Personalized
Horoscope

वृश्चिक राशिफल 2017 - Scorpio Horoscope 2017

वृश्चिक rashi 2017

जनवरी

इस माह नौकरी में आप जी-तोड़ परिश्रम करेंगे। मगर रिजल्ट्स उम्मीद से थोड़ा कम मिल सकते हैं। वैसे मानसिक रुप से आप काफी सबल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत शुभ रह सकता है। उन्हें कोई असाधारण सफलता मिलने के संकेत हैं। इस दौरान धन कमाने के अनेक अवसर आपके सामने आएंगे। आय के नए स्रोत आपको मिल सकते हैं। शेयर बाजार, सट्टे-लॉटरी, रेस्ट्रोरेंट, इलेट्रॉनिक्स, मशीनरी, प्रॉपर्टी, सौंदर्य प्रसाधन, कला, ऑटोमोबाइल आदि क्षेत्रों से जुड़ा काम करने वाले व्यापारी बंधुओं को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा। मगर आपके जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप दोनों का तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। रही बात प्रेम की तो जो लोग एकांत जीवन जी रहे हैं। उनकी जिंदगी में प्यार जल्द ही दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य के लिए यह समय कुछ अनुकूल संकेत नहीं कर रहा है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना होगा।

उपाय- तांबे का सिक्का अथवा टुकड़ा जेब में रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

Click here to read in English

फरवरी

इस माह आपकी नौकरी में परिवर्तन की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। आपका ट्रांसफर हो सकता है। बिज़नेस से जुड़ी आप कुछ यात्राएं करेंगे जो कि आपके लिए लाभकारी रहेंगी। धन कमाने के लिए यह समय काफी अनुकूल रह सकता है। आपकी इनकम में इजाफ़ा होने की पूरी सम्भावना है। छात्रों को शिक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल होने के संकेत हैं। परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन लम्हे बिताने वाले हैं। ख़ासतौर पर अपनी संतान के प्रति आपका लगाव कुछ ज्यादा रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह अवधि बहुत ही शानदार रहने की सम्भावना है। आपसी रिश्तों में प्रेम व सौहार्द की पराकाष्ठा आपको देखने को मिल सकती है। प्रेम प्रसंगों के मामले बढ़िया चलने वाले हैं। अपने प्रेमी के साथ आप पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जो जातक अकेला जीवन गुजार रहे हैं उनकी इस अवधि में एक से दो होने की पूरी सम्भावना रहेगी। सेहत के लिहाज से यह महीना काफी अच्छा बीतने वाला है। आप अपने अंदर जोश, ऊर्जा व आध्यात्मिकता का मिलाजुला संगम महसूस कर पाएंगे। मानसिक शांति हेतु आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़ सकते हैं या किसी धार्मिक यात्रा का रुख भी कर सकते हैं।

उपाय- सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र खुदवाकर धारण करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मार्च

इस महीने अगर आप नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो आपको कोई नई नौकरी मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ा बिज़नेस करने वाले लोगों को अच्छा-ख़ासा लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक कार्यों से पैसा कमाने के लिए आप दूर दराज़ की यात्राएं कर सकते हैं। यह पूरा माह आपके लिए धन लाभ का आगाज़ लिए हुए है। लेकिन ख़र्चों की अधिकता भी रहने की संभावना है। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा नज़र आ रहा है। आप पारिवारिक सदस्यों की ख़ुशियों के लिए धन ख़र्च करने से पीछे नहीं हटेंगे। नई ख़रीददारी की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ रहने के संकेत हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ व सहयोग आपको प्राप्त होगा। उनके स्वभाव में आप प्रेम व आध्यात्मिकता की झलक देख पाएंगे। प्रेम जीवन के मामले में यह माह आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। यदि आप प्रेम से वंचित हैं तो कोई आपको प्रपोज भी कर सकता है। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए काफी उत्तम रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके अंदर ताज़गी का समावेश बना रहेगा।

उपाय- लाल कपडे का दान किसी ग़रीब व्यक्ति को करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

अप्रैल

इस महीने नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति और नई नौकरी की तलाश में लगे हुए जातकों को सफलता मिल सकती है। स्टॉक मार्किट, शेयर बाजार, कमॉडिटी का बिज़नेस करने वालों को अच्छा धन लाभ होने की संभावनाएं रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने के संकेत हैं। आप अपनी बौद्धिक प्रतिभा के बल पर पैसा कमाने में सफल रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता मिलने के आसार रहेंगे। घरेलू जीवन सामान्य रुप से चलता रहेगा। आप अपना निवास स्थान बदल सकते हैं अथवा कार्यक्षेत्र के चलते घर से दूर रह सकते हैं। दाम्पत्य जीवन की बात करें तो आप दोनों में काफी अच्छे संबंध रहेंगे। आप एक दूसरे की ज़िम्मेदारियों को सहर्ष निभाएंगे। प्रेम जीवन के लिए भी यह समय श्रेष्ठ रहेगा। यदि आप अपने प्रिय पात्र के साथ डेटिंग पर जाना चाहते हैं तो महीने के मध्य में यह प्रोग्राम बनाए। तंदुरस्ती के लिहाज से यह माह अच्छा बीतने वाला है। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन में आप रुचि लेंगे और मानसिक राहत व हवा-बदल के लिए एकाध टूर पर जाना भी संभव रहेगा।

उपाय- रात्रि में तांबे के पात्र में जल भरकर रखें व प्रातः काल उसे पीना आपके लिए शुभ रहेगा।

मई

इस माह बिज़नेस की दृष्टि से आपकी उन्नति के शिखर पर पहुँचने के आसार हैं। किसी नए व्यापार को शुरु करने के लिए यह अवधि श्रेष्ठ रहेगी। काम-धंधे में बढ़ोत्तरी होने से आपकी आमदनी में इज़ाफा संभव है। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को विशेष उपलब्धि मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह अवधि आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप सुख-सुविधाओं पर ख़र्च कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ घूमने-फिरने में आपका ज्यादातर समय व्यतीत होने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत हो रहा है। जीवनसाथी के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। उनसे कोई महँगी भेंट की उम्मीद भी आप रख सकते हैं। प्रेम जीवन की बात करें तो इस समय आप दोनों के प्यार में बढ़ोत्तरी होगी। आप दोनों के संबंधों में एक नई ऊर्जा का समावेश होगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं तो इस समय बिलकुल भी संकोच न करें। आपकी सेहत अच्छी रहने की संभावना है। आपको थकान व ऊर्जा की कमी कतई महसूस नहीं होगी। अपने पसंदीदा भोजन का आनंद उठाने का मौक़ा भी आपको मिल सकता है।

उपाय- तंदूर में लगी मीठी रोटी ग़रीबों में बांटना आपके लिए अच्छा रहेगा।

जून

आप इस महीने कोई नया व्यापार शुरु कर सकते हैं। बिज़नेस में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। आपकी नौकरी में बदलाव के संकेत नज़र आ रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको कोई बड़ा फ़ायदा मिल सकता है। परंतु आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी। वैसे कमाई के साधन आपको मिलते रहेंगे और आपकी दैनिक कमाई में कोई बाधा नहीं आएगी। घरेलू जीवन का पूर्ण आनंद लेने का आप प्रयास करेंगे। खाने-पीने, मनोरंजन और अपने शौक को पूरा करने के लिए आप पैसे ख़र्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के मामले में आपको सतर्क रहना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी तू-तू मैं-मैं संभव है। आपका मन कुछ अशांत रहने के संकेत हैं। दुविधा को दूर कर संयम से काम लेना आपके लिए ज़रुरी होगा। प्रेम जीवन काफी सुखद रहने के आसार हैं। कुछ लोगों को प्यार में बढ़ोत्तरी महसूस होगी। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह अवधि ज्यादा अनुकूल नहीं दिखती। मौसम से होने वाली बीमारी आपको परेशान कर सकती है। जो जातक दीर्घकालीन बीमारियों से पीड़ित हैं उन्हें फिलहाल राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं।

उपाय- पक्षियों को मीठा खिलाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

जुलाई

इस माह नौकरी में आपको उच्च पद व प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आर्थिक लाभ कमाने के लिए यह समय अनुकूल नज़र आ रहा है। पैसा कमाने के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। छात्रों की शिक्षा में उन्नति होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। उनकी कोई सलाह आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलवा सकती है। भाई-बहनों से आपको मित्रों के साथ आपकी किसी लंबे टूर पर निकलने की संभावनाएं हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है। आपसी संबंधों में प्रेम व सदभावना की पराकाष्ठा आपको देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी की आध्यात्म व पूजा-पाठ में रुचि जाग्रत हो सकती है। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय बहुत अच्छा हो सकता है। मानसिक शांति बढ़ाने के लिए आप किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं या किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

उपाय- लाल मसूर की दाल किसी ग़रीब व्यक्ति को देना आपके लिए फ़ायदेमंद होगा।

अगस्त

इस महीने किसी नए बिज़नेस से आपको अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों व सहयोगियों का भरपूर साथ आपको मिलता रहेगा। पैसा कमाने के लिए यह अवधि सफलतादायी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के संकेत भी हैं। शिक्षा की दृष्टि से छात्रों के लिए यह अवधि फलदायी रहेगी। परिवार के साथ आप कुछ अच्छे पल बिता सकेंगे। ख़ासतौर पर अपनी संतान के प्रति आपका प्रेम कुछ ज्यादा रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह माह बहुत ही मिठास भरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई आनंददायक यात्रा आपका इंतजार कर रही है। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि यादगार रह सकती है। आप दोनों के आपसी संबंधों में प्रेम की वृद्धि होगी। साथ-साथ घूमने-फिरने के अनेक अवसर भी आपको मिलते रहेंगे। सेहत अच्छी रहने की संभावना है। इस अवधि में आपकी मानसिक शांति में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए सुबह-सुबह किसी पार्क की सैर फ़ायदेमंद रहेगी।

उपाय- लाल मसूर की दाल किसी ग़रीब व्यक्ति को देना आपके लिए फ़ायदेमंद होगा।

सितम्बर

इस महीने अगर आप नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। ज़मीन-जायदाद से जुड़ा काम करने वालों को ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम आपके हाथ लग सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के विभिन्न स्रोत आपको मिलते रहेंगे। घरेलू जीवन के लिए यह अवधि उत्तमोत्तम रहने की संभावना है। पारिवारिक व सामाजिक तौर पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाक़ातें हो सकती हैं जो कि आगे चलकर आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह अवधि सौहार्दमय रहेगी। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग आपकी ख़ुशियों को बढ़ा सकता है। प्रेम जीवन के मामले में यह समय उल्लासपूर्ण रहेगा। अगर आप अकेला जीवन जी रहे हैं तो कोई आपके सामने अपना प्रेम प्रस्ताव रख सकता है। आपकी तंदुरस्ती बने रहने के संकेत हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और आप ख़ुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे।

उपाय- रुद्राक्ष की माला अपने गले में धारण करना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

अक्टूबर

इस अवधि में आपकी नौकरी में परिवर्तन होने के लक्षण नज़र आ रहे हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर आप कड़ा परिश्रम करेंगे जिसके कारण परिवार के लिए समय निकालना मुनासिब नहीं होगा। हालाँकि अंततः सफलता मिलने से घरेलू सदस्यों को आपसे कोई शिकायत नहीं रह जाएगी। आर्थिक स्थिति के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पैसा कमाने के लिए आपको कड़ा प्रयास करना पड़ेगा। घरेलू जीवन नीरस रहने की संभावना है। इस समय आप भूमि-मकान से जुड़ी ख़रीददारी कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अच्छा दिखता है। जीवनसाथी के साथ विचारों का तालमेल उत्तम बना रहेगा। प्रेम जीवन पर दृष्टि डालें तो इस दौरान आपके काफी सारे दोस्त बनने की संभावना है। जिन लोगों का अपने प्रेमी से अलगाव हो गया था वे फिर से एक हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है। कार्यक्षमता अच्छी रहने से किसी भी कार्य को आप मन लगाकर करेंगे। हालाँकि कुछ जातकों को मानसिक व्याकुलता व उग्रता अधिक रहेगी। अनिंद्रा की समस्या भी हो सकती है।

उपाय- रेवड़ी, तिल और शक्कर बहते जल में प्रवाहित करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

नवंबर

इस महीने बिज़नेस में आप कुछ नई तब्दीलियाँ कर सकते हैं। यह परिवर्तन आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगे। नौकरी के चलते आप विदेशगमन कर सकते हैं। आर्थिक मामलों की बात करें तो जिनका व्यवसाय विदेश से जुड़ा है उन्हें अधिक फ़ायदा होने के संकेत हैं। परंतु आमदनी के साथ-साथ ख़र्चे भी बढ़ेंगे। उधारी में दिया धन वापस मिलने के आसार कम हैं। छात्रों की शिक्षा व सेहत के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। घरेलू जीवन मज़े में बीतने के संकेत हैं। मौज़-मस्ती व मनोरंजन के साधनों में आप लिप्त रहेंगे। मगर पैसों को सोच-समझकर ख़र्च करें। वैवाहिक जीवन में आपको देख-संभलकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ बेकार उलझने से बचें। आप इस अवधि में थोड़ा दुविधाजनक रह सकते हैं। प्रेम जीवन उत्तम रहने के संकेत हैं। प्रेमी के साथ गुपचुप प्यार करने के मौक़े आपको मिलते रहेंगे। आपकी भावुकता में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। सेहत बढ़िया रहेगी बस आपको क्रोध करने से बचना होगा। वैसे आप प्रसन्नचित व प्रफुल्लित रहेंगे। योग व ध्यान के द्वारा आप अपनी मानसिक शांति को बढ़ा सकते हैं।

उपाय- सुबह उठते साथ ही ज़मीन पर पाँव रखने से पहले भूमि को प्रणाम करना आपके लिए उन्नतिकारक रहेगा।

दिसम्बर

इस माह व्यापार में उन्नति करने के आपको अनेक अवसर मिलेंगे। जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कड़े परिश्रम से गुज़रना पड़ेगा। पैसा कमाने के लिए आप नए-नए हथकंडे आज़माने वाले हैं। अगर आप सोच-विचारकर निवेश करें तो आपकी आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। आर्थिक लाभ पाने के लिए आप लंबी दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर यह अवधि आपकी परीक्षा लेगी। आपकी माता आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगी। मगर अपनी सेहत का ख़याल भी उन्हें रखना पड़ेगा। छात्रों की शिक्षा के लिए यह अवधि सुखपूर्वक बीतेगी। वैवाहिक जीवन मनोनुकूल रहने के आसार हैं। आप दोनों की आपसी समझ में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को व्यावसायिक स्तर पर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम जीवन काफी बेहतर रहने की संभावना है। प्रेमी के साथ कुछ पसंदीदा स्थलों पर आप जा सकते हैं। आप दोनों के प्रेम में भी दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होगी। इस अवधि में आप आपकी मानसिक प्रसन्नता बढ़ेगी। अच्छे स्वास्थ्य के प्रातःकाल सैर पर निकलना लाभदायक रहेगा।

उपाय- बेडरूम की दक्षिण दीवार पर ज़ीरो वाट का लाल बल्ब जलाना आपके लिए प्रगति-कारक रहेगा।