Personalized
Horoscope

मेष राशिफल 2019

मेष वार्षिक राशिफल 2019

मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले और पराक्रमी होते हैं, इसलिए आप अपना रास्ता स्वयं चुनते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। हालांकि इन तमाम खूबियों के बावजूद क्रोध और आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं, लिहाज़ा आपको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार आप इस वर्ष अपने करियर में उन्नति करेंगे। परंतु वर्ष की शुरुआत में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं प्रबल हैं। वहीं आर्थिक मोर्चे में भी आपको सफलता मिलेगी। छात्रों की बात करें आप साल 2019 में अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक फोकस्ड रहेंगे। हालांकि साल शुरुआत में आपको अपना ध्यान पढ़ाई में ही लगाना होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपको इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उधर, स्वास्थ्य की दृष्टि से मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 सकारात्मक रहने के संकेत दे रहा है। वहीं साल की शुरुआत में लॉन्ग रिलेशनशिप रखने वाले प्रेम युगल के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।

राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का करियर व व्यवसाय

मेष राशिफल 2019 के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में आपके सामने नई चुनौतियाँ आ सकती हैं। ख़ासकर नए साल के मध्य में आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको नई चीज़ों को सीखने का मौक़ा मिलेगा। आप किसी सेमीनार अथवा मीटिंग के लिए किसी अन्य देश भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। इस समय आप अपने कार्य में दक्ष हो सकते हैं। हालांकि ऐसी परिस्थितियाँ भी आएंगी जिसमें आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय नौकरी में प्रमोशन होगा। साल का दूसरा चरण आपके लिए खास रहेगा। इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियाँ बढेंगी। लेकिन आपको अपने आलस का त्याग करना होगा। खु़द के अंदर कार्य के प्रति जोश और उत्साह को जागृत रखें। साल की तीसरी तिमाही में आपको अपने प्रोफेशन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समय आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। काम के चलते आप व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। शब्दों का चयन करते समय विशेष सावधानी बरतें। ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। इस समय आप कार्य से संबंधित किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। साल की अंतिम तिमाही में आपको आपकी मेहनत का परिणाम शानदार तरीक़े से मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। इस समय आपकी सैलरी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आप अपनी कंपनी/संस्था से पुरस्कृत हो सकते हैं। वहीं बिजनेस पार्टनरशिप में आपको जबरदस्त आर्थिक मुनाफ़ा होगा। साल के मध्य में व्यापार में नवाचार और क्रिएटिविटी से आपको फायदा होगा। साल के अंत में यदि आप किसी लंबे प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अपने करियर की गाड़ी को गति देने के लिए यदि आप जॉब सर्च कर रहे हैं तो अपने अंदर, जोश और उत्साह के साथ-साथ आत्मविश्वास को लाना होगा। इसके अलावा मन में किसी प्रकार की बेचैनी को पैदा न होने दें और सकारात्मक सोच को पैदा करें। व्यापार में ऐसा संभव है कि जो आप कदम लेना चाहते हों वह दूसरों को अच्छा न लगे, परंतु आपको यह साबित करना होगा कि आपका चुनाव आत्मविश्वास से भरा हुआ है। इससे आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का आर्थिक जीवन

नव वर्ष 2019 के शुरुआती माह में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भाग्य आपका साथ देगा। साल की प्रथम तिमाही के बाद शेयर बाज़ार में निवेश करने से आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी, लेकिन इस बात को न भूलें कि कर्म ही आपको आर्थिक रूप से सबल बनाएगा। अगली तिमाही में अपने प्रयासों से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी से मुनाफ़ा होगा। आपके पास धन का आगमन होगा। परंतु तेज़ी से धनार्जन के लिए ग़लत रास्ते को न चुनें। निवेश करने से पहले कंपनी/संस्था/बिजनेस का सही चुनाव करें। ऐसे क्षेत्र में धन न लगाएं जिससे आपको आगे चलकर हानि हो। धन उधार देने से बचें, क्योंकि इससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन सितंबर माह में निवेश करने से पहले बाज़ार का रुख़ अवश्य देख लें। यह आपके लिए रिस्की माह रह सकता है। बच्चों और जीवनसाथी के नाम पर निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि इस समय धन प्राप्ति के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। साल के अंतिम भाग मेंं आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा, बशर्ते आपको इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहते हैं तो निश्चित रूप से आपको इसमें सफलता मिलेगी। साल के अंत में कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है।

राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि के छात्रों की शिक्षा

मेष राशिफल 2019 के अनुसार साल की शुरुआत में मेष राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। लेकिन यदि आप अपनी पढ़ाई पर फोकस्ड रहेंगे तो आपको इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल की प्रथम तिमाही में आप स्व अध्ययन करें। इससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा और शिक्षा के प्रति ख़ुद को अनुशासित रखें। भले धीमी गति से आप पढ़ाई करें परंतु इसमें निरंतरता बनाए रखें। यदि आप पूरे साल इस मंत्र को जारी रखते हैं तो फिर आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक पाएगा। यदि पढ़ाई में आप अपनी ख़ामियों को दूर करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। जो जातक उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उन्हें प्रोफ़ेसर और सीनियर छात्रों के द्वारा बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उनकी गाइडेंस आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए फ़रवरी से अप्रैल तक का समय समस्या कारक रह सकता है, इसलिए इस समय थोड़ा सावधान रहें और गणेश भगवान की पूजा करें। इससे आपकी बाधाएं दूर होंगी। साल के मध्य में आप गंभीरता से पढ़ाई करेंगे। इस दौरान छात्रों के प्रदर्शन को देखकर माता-पिता उन पर गर्व महसूस करेंगे। किसी विदेशी शिक्षण संस्थान में उच्च शिक्षा पाने के लिए आप विदेश का रुख कर सकते हैं। सितंबर में आपका मन पढ़ाई की बजाय मनोरंजन, खेलकूद में अधिक लग सकता है। छात्र अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद लेंगे। पढ़ाई में कठिन परिश्रम से आपको साल के अंत में बहुत बढ़िया परिणाम मिलेंगे। कॉम्टीशन एग्जाम में छात्रों को बंपर सफलता मिलने की संभावना है।

राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का पारिवारिक जीवन

साल की शुरुआत में मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन अव्यवस्थित रह सकता है, परंतु जनवरी के अंत तक परिस्थितियां सुधर जाएंगी। जीवनसाथी इस समय आपसे किसी चीज़ की डिमांड कर सकता है, उनकी इस इच्छा को गंभीरता से लें। हालांकि जल्दबाज़ी न दिखाएं। संतान की जरुरतों पर ध्यान दें। परिजनों के साथ बहसबाज़ी न करें। आप परिवार में तालमेल बनाकर रखेंगे। घर के लिए लग्जरी आइटम्स ख़रीद सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ किसी शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप ख़ुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम अथवा किसी अन्य फंक्शन में शामिल होंगे। माता जी सेहत ख़राब हो सकती है। इसलिए उनका ध्यान रखें। इस समय आपको अपनी जिम्मेदारियों का अहसास ज़्यादा होगा। सितंबर में आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। आप पारिवारिक और व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप संतान की तरक्की से गौरान्वित होंगे। अपने परिजनों ख़ासकर जीवनसाथी, पिताजी एवं घर बड़े सदस्यों के साथ आप काफ़ी लगाव महसूस करेंगे। दिसंबर पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शानदार माह रहेगा। इस माह आप दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं।

राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का प्रेम जीवन

वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि के जातकों का प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत में लॉन्ग रिलेशनशिप रखने वाले प्रेम युगल के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। इस समय प्रेम में कसमें वादों का दौर चलेगा। यदि आप रिलेशनशिप में अहम को नहीं पनपने देंगे तो रिश्ता और मधुर होगा। विवाह योग्य जातक अपने जीवनसाथी के साथ शीघ्र ही सात फेरे ले सकते हैं। अप्रैल माह में आपका प्यार परवान चढ़ेगा। दोनों ओर से गिफ़्ट्स का आदान-प्रदान होगा और आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। साल के मध्य में नज़दीकियाँ और भी बढ़ेंगी। परंतु यह समय आपके प्यार की परीक्षा ले सकता है। इसलिए यदि कोई बात बिगड़ जाए तो उसे तुरंत संभालने का प्रयास करें। आप किसी पार्टी अथवा समारोह में अपने लव पार्टनर के साथ जाएंगे। हालांकि कुछ समय बाद रिश्ते में कड़वाहट घुल सकती है, लेकिन मामला जल्दी निबट जाएगा और परिस्थितियाँ पुनः सामान्य हो जाएंगी। साल के अंत में विवाह योग्य जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।

राशिफल 2019 के अनुसार मेष राशि वालों का स्वास्थ्य जीवन

स्वास्थ्य की दृष्टि से मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 सकारात्मक रह सकता है। साल की शुरुआत में अपने आपको ज़मीन से जुड़ा रखें और अधिक महत्वाकांक्षी न बनें। इस समय तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। क्योंकि इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए अपने मन और शरीर को शांत रखें। फास्ट फूड़्स के सेवन से परहेज करें। भोजन के साथ ताज़ा सलाद ग्रहण करें। अप्रैल में आपको त्वचा से संबंधित रोग, वर्क प्लेस में टेंशन और सहकर्मियों से मनमुटाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ्य भोजन का ग्रहण निरंतर बनाए रखें। अधिक मात्रा में भोजन न करें। टेंशन फ्री रहें और अपने मन को शांत चित रखें। साल के मध्य में आप में से कुछ जातकों को अपच की समस्या हो सकती है। सेहत को फिट रखने के लिए किसी स्पोर्ट्स से जुड़ें। स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। यदि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अनुशासित हैं तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। हालांकि बाद में ग्रह व नक्षत्र के ऐसे योग बनेंगे जिसमें आप फिट रहेंगे। लेकिन अपनी डाइट को हैल्दी रखें, ख़ासकर त्यौहार के समय में ज़्यादा मिष्ठान न खाएं। गहरी सांस लेने वाले योग व्यायाम व प्राणायाम शरीर के लिए अधिक लाभकारी रहेंगे और इस तरह की शारीरिक कसरत को अपनी दिनचर्या में जोड़ें।

जरुरी उपाय

  1. यदि आपके लिए अनुकूल हो तो 5-7 रत्ती का लाल मूंगा अंगूठी में जड़वाकर पहनें। इसे पंच धातु से निर्मित अंगूठी अथवा लॉकेट में पहना जा सकता है।
  2. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर लाल सिंदूर चढ़ाएं। हनुमान कवच, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  3. सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।
  4. शनिवार के दिन सफाई कर्मी को सरसों के बीच एवं मूली दान करें।
  5. गुरुजनों, बड़े सदस्यों एवं मार्गदर्शकों का सम्मान करें।
  6. छोटे-मोटे मामलों को तूल न दें। इससे आपकी क्रिएटिविटी प्रभावित हो सकती है।
  7. फिट रहने के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाती जैसे प्राणायाम करें।
  8. छात्र नित्य 11 बार सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें।
  9. भगवान गणेश जी की आराधना करें। पूजा में लाल पुष्प, धूप, घी के दीये एवं लड्डुओं को सम्मिलित करें।
  10. महत्वपूर्ण योजनाओं को माह की 9, 18, 27 तारीख को क्रियान्वयन करें। 9,18,27,36,45,54,63,72,108 आपके लिए शुभ अंक हैं।
  11. 108 अंक ईष्ट मंत्रों के लिए शुभ होता है।
  12. गहरा लाल, गुलाबी रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
  13. प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाएं। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
  14. ग़रीब लोगों में लाल मसूर की दाल दान करें। दान की जाने वस्तुओं में आप केला, सेब, संतरा आदि फल भी जोड़ सकते हैं।
  15. लाल, भगवा और पीला रंग आपके लिए शुभ है। इससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।