Personalized
Horoscope

नाम के अनुसार गुण मिलान कर अपने प्यार की करें सही परख

नाम के अनुसार गुण मिलान यानि कि Gun Milan by Name जिसका अर्थ यह है कि सफल वैवाहिक जीवन के लिए शादी से पहले भावी वर-वधु के एक दूसरे से गुणों का मिलान करना | गुण मिलान से यह पता चलता है कि शादी के लिए प्रस्तावित लड़के और लड़की का वैवाहिक जीवन कैसे बीतेगा और ये शादी सफल होगी या नहीं इसलिए पंडित नाम से गुण मिलान कर ये पता करते हैं कि वर वधु एक दूसरे के लिए कितने योग्य हैं। अगर आप भी अपनी कुंडली फ्री में ऑनलाइन बनाना चाहते हैं तो यहाँ दिए गए बॉक्स में अंग्रेजी में अपना तथा अपने प्रिय का नाम भरें और जानें कितने प्रतिशत मिलते हैं आप दोनों के गुण।


ज्योतिष विज्ञान में व्यक्ति का नाम केवल उनकी पहचान मात्र नहीं बल्कि जातक का नाम उसके जीवन का अस्तित्व होता है। क्योंकि जब भी कोई किसी व्यक्ति का नाम लेकर उसे पुकारते हैं तो माना जाता है कि उस व्यक्ति के नाम की ध्वनि भी वातावरण में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा करती है और इसी कंपन से एक ख़ास तरह की ऊर्जा का निर्माण होता है।

उदाहरण के लिए समझें तो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर था, लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें सफलता जितेंद्र के नाम से मिली। आपको ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे, जिनके बदले नामों ने ही उन्हें फर्श से अर्श तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है।

कीरो पद्धति पर आधारित है नाम से गुण मिलान

नाम से गुण मिलान करना विवाह के संबंध में बेहद आवश्यक है, क्योंकि इसके अभाव में वर-वधु को अपने दांपत्य जीवन को आगे चलकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आप थोड़ी-सी जानकारी रखें और समझदारी बरतते हुए नाम से गुण मिलान करें, तो निश्चय ही वर-वधू का जीवन बेहद सुखद, सुंदर एवं सर्वोत्तम बनाया जा सकता है।

वर-वधु के नाम से गुण मिलान से यह पता चलता है कि उनका आने वाला वैवाहिक जीवन कैसा बीतेगा और उनकी शादी सफल होगी या नहीं। इसलिए पंडित वर-वधु का नाम से गुण मिलान कर पता करते हैं कि वो दोनों एक दूसरे के लिए कितने योग्य हैं। इसी बात को समझते हुए My Kundli अपने इस टूल में सबसे सटीक कीरो पद्धति के आधार पर ही आपका नाम से गुण मिलान करती है।

कीरो पद्धति में मूलांक, भाग्यांक व नामांक तीनों का उपयोग वर-वधु के फलादेश की सही जानकारी देने के लिए किया जाता है। कीरो पद्धति के अनुसार, एक व्यक्ति के मूलांक व भाग्यांक को बिलकुल नहीं बदला जा सकता है। सरल शब्दों में कहें तो नियति ने जो उनके लिए लिख दिया है वह उनके जीवन में होना तय है। वहीं नामांक की बात करें तो उसे बदला जा सकता है। कीरो के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नामांक में परिवर्तन कर उसके नाम को शुभ बनाया जा सकता है ताकि जीवन भर जातक को सकारात्मक प्रभाव मिल सकें।

इसके लिए कीरो ने प्रत्येक वर्णों के साथ सभी अंकों का निर्धारण अपने कुछ सिद्धांतों के आधार पर किया है। अगर आप नीचे कीरो तालिका को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उसमें 9 अंक का प्रयोग नहीं किया गया है। मात्र 8 अंक तक ही तालिका को रखा गया है। यहाँ नीचे हम कीरो पद्धति अनुसार अक्षरों और उनके सामने निर्धारित अंक की सूची दे रहे हैं: -

कीरो पद्धति अनुसार अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षर और अंकों की सूची

अक्षर निर्धारित अंक
A, I, J, Q, Y 1
B, K, R 2
C, G, L, S 3
D, M, T 4
E, H, N, X 5
U, V, W 6
O, Z 7
M, P, F 8

नामांक को ज्ञात करने की सही विधि

ऊपर दी गई तालिका में आप अंग्रेज़ी वर्णमाला के अलग-अलग अक्षर समूह और उनके लिए कीरो पद्धति अनुसार निर्धारित किए गए अंकों को देख पा रहे होंगे। जिसकी मदद से अब आपको किसी व्यक्ति का नामांक ज्ञात करने में कोई कठिनाई नहीं आएगी। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति का नाम का नाम LEESHA (लीशा) है, ऊपर दी गई तालिका के अनुसार,

L - 3
E - 5
E - 5
S - 3
H - 5
A - 1

यहाँ L के लिए 3, E के लिए 5, E के लिए 5, S के लिए 3, H के लिए 5 और A के लिए 1 अंक निर्धारित है। अब हमें इन अंको को एक साथ जोड़ना है। 3+5+5+3+5+1 यहाँ इन अंको का योग 22 है। अब चूंकि अंकों का योग दहाई से ज्यादा है तो ऐसी स्थिति में दहाई अंक को अलग-अलग करके जोड़ा जाएगा। जैसे 2+2=4 यानि लीशा का नामांक हुआ चार।

नाम से गुण मिलान में अंक शास्त्र का महत्व

अंक शास्त्र या अंक ज्योतिष में जातक के नाम का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि नामांक के आधार पर ही न केवल किसी जातक के स्वभाव के बारे में बल्कि उसके जीवन के फलादेश से जुड़ी संपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। अंक ज्योतिष अनुसार किसी जातक के नाम का नामांक ज्ञात कर उसके वर्तमान और भविष्य के साथ-साथ उसके भूतकाल के बारे में भी जाना जा सकता है। इसलिए नाम से गुण मिलान के लिए कीरो पद्धति का परिणाम बेहद सटीक माना जाता है।

उदाहरण के लिए - अगर वर का नामांक 1 है और वधु का भी 1 है तो ये देखा गया है कि दोनों के बीच समान भावना और प्रतिस्पर्धा साफ़ तौर पर देखने को मिलेगी। जिससे उनके बीच टकराव की स्थिति उभरती रहेगी। वहीं यदि इस स्थिति में वधु का अंक 2 हो जाता है तो दोनों के बीच परस्पर प्रेम बढ़ेगा। जबकि माना गया है कि वर का अंक 1 हो और कन्या का 3 तो उनका दांपत्य जीवन सुखद रहता है। जो उन दोनों के वैवाहिक रिश्ते के लिए अच्छा माना जाता है।

वहीं इसी स्थिति में ये माना जाए कि वधु का नामांक 4 हो, तो वैवाहिक जीवन में दोनों के बीच बिना किसी कारण विवाद होने की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा 5 अंक वाली वधु के साथ मौखिक रुप से वाद-विवाद होने की सम्भावना रहती है। इसी तरह 6 अंक वाली कन्या 1 अंक के वर के साथ सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेती है। साथ ही 7 अंक वाली वधु के साथ 1 अंक के वर की जोड़ी का भी प्रेम जीवन सुखी बीतता है। वहीं 1 अंक के लड़के और 8 अंक वाली लड़की के बीच जीवन भर प्रेम की कमी बनी रहती है। जबकि 9 अंक वाली लड़की 1 अंक के लड़के के साथ सुखमय प्रेम जीवन का आनंद लेती है। इसी प्रकार आप निम्न तालिका के माध्यम से प्रेमी जोड़े या विवाह के लिए प्रस्तावित जोड़ों के बीच की अनुकूलता को देख सकते हैं

अंक अतिमित्र मित्र सम शत्रु
1 ------ 2,3,6,7,9 1,8 4,5
2 2,6,9 1,4,7 3,8 5
3 6,9 1,5 2,4,7 3,8
4 4,6 2,7,8,9 3,5 1
5 ------ 3 4,6,7,8,9 1,2,5
6 2,3,4,6,9 1 5,7,8 ------
7 7,9 1,2,4,6 3,5,8 ------
8 ------ 4,6 1,2,5,7,8,9 3
9 2,3,6,7,9 1,4 5,8 ------

नामांक और व्यक्ति का स्वभाव

नामांक जानने के बाद चलिए अब बात करते हैं नामांक वाले व्यक्ति के स्वभाव और उसकी विशेषता की। यहाँ नीचे तालिका के माध्यम से हम नामांक और उसकी विशेषता आपको बताने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे आपको यह ज्ञात होगा कि किसी विशेष नामांक वाले व्यक्ति का स्वभाव आखिर कैसा होता है:-

नामांक व्यक्ति का स्वभाव
1 -नामांक 1 वाले जातक आमतौर पर एक सफल व्यक्ति होते हैं।
-जिन्हे अपनी सफलता के बल पर ही समाज में मान-सम्मान और ख्याति की प्राप्ति होती है।
-ये लोग हमेशा दूसरों के सहयोग के लिए तत्पर नज़र आते हैं।
-सामाजिक क्षेत्र में भी इन्हें बड़ी सफलता मिलती है।
2 -नामांक 2 वाले जातकों को अपने जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ता है।
-ये लोग आमतौर पर राजनीतिज्ञ होते हैं लेकिन इनमें निरंतरता की कमी दिखाई देती है।
-आयात एवं निर्यात से जुड़े व्यापार में ये लोग बेहद अच्छा करते हैं, जिसके चलते इन्हें सफलता मिलती है।
3 -इस नामांक के जातकों को आमतौर पर अपने करियर में सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक संघर्ष करना पड़ता है।
-हालाँकि इनके कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहती है।
4 -इस नामांक की खासतौर से महिलाओं को अपने रिलेशनशिप में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
-इसके साथ ही यदि आपका नामांक 4 है तो आपको शेयर मार्केट से दूरी बनाकर चलना चाहिए।
5 -नामांक 5 वाले व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं।
-समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने और मान-सम्मान कमाने में कामयाब होते हैं।
-आप सैदव सकारात्मक सोच बनाकर रखते हैं जिसके कारण आप हर क्षेत्र में सफलता की नींव रखते हैं।
6 -इस नामांक के जातक मनोरंजन, डिज़ाइनिंग और कला के क्षेत्र में अच्छा कर पाते हैं।
-ये लोग अपना जीवन विलासपूर्ण व्यतीत करते हैं।
7 -इस नामांक के जातकों को ज्यादातर क्षेत्रों में सावधानी बरतने और उसके बाद ही क़दम बढ़ाने की ज़रूरत होती है। क्योंकि यह नामांक केवल कुछ ही लोगों के लिए अनुकूल साबित होता है।
-इन लोगों को कला और साहित्य के क्षेत्र में आसानी से सफलता मिलती है।
8 -नामांक 7 वाले जातक एक अच्छे योजनाकार के रूप में जाने जाते हैं।
-परंतु ये लोग कई बार किसी न किसी स्कैंडल में फँस जाते हैं।
-इसके साथ ही इन लोगों को कई प्रकार की बाधाओं का भी सामना करना पड़ता है।
9 -नामांक 9 वाले जातक खुले विचार वाले होते हैं।
-जिन्हे स्वतंत्रता अधिक पसंद आती है।
-ये जातक रचनात्मक और दृढ़ निश्चयी देखे जाते हैं।

नाम से गुण मिलान

ये देखा जाता है कि सामाजिक जीवन में कोई व्यक्ति हमारा बहुत घनिष्ट मित्र होता है और किसी से हमारी सामान्य मित्रता होती है। इसके अलावा कोई हमारा शत्रु भी हो सकता है और किसी व्यक्ति को हम अपने समान सोच वाली श्रेणी में रखते हैं। ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि जिनसे हमारे मतभेद होते हैं या विचार नहीं मेल खाते हैं तो उनके साथ किसी भी प्रकार का कोई रिश्ता जोड़ना समझदारी नहीं होती है। और जब ये बात विवाह के संबंध से देखी जाए तो इस ओर विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ती है। क्योंकि इस परिस्थिति में भी अगर कोई विवाह कर दिया जाए तो आशंका है कि वो ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। इसका उदाहरण आपने अपने जीवन में कई बार देखा होगा जब एक रिलेशनशिप में कई लोगों को अपने प्यार में सफलता ज्यादा दिन तक नहीं मिल पाती है और धीरे-धीरे वो रिश्ता खत्म हो जाता है। ऐसे में रिश्ते को जीवन भर के लिए टिकाऊ बनाए रखने के लिए आवश्यक है सही पार्टनर का सही चुनाव करने की, इसके लिए हमारा सॉफ्टवेयर नाम से गुण मिलान बेहद कारगर साबित होता है।

नाम से गुण मिलान कर आप अपने लिए सही पार्टनर का चुनाव कर सकते हैं। कई बार प्रेम को लेकर हमारे ज़हन में कई तरह के सवाल उठते हैं। ये सवाल प्रेम की शुरुआत में अधिकतर परेशान करते हैं। साथी की विश्वसनीयता या उसके साथ भविष्य को लेकर हम बहुत सोचते हैं। ऐसे में नाम के अनुसार गुण मिलान टूल आपकी चिंता को दूर करता है।

हम आशा करते हैं कि हमारा ये नाम से गुण मिलान टूल आपके लिए उपयोगी साबित होगा, जिसकी मदद से आप अपने आने वाले प्रेम जीवन को और भी सुखद बना पाएंगे। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।