Personalized
Horoscope

करियर राशिफल 2020 - Career Rashifal 2020

पढ़ें वैदिक ज्योतिष पर आधारित करियर राशिफल 2023 । इस करियर भविष्य 2020 की मदद से आप यह जान सकेंगे कि साल 2020 आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है। इस वर्ष आपको करियर में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस तरह के अवसर मिलेंगे। इसमें दी गई जानकारी आपके करियर जीवन को और भी शानदार बनाने में कारगर होगी। अपनी चंद्र राशि के अनुसार पढ़ें करियर राशिफल 2020।

Click here to read in English Career Horoscope 2020

मेष करियर राशिफल 2020

मेष करियर राशिफल 2020करियर के लिए साल 2020 आपके लिए शानदार रहेगा। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इस साल आपके सामने चुनौतियाँ नहीं आएंगी। मुश्किल समय आएगा लेकिन आपकी सूझ-बूझ उन चुनौतियों को आसानी से दूर कर सकती है। करियर राशिफल 2020 के अनुसार यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको नौकरी मिलेगी। शुरुआत में नौकरी में आपको आनंद तो आएगा लेकिन कुछ समय के बाद आपको आपका काम ऊबाऊ लग सकता है। हालाँकि आप अपने काम पर ध्यान देंगे। इस वर्ष आपका किसी अच्छी जगह पर स्थानांतरण हो सकता है।

व्यवसाय से जुड़े जातकों को भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। यदि आप किसी के साथ साझेदार में व्यापार करेंगे तो शुरुआत अच्छी होगी। परंतु साल के मध्य में आपको अपने बिजनेस पार्टनर के ऊपर गुस्सा आ सकता है। लेकिन व्यापार की भलाई के लिए आप उसके साथ तालमेल बनाकर काम करते रहेंगे। जो जातक किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं तो उन्हें इस वर्ष नौकरी पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

मेष राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 मेष राशिफल

वृषभ करियर राशिफल 2020

वृषभ करियर राशिफल 2020करियर राशिफल 2020 के अनुसार करियर की दृष्टि से साल की शुरुआत वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ी मुश्किल भरी हो सकती है। लेकिन इसके बाद आपके करियर की गाड़ी गति पकड़ेगी। हालाँकि यह अवधि नई नौकरी के लिए बढ़िया रहेगी। यदि आप सरकारी नौकरी से जुड़े हैं तो सरकार की ओर से आपको कोई तोहफ़ा मिल सकता है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी लाभ होगा। इस वर्ष आपको कंपनी की ओर विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। हालाँकि जो जातक ऑटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े हैं उनके लिए इस वर्ष परिस्थितियाँ चुनौती पूर्ण रह सकती हैं।

इस क्षेत्र से जुड़े जातकों को मंदी की मार का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यापार के विस्तार के बारे में सोच रहे हैं तो आप इस संबंध में कोई ठोस योजना बना सकते हैं लेकिन उस योजना को लागू करने में आपको दिक्कत होगी। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और साल के अंत में या फिर प्रमोशन के समय आपको उसका लाभ भी प्राप्त होगा। ऑफिस में होने वाली राजनीति का हिस्सा न बनें, क्योंकि इससे कंपनी के सामने आपकी इमेज ख़राब हो सकती है।

वृषभ राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 वृषभ राशिफल

मिथुन करियर राशिफल 2020

मिथुन करियर राशिफल 2020करियर राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के करियर में इस वर्ष उतार-चढ़ाव आएंगे। ऐसे में आपको इन दोनों ही परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा। जनवरी से मार्च का महीना आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस समय आपके मन में अपने काम के प्रति उदासीनता की भावना आ सकती है। आप अपने काम के प्रति ये सोच सकते हैं कि आप जो मेहनत कर रहे हैं उसका वास्तविक फल आपको नहीं मिल रहा है। समय अच्छा भी आएगा और आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे।

साल के अंत में नवंबर से दिसंबर का समय भी आपके करियर के लिए अनुकूल है। आप मन लगाकर अपने काम पर फोकस करेंगे। वैसे भी आप मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सक्षम हैं। यदि आप ख़ुद को कंफर्टेबल जोन में ही रखेंगे तो यह आपकी ग्रोथ के लिए नकारात्मक रह सकता है। इसलिए ख़ुद को इससे बाहर निकालें और नए-नए इनिशिएटिव्स लें। इससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी खोजने में तो नहीं, लेकिन नौकरी पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपने करियर को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ख़ुद इस कंपटीशन के दौर में मजबूत बनाएँ।

मिथुन राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 मिथुन राशिफल

कर्क करियर राशिफल 2020

कर्क करियर राशिफल 2020इस वर्ष आपका करियर चमक सकता है। आपको करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। करियर राशिफल 2020 के अनुसार बेरोजगार जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। इस वर्ष आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आप अपनी कंपनी के एक श्रेष्ठ इंप्लॉयी भी बन सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार से जुड़े जातकों को शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान जो कारोबारी कारोबार में विस्तार करना चाहते हैं वो इस दौरान कर सकते हैं।

वहीं जो जातक इस वर्ष स्टार्ट अप करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह साल इसके लिए बढ़िया रहने वाला है। इस वर्ष वे अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अच्छा अवसर आएगा। लेकिन भाग्य पर निर्भर न रहें, बल्कि अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। वहीं यदि आप स्थानांतरण के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष आपका स्थानांतरण मनचाही जगह पर हो सकता है।

कर्क राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 कर्क राशिफल

सिंह करियर राशिफल 2020

सिंह करियर राशिफल 2020इस वर्ष आपके करियर की गाड़ी सामान्य गति से दौड़ेगी। लेकिन काम के प्रति आपकी ईमानदारी आपको आगे बढ़ाएगी। इस साल आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। करियर राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आप अपनी स्किल्स पर ध्यान देंगे। डिजिटल मार्केट से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही लाभकारी रह सकता है। साल के मध्य में कार्य क्षेत्र में सीनियरों के साथ अनबन हो सकती है। लेकिन उनकी कोई बात दिल में न रखें और उनके साथ सामान्य रिश्ते बनाने की भी कोशिश करें।

जो छात्र इस वर्ष प्लेसमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। वहीं कारोबार से जुड़े जातकों को इस वर्ष मुनाफा होगा। हालाँकि आपको यह भी लग सकता है कि यह मुनाफा आपके लिए नाकाफी है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह साल सामान्य रहेगा। कुछ अच्छे मौके भी आएंगे। इसलिए इन मौकों को किसी भी हालत में चूकने न दें।

सिंह राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 सिंह राशिफल

कन्या करियर राशिफल 2020

कन्या करियर राशिफल 2020करियर राशिफल 2020 के अनुसार इस साल अपने करियर को लेकर थोड़े असमंजस में दिखाई दे सकते हैं। हालाँकि आपके करियर की शुरुआत बेहतर रहेगी। इस वर्ष आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौक़े मिल सकते हैं। यदि आप निजी क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको यह लग सकता है कि आप निजी क्षेत्र नहीं बल्कि सरकारी क्षेत्र के लिए बने हैं। हालाँकि ऐसी भावना आपको पीछे की ओर ले जाएगी।

लघु एवं मध्यम उद्योग से जुड़े जातकों को इस वर्ष उम्मीद की किरण नज़र आएगी। वह अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। उन्हें इस वर्ष मुनाफ़ा भी अधिक होगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। सरकार की ओर उन्हें अधिक भत्ते और अन्य तरह की सेवाएं मिल सकती हैं। वहीं नौकरी की तलाश में जुटे जातकों के लिए यह साल थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। जॉब तो मिलेगी परंतु उम्मीदें पूरी होने की संभावना कम रहेगी।

कन्या राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 कन्या राशिफल

तुला करियर राशिफल 2020

तुला करियर राशिफल 2020करियर राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपको सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। मई के महीने से वक्री शनि की कार्य भाव पर दृष्टि होने से काम में कमी आ सकती है। साल के मध्य में कोई भी नया काम न करें, कार्य को लेकर व्यर्थ की बहुत सी यात्राएं होती रहेंगी, जिस वज़ह से मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

हालाँकि कार्य के चलते आप अपने घर-परिवार को कम समय दे पाएंगे। यदि आप स्टार्ट अप से जुड़े हैं तो कार्य के सिलसिले से इधर-उधर जाना लगा रहेगा। हालाँकि इस वर्ष अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। क्योंकि यदि आप सेहतमंद रहेंगे तभी कार्य क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाने में सफल होंगे। साल की शुरुआत में शनि आपके चौथे भाव में रहेगा जिसके परिणाम स्वरुप आपको कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल से जुलाई के माह में बृहस्पति देव आपके चतुर्थ भाव में होंगे जिसके चलते इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रगति मिल सकती है।

तुला राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 तुला राशिफल

वृश्चिक करियर राशिफल 2020

वृश्चिक करियर राशिफल 2020करियर राशिफल 2020 के अनुसार यह साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। साल की शुरुआत में आपको अपने संस्था से प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको इस समय आपको कोई नया और रोचक प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसमें आपको कार्य करने में आनंद आएगा। साल के मध्य में सीनियर या फिर बॉस किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। हालाँकि आप इससे बचने का प्रयास करें।

कारोबार से जुड़े जातकों को निवेश के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है। मई से लेकर सितंबर का समय नए कार्य के लिए शुभ नहीं है। यदि आप स्टार्ट अप या फिर अपने व्यापार के विस्तार के बारे में सोच रहे हैं तो इस समय ऐसा न करें। यदि आप किसी के साथ साथ मिलकर साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो फिर आपको उनके साथ तालमेल बनाकर रहना होगा।

वृश्चिक राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 वृश्चिक राशिफल

धनु करियर राशिफल 2020

धनु करियर राशिफल 2020करियर राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके करियर के लिए मिलाजुला रहेगा। साल के प्रांरभ में वेतन में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। लेकिन ध्यान रहे मई से सितंबर तक का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए इस समय सोच-समझकर कोई भी फैसला लें। सितंबर के बाद आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय आप अपने परिणाम को लेकर भी ख़ुश दिखाई देंगे।

जो जातक सरकारी सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष सफलता पाने के लिए दोगुनी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस साल कंपटीशन बेहद ही कड़ा रहेगा। इसके लिए आपको स्वयं को तैयार करना होगा। कारोबार से जुड़े जातकों के सामने परेशानियां आएंगी।

लेकिन आप उन परेशानियों को दूर करने में भी सफल होंगे। विदेशी प्रोजेक्ट के लिए आपको निवेश की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में महिलाओं से सामान्य दूरी बनाए रखें क्योंकि ज्यादा नजदीकियाँ आपको नुकसान भी पहुँचा सकती हैं।

धनु राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 धनु राशिफल

मकर करियर राशिफल 2020

मकर करियर राशिफल 2020इस वर्ष करियर में आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। फिर चाहें आप कोई कारोबार करते हैं या किसी निजी क्षेत्र में नौकरी। करियर राशिफल 2020 के अनुसार शनि की साढ़े साती के कारण आपको कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालाँकि यदि आप इन चुनौतियों से पार पा लेंगे तो परिस्थितियाँ आपके और भी अनुकूल हो जाएंगी। यदि आप इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, अध्यापन, विज्ञापन, कलाकारी और कॉस्मेटिक के क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह साल आपको लाभ देगा। हालाँकि इसकी कामना आप सितंबर के बाद से ही कर सकते हैं।

व्यापार से जुड़े जातकों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे। हालाँकि आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करेंगे और इन प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। ध्यान रहे, इस साल कठिन परिश्रम सदैव आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। यदि आप किसी सरकारी सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता पाने के अधिक मेहनत करनी होगी। इसलिए अपने प्रयास जारी रखें।

मकर राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 मकर राशिफल

कुंभ करियर राशिफल 2020

कुंभ करियर राशिफल 2020करियर राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। हालाँकि साल के शुरुआती तीन महीने आपके लिए असमंजस भरे रह सकते हैं। आप अपने काम को लेकर थोड़े दुविधा में दिखाई देंगे। हालाँकि मई से अगस्त तक का समय उन जातकों के लिए बेहतर होगा जो नौकरी की तलाश में जुटे हैं। इस समय आपकी सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। नए कार्य काम के प्रति दिलचस्पी दिखाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसलिए नए-नए आइडिया को अहमियत दें। पुराने ढर्रे पर चलना आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं रहेगा।

जहाँ तक क़ारोबार से जुड़े जातकों का सवाल है तो यह जान लें कि ये साल नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल तक आप किसी नए व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं। घर-परिवार या किसी मित्र के द्वारा आपको आर्थिक सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो उन्हें साल के शुरुआती तीन महीनों के बाद नौकरी मिलने की संभावना है। इंजीनियर एवं मीडिया क्षेत्र के जातकों को इस वर्ष नए-नए अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 कुंभ राशिफल

मीन करियर राशिफल 2020

मीन करियर राशिफल 2020करियर राशिफल 2020 के अनुसार यह साल करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। लेकिन आपको चुनौतियों से नहीं घबराना चाहिए। क्योंकि विपरीत समय में ही आप अपनी वास्तविक काबिलियत को जान सकेंगे। नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों के लिए शुरुआती तीन महीने बहुत शानदार रहने वाले हैं। इसलिए इन महीनों में जमकर मेहनत करें। आपको इस मेहनत का लाभ आगे चलकर मिलेगा। अप्रैल के बाद थोड़े सावधानी से कदम बढ़ाएँ और कार्य क्षेत्र में सोच समझकर फैसला लें। इस वर्ष कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अध्यापक, मनोरंजन का काम, कंसल्टेंसी, फूड व टूर एंड ट्रैवल के काम से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा।

कारोबार से जुड़े जातकों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इसलिए इस साल व्यापार मे मुनाफे के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। यदि आप अभ्यर्थी के रूप में सिविल सेवा, एसएससी या फिर बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी मेहनत दोगुनी करनी पड़ेगी, तभी जाकर आप सफलता का सपना देख सकते हैं।

मीन राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2023 मीन राशिफल