Personalized
Horoscope

राशिफल 2019

पढ़ें राशिफल 2019 और जानें अपना पूरे साल का भविष्यफल। फलादेश 2019 में दी गई भविष्यवाणी आपकी चंद्र राशि पर आधारित हैं। यह फलकथन वैदिक ज्योतिष की गणनाओं के आधार पर तैयार किया गया है, जो पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है। हम जानते हैं नव वर्ष 2019 को लेकर आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। अपने जीवन को लेकर मन में जिज्ञासाएं उठना भी लाज़मी है। जैसे - साल 2019 आपके लिए कैसा रहेगा? इस वर्ष क्या है आपके लिए ख़ास ? क्या इस साल आपके मन की मुराद पूरी होगी? या फिर वर्ष 2019 में किन-किन चुनौतियों से होगा आपका सामना?

यदि इस तरह के सवाल आपके ज़ेहन में है तो राशिफल 2019 आपके इन सवालों का तसल्ली से जवाब देगा। फलादेश 2019 के माध्यम से आप अपने आर्थिक, करियर, पारिवारिक, वैवाहिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़े भविष्य के बारे में जान सकते हैं। नीचे आपकी राशि के अनुसार साल 2019 के भविष्य के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इसमें दिए गए हैं आसान उपाय जिनकी मदद से आप इस वर्ष आने वाली चुनौतियों को मात देकर अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं। साल 2019 का राशिफल आपकी वार्षिक योजनाओं को सफल बनाने में भी कारगर साबित होगा। तो फिर देर किस बात की अपनी राशि के अनुसार पढ़ें भविष्यफल 2019 और जानें वर्ष 2019 के लिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष राशिफल 2019

मेष राशिफल 2019

मेष राशिफल 2019 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में विदेश यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। इस वर्ष आपकी आर्थिक उन्नति होगी और साल की पहली तिमाही तक आप संतुष्ट भी रहेंगे। हालांकि आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप अपने खानपान और फिटनेस पर ज़रूर ध्यान दें। आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती है। अप्रैल में आप लग्जरी आइटम्स में धन निवेश कर सकते हैं। इस समय अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और कटु शब्दों का प्रयोग न करें क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि पढ़ाई की गति थोड़ी धीमी रहेगी परंतु विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहेंगे। साल के मध्य में आप अपनी प्रतिभाओं का विकास करेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। इस समय पार्टनर के साथ अहम का टकराव हो सकता है। इस कारण दोनों के बीच विवाद संभव है। घर में भी किसी तरह का क्लेश रह सकता है। चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। फिर निश्चित ही आप विजय प्राप्त करेंगे। श्रावण में घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। अक्टूबर के समय जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। साल का अंतिम भाग आपके लिए बहुत कल्याणकारी रहेगा। प्रेम जीवन में आपको अपना राइट पार्टनर मिल सकता है।


वृषभ राशिफल 2019

राशिफल 2019

वृषभ राशिफल 2019 के अनुसार साल के प्रारंभ में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में परिजनों एवं जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे और आप अपनी फ़ैमिली लाइफ़ से संतुष्ट दिखाई देंगे। अपने खानपान शैली पर विशेष ध्यान दें। विशेषकर स्वस्थ्य भोजन करें। करियर में आप अपनी मेहनत और प्रयासों के द्वारा प्रगति करेंगे। यदि आप किसी व्यापार अथवा कार्य को पार्टनरशिप में करना चाहते हैं तो उसमें आपको मुनाफ़ा होगा। छात्र इस वर्ष उच्च शिक्षा हेतु किसी दूसरी जगह जा सकते हैं। साल की पहली तिमाही में आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि आप जल्द ही इस स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। साल के मध्य में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाना हो सकता है। घर में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना रहेगी लेकिन यह मामला सौहार्दपूर्ण निबट जाएगा। बच्चों अथवा बुजुर्गों से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं और सितंबर में ये मतभेद गहरा सकते हैं, इसलिए ऐसे मतभेदों को तुरंत दूर करने का प्रयास करें। साल की अंतिम तिमाही में आपको दोस्तों और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस वर्ष एक कर्मठ और कर्मशील व्यक्ति होने के कारण आप ऊँचाइयों को छू सकते हैं।

मिथुन राशिफल 2019

मिथुन राशिफल 2019

वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार साल के प्रारंभ में आपको अनुशासित रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह अनुशासन कुछ निश्चित क्षेत्रों के लिए होगा। रिलेशनशिप में अतिवादी होने से बचें और रिश्ते में बैलेंस बनाए रखें। साल के पहले चरण में आप अपने प्रेम रिश्ते को वैवाहिक रिश्ते में बदल सकते हैं। साल की पहली तिमाही में आपको आर्थिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। उनका मुख्य ध्यान अपनी पढ़ाई की ओर रहेगा। साल के मध्य में आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय अपनी सेहत का भी ध्यान रखें, क्योंकि आपको किसी प्रकार की शारीरिक समस्या हो सकती है। आपको पेट संबंधी विकार हो सकते हैं, ख़ासकर अपच की समस्या हो सकती है। फाइनैंशियल ग्रोथ के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आने वाले माह में आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। इसके साथ ही आप सफलता पाने के लिए जमकर मेहनत भी करेंगे। इस समय आपके पास अपने सीनियर्स को प्रभावित करने का पूरा मौक़ा होगा, लिहाज़ा इस मौक़े को हाथ से जाने न दें। घर में बड़े बुजुर्गों की सेवा करें और उनकी सेहत का ध्यान रखें। साल की अंतिम तिमाही (अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर) में आपको आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। घर में शांति रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे।

कर्क राशिफल 2019

कर्क राशिफल 2019

कर्क भविष्यफल 2019 के अनुसार साल के प्रारंभ में किसी क्षेत्र से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान शिक्षा क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करेगी। छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। प्रेमी युगल इस वर्ष अपने रिश्ते को शादी में बदल सकते हैं। साल के प्रथम तीन महीनों में आप किसी समस्या को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। इस दौरान माता जी की सेहत में भी गिरावट आ सकती है। वहीं फरवरी में जीवनसाथी को आपकी ज़्यादा ज़रुरत महसूस होगी, लिहाज़ा इस समय आपको उनका विशेष ख़्याल रखना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन और अर्थ प्रबंधन करेंगे। ख़र्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। साल के मध्य में आप कार्यक्षेत्र में ख़ुद को साबित करने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास करेंगे। आपकी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप कुशल रणनीति बनाएंगे। आप अपने जीवन में स्थिरता लाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। सितंबर और अक्टूबर का समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना रहेगी। नवंबर में आपके ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना है परंतु घर में ख़ुशनुमा माहौल रहेगा। पारिवारिक ख़ुशियों में वृद्धि होगी। दिसंबर में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशिफल 2019

सिंह राशिफल 2019

वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को वर्ष की पहली तिमाही में उनके कर्म के अनुसार ही फल प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। नए वर्ष की पार्टी के बाद आपकी सेहत में कुछ कमी आ सकती है, लिहाज़ा पार्टी करते समय अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। व्यापार के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी। क़ारोबार के विस्तार के लिए अच्छे अवसर आएंगे। आप किसी बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। घर के नव-निर्माण, साज-सज्जा में पैसे ख़र्च होंगे। इसके अलावा आप ज़रुरतमंद लोगों को सहायता के रूप में दान-चंदा दे सकते हैं। इस अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखें और तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। साल की पहली तिमाही में जीवनसाथी की ओर से आपको किसी प्रकार का लाभ होगा, अथवा पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। छात्र कड़ी मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं अथवा आप किसी आध्यात्मिक गुरु की शरण में जा सकते हैं। साल के मध्य में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जुलाई-अगस्त में सीनियर्स आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। इससे आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी। इस समय आपको आर्थिक मुनाफा होगा, परंतु सितंबर में आपको धन के मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा। साल की अंतिम तिमाही में घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कन्या राशिफल 2019

कन्या राशिफल 2019

कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2019 की शुरुआत ख़ुशियों के साथ होगी। इस समय आप अपने दोस्तों और फ़ैमिली के साथ ख़ुशियाँ मनाएंगे। जीवनसाथी और बच्चों पर आप पैसा ख़र्च कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर आप गंभीर रहेंगे। इस समय आपको खांसी-जुकाम हो सकता है। फरवरी-मार्च में ख़राब सेहत से आपका करियर प्रभावित हो सकता है। इस समय आपके अंदर एक दार्शनिक गुण पैदा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में आप अपना आत्म अवलोकन कर सकते हैं। साल के मध्य में आर्थिक योजनाएं आपको लाभान्वित करेंगी। इस समय आप आर्थिक उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। अगस्त-सितंबर में आप किसी देश की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। छात्र अपनी पढ़ाई समाप्त कर नौकरी कर सकते हैं। साल की अंतिम तिमाही में आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की ओर रहेगा। परिजनों के साथ आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। ख़ुशियों के साथ इस साल का अंत होगा।

तुला राशिफल 2019

तुला राशिफल 2019

तुला राशि के जातक साल के प्रारंभ में अधिक मेहनती होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न होंगे। हालांकि आपको अपने कार्य के दौरान अनुशासित रहना होगा और अपने कार्य को व्यवस्थित तरीक़े से करना होगा। साल की शुरुआत में जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। इस समय आप पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। साल की पहली तिमाही में घर में किसी प्रकार का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने करियर में हाथ आज़मा सकते हैं। छात्र सफलता पाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। इस बीच अपनी सेहत का ध्यान रखें। अपने आर्थिक जीवन को लेकर आप संतुष्ट दिखाई देंगे। मई-अप्रैल में ख़र्चों की संख्या बढ़ सकती है। साल के मध्य में फैमिली और मित्र आपको पूरा सपोर्ट करेंगे। इस समय आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। हालांकि प्यार के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। इस वर्ष आप अपनी परिवार की ज़िम्मेदारियों को अच्छी प्रकार से निभाएंगे। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक राशिफल 2019

वृश्चिक राशिफल 2019

साल 2019 आपके जीवन में नई सुबह लेकर आएगा। इस वर्ष जीवनसाथी और बच्चों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ भी संबंधों में घनिष्ठता आएगी। परिवार के साथ आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि मकर संक्रांति के बाद आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इस अवधि में आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप में से कुछ जातक इस वर्ष अपने प्रेम के रिश्ते को विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं। साल के मध्य में छात्रों को पढ़ाई में बहुत ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि अपनी सेहत का ख़्याल करते रहें। आपके ऊपर कार्य का दबाव रह सकता है। आपको इस समय मल्टी टास्कर की भूमिका अदा करनी होगी। साल की अंतिम तिमाही का समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस समय आप अपने जीवन को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे। इसके अलावा आपको आर्थिक मुनाफ़ा, घर-परिवार में सुख-शांति का सुखद अनुभव होगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बहुत ही बढ़िया बीतेगा।

धनु राशिफल 2019

धनु राशिफल 2019

धनु राशि के जातकों के लिए इस साल ख़ुद को पहचानने की आवश्यकता होगी। आपको स्वंय का अवलोकन करना होगा और अपनी कमजोरियों को पहचानकर उसे दूर करने का प्रयास करना होगा। साल की शुरुआत में करियर, पार्टनरशिप, फैमिली, यात्रा आदि क्षेत्रों में तालमेल बनाकर चलना होगा। इस समय आप चीज़ों को एक दार्शनिक की तरह सोचेंगे। परंतु ध्यान रहें, इस समय अपने खानपान का विशेष ध्यान दें। आपको पेट से संबंधी विकार हो सकते हैं। अपने माइंड को टेंशन फ्री रखें। साल के पहले तीन माह में किसी ग़लतफहमी के कारण आपका करियर प्रभावित हो सकता है। अपने शब्दों का चयन ठीक प्रकार से करें। किसी से कड़वे वचन न बोलें। आध्यात्मक की ओर आपका झुकाव हो सकता है। संतान एवं जीवनसाथी की ज़रुरतों को पूरा करें। साल के मध्य में घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। छात्र अपना अध्ययन करेंगे। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। हालांकि आपको इस क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी अथवा पार्टनर के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें। गूढ़ विज्ञान के अध्ययन के लिए यह समय उचित रहेगा। आर्थिक रूप से आप सबल रहेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके जीवन का महत्वपूर्ण वर्ष रहेगा।


मकर राशिफल 2019

मकर राशिफल 2019

मकर राशि के जातकों को साल के प्रथम माह में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय आपको आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी में आपको प्रोफ़ेशल क्षेत्र से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं अप्रैल माह में छात्रों को किसी प्रकार की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यदि छात्र पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना कार्य करेंगे तो निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी। अप्रैल में बच्चों की परीक्षा के समय माता-पिता थोड़े चिंतित हो सकते हैं। साल के शुरुआती तीन माह में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परंतु साल के मध्य में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की सेहत में कमी आ सकती है। इस समय उनकी सेहत का ख्याल रखें। नवंबर में परिस्थितियों में सुधार होगा। आप अपने जीवन को अच्छी तरह से समझेंगे। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। विदेश यात्रा आपके योग हैं। माँ दुर्गा की आराधना करें।

कुंभ राशिफल 2019

कुंभ राशिफल 2019

कुंभ राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष के प्रारंभ में आपको नौकरी अथवा व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस समय आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ आप किसी देश घूमने जा सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता देखने को मिलेगी। करियर में उन्नति होने की प्रबल संभावना है। प्रेम प्रसंग में चंचलता देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। साल की प्रथम तिमाही में आपका प्रमोशन संभव है। वहीं छात्र भी अपनी पढाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाह योग्य जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। रिश्तों में मिठास घुलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में आपको सफलता का स्वाद चखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह वर्ष आपके लिए कमाल का रहेगा।

मीन राशिफल 2019

मीन राशिफल 2019

साल 2019 के प्रारंभ में मीन राशि वाले जातकों के जीवन में धन का आगमन होगा। इस समय आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों को परिश्रम के कारण अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। इस समय आपको अपने वैवाहिक और पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे बशर्ते आपको इसमें कड़ी मेहनत करनी होगी। अप्रैल माह कलात्मक रूप से आपके अनुकूल होगा। इस समय आपकी प्रतिभा का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुशल शैली के माध्यम से अपने सीनियर्स को इंप्रेस करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य दुरूस्त रहेगा और आप ऊर्जावान रहेंगे। साल के मध्य में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अगस्त-सितंबर में आपको अपनी सेहत का ख़्याल रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन में जातकों को आनंद का अनुभव होगा। इस वर्ष आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी।