष्टि से यह साल ज्यादा ख़ास नहीं रहने का अनुमान है क्योंकि अप्रैल 2024 तक गुरु ग्रह आपके छठे भाव में उपस्थित होंगे। वर्ष 2024 में पूरे समय शनि आपके चौथे भाव में स्थित होंगे। लेकिन मई 2024 से बृहस्पति आपके सातवें भाव में मौजूद होंगे जो कि शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। गुरु ग्रह की ये स्थिति उच्च शिक्षा के संबंध में अच्छे अवसर दे सकती है।

वर्ष 2024 में शनि की चौथे भाव में उपस्थिति के चलते आप शिक्षा में मध्यम गति से प्रगति हासिल करेंगे। इस दौरान आपको पढ़ाई में सुस्ती का अनुभव हो सकता है। ज्योतिष में चौथे भाव को शिक्षा का कारक माना गया है और शिक्षा के कारक ग्रह बुध 07 जनवरी 2024 से लेकर 08 अप्रैल 2024 तक अच्छी स्थिति में रहेंगे। ऐसे में, इस अवधि के दौरान आप शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करेंगे, साथ ही आगे बढ़ेंगे। लेकिन यह साल उच्च शिक्षा के मामले में अनुकूल न रहने की आशंका है। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, वर्ष 2024 में गुरु की सातवें भाव में उपस्थिति और केतु की ग्यारहवें भाव में मौजूदगी अध्यात्म से जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगी। आप आध्यात्मिक रूप से प्रगति हासिल करेंगे जो कि वर्ष 2024 में शिक्षा में सफलता हासिल करने में मदद करेगी। 

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024: पारिवारिक जीवन 

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो, मई 2024 से पहले का समय वृश्चिक राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि बृहस्पति आपके छठे भाव में होगा। वहीं, शनि आपके चौथे भाव में विराजमान होगा जिसके चलते घर-परिवार में संपत्ति को लेकर समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। साथ ही, पापी ग्रह राहु की पांचवें भाव में और शनि की चौथे भाव में मौजूदगी के चलते परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों में तनाव दिखाई दे सकता है। परिवार में अनचाहे मुद्दे पैदा हो सकते हैं और इस वजह से घर-परिवार से ख़ुशियां नदारद रह सकती हैं।

परिवार में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपको सामंजस्य बिठाने का प्रयास करना होगा। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) कहता है किमई 2024 से बृहस्पति आपके सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे जो कि आपके लिए शुभ साबित हो सकते हैं। ऐसे में, आपको परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल बनाने की कोशिश करनी होगी और सदस्यों के बीच भी तालमेल बैठाना होगा। चौथे भाव में बैठे शनि आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं। मई 2024 के बाद आप घर-परिवार में होने वाली अच्छी चीज़ों का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। दूसरी तरफ, मई 2024 से पहले छठे भाव में बैठे बृहस्पति के कारण परिवार से ख़ुशहाली गायब हो सकती है।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024: प्रेम और वैवाहिक जीवन 

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) भविष्यवाणी कर रहा है कि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए मई 2024 के पहले का समय अनुकूल नहीं रहने की आशंका है क्योंकि शुभ ग्रह के रूप में बृहस्पति आपके छठे भाव में बैठे होंगे। वर्ष 2024 में पूरे समय शनि आपके चौथे भाव में मौजूद रहेंगे और ऐसे में, प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मई 2024 से गुरु ग्रह आपके सातवें भाव में उपस्थित होंगे जो कि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए शुभ साबित होंगे। इस दौरान आप किसी विशेष समारोह का आनंद लेते हुए नज़र आ सकते हैं।

यदि आप प्रेम में हैं, तो मई 2024 के बाद आपको प्रेम जीवन में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप विवाह करना चाहते हैं, तो मई 2024 के बाद का समय प्रेम और विवाह में प्रवेश करने के लिए उत्तम कहा जाएगा। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार,मई 2024 के बाद आपको रिश्ते में ख़ुशियाँ देखने को मिल सकती हैं क्योंकि शुभ ग्रह के रूप में बृहस्पति की स्थिति मज़बूत होगी। इस दौरान आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे को अच्छे से समझ सकेंगे। प्रेम और विवाह के कारक ग्रह शुक्र 12 जून 2024 से लेकर 24 अगस्त 2024 तक प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपका समर्थन करेंगे।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024: स्वास्थ्य

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, मई 2024 के बाद वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान गुरु ग्रह की दृष्टि चंद्रमा पर होगी और इस वजह से आप उत्साह से भरे रहेंगे और आपका आत्मविश्वास भी अच्छा बना रहेगा। सातवें भाव में बैठे बृहस्पति आपको ऊर्जावान बनाएंगे और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएंगे जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) कह रहा है कि छाया ग्रह राहु पांचवें और केतु आपके ग्यारहवें भाव में मौजूद होंगे। ग्यारहवें भाव में केतु की स्थिति स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद की तरह काम करेगी। लेकिन, जैसे कि वर्ष 2024 में शनि आपके चौथे भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, आपको परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको पैरों में दर्द आदि की समस्या वर्ष भर परेशान कर सकती है और इसके परिणामस्वरूप, अपने को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम का सहारा लेना आपके लिए उचित साबित होगा।

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024: प्रभावी उपाय

  • प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
  • शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ-हवन करें। 
  • बृहस्पति ग्रह के लिए गुरुवार के दिन यज्ञ और हवन संपन्न करें।
  • प्रतिदिन 21 बार “ ॐ गुरवे नमः” का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वर्ष 2024 में वृश्चिक राशि वालों का भाग्योदय कब होगा?

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishchik Varshik Rashifal 2024) के अनुसार, वर्ष 2024 में सितंबर के बाद का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

क्या वर्ष 2024 वृश्चिक राशिवालों के लिए अच्छा साल रहेगा?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 प्रगति लेकर आएगा।

वर्ष 2024 में वृश्चिक राशि वालों को धन कब मिलेगा?

साल 2024 में सितंबर का महीना वृश्चिक राशि वालों को अचानक से धन लाभ करवा सकता है।

वर्ष 2024 किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा?

राशिफल 2024 के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2024 शानदार रहेगा।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!