Personalized
Horoscope

वृषभ राशिफल 2017 - Taurus Horoscope 2017

वृषभ rashi 2017

जनवरी

इस महीने नौकरी में आप अपने बड़े अधिकारियों की वाहवाही लूट सकते हैं। बिज़नेस में आपको मेहनत कम और लाभ ज्यादा मिलने के आसार हैं। फैक्ट्री, ऑटोमोबाइल, लग्जीरियस आइटम्स आदि से जुड़ा व्यापार करने वाले व्यापारियों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों का शिक्षा के प्रति रुझान उत्पन्न होगा आपकी माता की सेहत इस अवधि में कुछ प्रभावित रह सकती है। दोस्तों और भाइयों से आपको पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। आप अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम की अधिकता को महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में अपने प्रेमी के साथ घूमने-फिरने के आपको कई मौके मिलेंगे आप अपने प्रेमी के साथ कुछ आनंददायक पलों का मज़ा ले पाएंगे। आपकी सेहत बहुत बढ़िया रहेगी और आप जोश व ऊर्जा से भरे रहेंगे।

उपाय- लक्ष्मी जी की पूजा-आराधना करें।

Click here to read in English

फरवरी

इस महीने आपकी नौकरी में ट्रांसफर या परिवर्तन संभव होगा। कुछ लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों के साथ-साथ अचानक ही कोई बड़ी सफलता भी हाथ लग सकती है। बिज़नेस में लाभ कमाने के लिए आप लंबी दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। धन कमाने के लिए आप काफी परिश्रम करेंगे परन्तु परिणाम उम्मीद से थोड़े कम रह सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आपको लगातार संघर्ष करना पड़ेगा। परिवार में किसी ख़ास व्यक्ति के साथ आपका मनमुटाव संभव है। इसलिए बेहतर होगा कि इस अवधि में आप अपनी वाणी का संयम से प्रयोग करें। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रह सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपके प्रेम का जादू आपके प्रेमी के सिर चढ़कर बोलेगा। वे आपसे मिलने व बात करने को लेकर बहुत उत्सुक रहेंगे। सेहत के लिए यह माह थोड़ा सावधान रहने वाला होगा। अगर आप वाहनादि चलाते हैं तो इस अवधि में गाड़ी थोड़ी धीमी गति से चलाएं।

उपाय- घर में सफेद सुंगंधित पुष्प लगाकर उनकी देखभाल करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मार्च

इस महीने आपकी नौकरी में परिवर्तन या तबादला संभव है। उच्च अधिकारियों व सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलना आपके लिए बहुत ज़रुरी होगा। बिज़नेस में आपको कोई आश्चर्यजनक लाभ मिलने की संभावना है। विदेशी स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। धन कमाने के लिए यह माह काफी अच्छा रहना वाला है। इस अवधि में आप आर्थिक तौर पर ख़ुद को काफी सशक्त महसूस करेंगे। छात्रों को शिक्षा में ज़बरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं परन्तु स्वास्थ्य के प्रति भी उन्हें सतर्क रहना होगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आप अपना निवास स्थान बदल सकते हैं। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी ख़ुशहाल रह सकता है। अपने प्रेम प्रसंगों में भी आप दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती हुई पाएंगे। प्रेमी के साथ आपको कुछ बेहतरीन लम्हे जीने के मौक़े मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय श्रेष्ठ रहने की सम्भावना है। आप जोश, उत्साह, उमंग व साहस से अपने को भरा हुआ पाएंगे।

उपाय- सफेद फूल कुछ पैसे सहित जल में प्रवाहित करना आपके लिए शुभ है।

अप्रैल

इस माह आपकी नौकरी में परिवर्तन होने की संभावनाएं रहेंगी। ट्रांसफर के आसार भी नज़र आ रहे हैं। आप शॉर्टकट से धन कमाने के लिए आप प्रेरित रहेंगे। सोच-समझकर किए गए कार्य आपको लाभ पहुंचाएंगे। बैंकिंग, फाइनेंस, कच्ची धातु, निजी और सरकारी ठेके आदि से जुड़ा कार्य करने वाले जातकों को अच्छा धन लाभ होने के आसार हैं। आर्थिक मामलों के लिए यह समय कुल-मिलाकर ठीक ही रहेगा। माह के मध्य से आपके लिए धन दायक स्थिति बन रही है, जिससे आपकी योजनाएं पूर्ण हो सकेंगी। छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रहने की संभावना है। इस समय आप अपने निवास स्थल में परिवर्तन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा मगर जीवनसाथी के स्वभाव में आपको क्रोध की अधिकता भी देखने को मिल सकती है। प्रेम प्रसंगों के लिए भी यह समय एक सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। आपके प्रेम सम्बन्धों में ख़ुशियों की मिठास घुल सकती है। आप अपने प्रिय पात्र के सामने प्रेम का प्रस्ताव रख सकते हैं। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद रहेगी। सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा। आप घूमने-फिरने में और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाने में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।

उपाय- इत्र, खुशबू, अगरबत्ती, कपूर का दान करना और इन्हे ख़ुद इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर होगा।

मई

नौकरी के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों व सहयोगियों से उलझना परेशानी का सबब बन सकता है। पीठ पीछे खेली जा रही राजनीति के कारण आपकी दिक्क़तें बढ़ सकती हैं। व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। आपके प्रतिस्पर्धी व शत्रु-पक्ष अपनी हार स्वीकार कर लेंगे। आर्थिक स्थिति के लिए यह माह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र विदेश जा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ विद्यार्थियों को सेहत से जुड़ी समस्याओं को सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन अशांत रहने के आसार हैं। माता को अपनी सेहत का ख़याल रखना होगा। आपकी भूमि-मकान से जुड़ी कोई ख़रीद-फ़रोख्त संभव रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। मगर आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। अहम की दीवार को अपने सम्बन्धों के बीच न आने दें वरना आपके सम्बन्ध तनावपूर्ण हो सकते हैं। इस समय आपके जीवन में बहुत सारे विपरीत लिंग के जातक आ सकते हैं। पुराने प्रेम सम्बन्ध पुनः जीवित होने के संकेत हैं। सेहत उत्तम रहेगी। किसी भी छोटे-मोटे काम को आप स्फूर्ति और उत्साह के साथ पूरा कर पाएंगे।

उपाय- घर की तिज़ोरी में चाँदी के साथ थोड़े बासमती चावल रखना आपके लिए बेहतर होगा।

जून

इस माह आपकी नौकरी में परिवर्तन होने की संभावनाएं रहेंगी। कुछ लोग कार्यक्षेत्र के चलते घर से दूर रहेंगे। अगर किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की आप सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा और रुकें। आर्थिक मसलों में किसी जानकार व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। ख़राब सेहत के चलते विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो सकती है। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि उलझनों भरी हो सकती है। मगर किसी क़रीबी मित्र की सलाह आपकी दुविधा को दूर करने में सहायक होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा नज़र आ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपकी टयूनिंग ख़ूब बैठेगी। आप एक-दूसरे की ज़िम्मेदारियों को समझते हुए रिश्ते में आत्मीयता को बढ़ाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय प्रतिकूल नज़र आ रहा है। आपमें प्रेम भावनाओं का आवेग रहेगा और आप उन्हें प्रकट करने के लिए उतावले रहेंगे। हालाँकि, आपके प्रिय पात्र की स्थिति आपकी तरह नहीं होगी। सेहत के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि चोट लगने की संभावनाएं नज़र आ रही हैं।

उपाय- स्त्रियों का मान-सम्मान व आदर करने से आपकी उन्नति होगी।

जुलाई

इस माह आपको बिज़नेस में कुछ नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। कुछ लोग अपनी नौकरी बदल सकते हैं या फिर किसी दूसरे स्थान का रुख कर सकते हैं। आपकी नियमित आय का स्रोत बरक़रार रहेगा। लक्ष्मी जी की कृपा आप पर जमकर बरसेगी। छात्रों को अपनी सेहत व शिक्षा दोनों के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। परिवार के लोगों के साथ आपकी कुछ अन-बन संभव है। आप इस समय घर की उपेक्षा कर सकते हैं और बाहरी लोगों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ व सहयोग आपको मिलने की संभावना रहेगी। आपके जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। उन्हें प्रमोशन, मान-सम्मान व उच्च पद मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ रह सकता है। अपने प्रेम प्रसंगों में आप दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती हुई पाएंगे। प्रेमी के साथ आपको कुछ बेहतरीन लम्हे जीने के मौक़े मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह श्रेष्ठ रहने की संभावना है। इस अवधि में आप अपने अंदर आध्यात्मिकता का संचार महसूस करेंगे। यह भी संभव है कि आप पूजा-पाठ व धार्मिक कार्यों में तल्लीन रहें।

उपाय- क्रीम रंग के जूते पहनना आपको जीवन में तरक़्क़ी देगा।

अगस्त

महीने के आरंभ में आपकी मानसिक प्रसन्नता बनी रह सकती है। आप अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए नए प्रयास करेंगे। व्यवसायी बंधुओं को सतर्क रहना होगा क्योंकि सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स एवं अन्य सरकारी विभागों से आपका पाला पड़ सकता है। शेयर बाज़ार में अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी। आप अपने मित्रों पर कुछ ख़र्च कर सकते हैं। छात्रों की शिक्षा में रोड़े अटक सकते हैं। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी। ग्रह स्थिति पारिवारिक सौहार्द बढ़ने की और इशारा कर रही है। दाम्पत्य जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपका वैवाहिक जीवन तनावग्रस्त रहने के आसार हैं। संयम से काम लेना आपके लिए बहुत ज़रुरी होगा। प्रेम जीवन में आपको संदेह, विवाद और भावुकता की स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। यानि यह अवधि कुछ खट्टी होगी तो कुछ मीठी। काम की व्यस्तता के चलते आपके प्रेमी से दूर रहने के संकेत हैं। इस माह स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या न होने की संभावना है। अगर आप मध्य वयस्क हैं या उससे ज्यादा उम्र वाले हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना पड़ेगा।

उपाय- चाँदी की कटोरी में सफेद चन्दन, कपूर, सफेद पत्थर का टुकड़ा डालकर अपने बेडरूम में रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

सितम्बर

इस माह बिज़नेस को लेकर आप कुछ लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। आपकी प्रवृति गंभीर बनी रहेगी। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी बड़े अधिकारी की मदद से रुका हुआ प्रमोशन आपको मिल सकता है। यह महीना धनार्जन के लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश की सोच रहे हैं तो बाज़ी आपके हाथ रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन थोड़ा कम लगने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। कुछ लोग इस दौरान परिवार के साथ किसी लंबे टूर पर भी जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन बहुत ही मज़ेदार रहने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वभाव से आपको खुशियां हासिल होंगी। उनका लगाव आपके प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपके मन में किसी विशेष व्यक्ति के प्रति लगाव उमड़ सकता है। कुछ लोगों की अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ तनातनी हो सकती है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए संयम एक मात्र हथियार है। आपका स्वास्थ्य इस दौरान काफी अच्छा रहने की संभावना है। आपकी सकारात्मकता व रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।

उपाय- सफेद चन्दन का तिलक मस्तक व नाभिस्थल पर करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

अक्टूबर

इस माह आपके निवास स्थान में परिवर्तन संभव है। प्रॉपर्टी के बिज़नेस से आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। नौकरी में आप आश्चर्यजनक रुप से प्रगति कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको रिकॉर्ड-तोड़ सफलता प्राप्त होने के संकेत हैं। छात्रों को शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता मिलने की संभावना रहेगी। यह महीना घरेलू जीवन के लिए प्रतिकूल हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत ख़राब रहने की आशंका है। दाम्पत्य जीवन के मामले में आप दोनों में काफी अच्छे संबंध रहेंगे। आप एक दूसरे की ज़िम्मेदारियों को निभाने में पूरा-पूरा सहयोग देंगे। इस कारण आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन के लिए भी यह समय लाजवाब रहेगा। यदि आप अपने प्रेमी के साथ डेटिंग पर जाना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में विपरीत लिंग के लोगों में आपकी प्रसिद्धि बढ़ने के संकेत हैं। सेहत के लिहाज से समय ख़ूब अच्छा रहने वाला है। मनोरंजन के साधनों में आप रुचि लेंगे और मानसिक राहत व हवा-बदल के लिए कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं

उपाय- किसी के विवाह या मंगल कार्य में तन-मन-धन से सहायता करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

नवंबर

इस महीने आपकी नौकरी में परिवर्तन होने के चांस हैं। कुछ लोगों को काम-धंधे के चलते घर से अलग रहना पड़ सकता है। नए बिज़नेस की शुरुआत करने वालों को फिलहाल थोड़ा रुक जाना चाहिए। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपका ख़र्चा कुछ अधिक रहेगा। पैसे के लेन-देन में आपको सतर्कता बरतनी होगी। छोटी अवधि के निवेश आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में अचानक कुछ बाधाएं देखनी पड़ सकती हैं। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि समस्यापूर्ण हो सकती है। मगर किसी क़रीबी मित्र का सहयोग आपको मानसिक राहत प्रदान करेगा। आपकी माता को अपनी सेहत का ख़याल रखना होगा। दाम्पत्य जीवन के लिए समय बेहतर रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी ख़ूब पटने की संभावना है। इस दौरान उनके लिए आप नए वस्त्र या आभूषण की ख़रीददारी भी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह अवधि प्रतिकूल रहेगी। इस दौरान आप में प्रेम भावनाओं का आवेग रहेगा और आप उन्हें प्रकट करने के लिए उतावले रहेंगे। हालाँकि आपका पार्टनर अपनी रुचि कुछ कम दिखाएगा। सेहत के मामले में समय आपके पक्ष में नहीं दिखता इसलिए स्वास्थ्य का ख़याल रखना आपके लिए ज़रुरी होगा।

उपाय- चाँदी की बनी गाय किसी मंदिर में दान करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

दिसंबर

इस माह आपकी नौकरी में कुछ परिवर्तन होने के लक्षण हैं। मगर यह परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र से आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे। लंबी दूरी की यात्राएं आपके लिए धनदायक रहेंगी। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा। घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। उन्हें कार्यक्षेत्र में मिली कोई बड़ी सफलता आपकी ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी का कारण बनेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ रह सकता है। अपने प्रेम प्रसंगों में आप दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती हुई पाएंगे। प्रेमी के साथ आपको कुछ बेहतरीन लम्हे जीने के अवसर मिल सकते हैं। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा। आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे।

उपाय- सफेद रेशमी रुमाल अपनी जेब में रखना आपके लिए उत्तम रहेगा।