Personalized
Horoscope

स्वास्थ्य राशिफल 2020 - Health Rashifal 2020

पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Health Horoscope 2020) और जानें इस वर्ष कैसी रहेगी आपकी सेहत। हम सब जानते हैं कि अच्छा स्वास्थ्य एक इंसान की सबसे बड़ी दौलत होती है। अगर इंसान पूरी तरह से सेहतमंद है तो वह दुनिया को जीतने की ताकत रखता है। लेकिन यदि हमारा स्वास्थ्य ही कमजोर हो जाए तो यह हमें बेहद ही लाचार बना देता है। इसलिए हमारे लिए यह जानना बेहद आवश्यक है कि इस वर्ष हमारा स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है। इस राशिफल में दी गई भविष्यवाणी की मदद से हम नए साल में अपने स्वास्थ्य जीवन को और भी अच्छा बना सकते हैं। तो चलिए अपनी चंद्र राशि के आधार पर जानिए साल 2020 में क्या कहता है आपका स्वास्थ्य जीवन।

Click here to read in English: Health Horoscope 2020

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2020

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2020वर्ष 2020 में मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य थोड़ा डावाडोल दिखाई दे रहा है। कहने का तात्पर्य ये है कि इस साल आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की ज़रुरत है। स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार साल की शुरुआत में सेहत बढ़िया रहेगी। लेकिन मार्च के बाद समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि यदि आप अपने ख़ान-पान पर ध्यान देंगे तो इस समस्या से भी बचा जा सकता है। इसलिए अपनी खान-पान की शैली में पौष्टिक आहार जोड़ें। स्ट्रीट और फास्ट फूड से परहेज़ करें। दूसरी ओर, साल के मध्य में भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस समय आप किसी दुर्घटना के कारण चोटिल हो सकती हैं। इसलिए यदि आप वाहन चलाते हैं तो बड़ी सावधानी पूर्वक चलाएँ और नशे में या अन्य प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना खतरे को दावत पर बुलाना हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें। वहीं सितंबर के बाद से काम अधिक रहेगा जिसके कारण थकान और मानसिक तनाव के होने की भी संभावन है। इस समस्या का समाधान यही होगा कि आप इस समय काम से छुट्टी लेकर कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आप पुनः फ्रेश फील करेंगे।

जानिए कैसा होगा मेष राशिफल 2023

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2020

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। लेकिन यदि सेहत के प्रति लापरवाही न बरती जाए तो आपके फिट रहने की संभावना है। साल की शुरुआत में सेहत थोड़ी नाज़ुक रह सकती है। ख़ासतौर इस समय आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। लेकिन ख़ुद को काम में व्यस्त रखकर मानसिक तनाव से बचा जा सकता है। मार्च में मौसम जैसे ही करवट लेगा उस समय आपको नजला-जुकाम या ख़ासी की समस्या हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। वहीं यदि आपने अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दिया तो अगस्त के बाद आपका मोटापा बढ़ सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। क्योंकि अधिक मोटापा अधिक समस्याओं को बुलावा देता है। इस वर्ष आप अपने किसी रिश्तेदार को रक्त दान कर सकते हैं। सितंबर के बाद अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। ख़ासकर तौर खान-पान पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि इस समय आप अधिक काम की वजह से कमज़ोरी महसूस कर सकते हैं। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो अपनी बीमारी के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें क्योंकि इससे आपका मर्ज और भी बढ़ सकता है।

जानिए कैसा होगा वृषभ राशिफल 2023

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2020

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार इस वर्ष आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। वर्ष के अधिकांश माह में आपकी तबियत दुरुस्त रहेगी। साथ ही आप अपनी सेहत को लेकर भी गंभीर दिखाई देंगे। अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आप इस वर्ष की शुरुआत से कोई गेम या फिर योगा क्लास अथवा जिम की सदस्यता ले सकते हैं। इस साल मौसम परिवर्तन के समय छोटी-मोटी सेहत से जुड़ी दिक्कतें आएंगी, परंतु आपके लिए वह अधिक चिंता का विषय नहीं होगा। हाँ मार्च माह में एक्सीडेंट में चोटिल होने की संभावना है। इसलिए इसका ध्यान अवश्य रखें। वहीं मई माह के बाद पेट से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। अपच, गैस्टिक या फिर लूज़ मोशन की दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आवश्यकता से अधिक भोजन न करें और हैल्दी फूड का सेवन करें। इस दौरान आपके पेट में अचानक से दर्द भी हो सकता है। यदि पत्थरी की समस्या है से परेशान हैं तो इसका सही इलाज़ कराएँ। यात्रा के दौरान आपको शारीरिक थकान हो सकती है। हालाँकि यह स्वभाविक होगा। परंतु यदि समस्या इससे ज्यादा आगे बढ़े तो इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

जानिए कैसा होगा मिथुन राशिफल 2023

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2020

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए आपको सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। साल की शुरुआत में किसी निजी समस्या के कारण मन अशांत और उदास रह सकता है। आपको इस समय तनाव भी रह सकता है। इस वर्ष आपको कुछ ऐसे भी मर्ज हो सकते हैं जो आपके लिए एक दम नए होंगे। इस वर्ष आपके चोटिल होने की भी संभावना है। इसलिए ध्यान से कार्य करें। सितंबर के बाद का समय आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल होगा। इस समय आप शारीरिक रूप से दुरुस्त रहेंगे। आपकी ऊर्जा में वृद्धि और आपकी कार्य क्षमता भी बढ़ेगी। यात्रा के दौरान थकावट हो सकती है, लेकिन इस समय अपने सामान पर भी ध्यान दें। क्योंकि कीमती सामान खोने पर आप यात्रा भर परेशान रह सकते हैं। इस वर्ष आपको दर्द की समस्या रह सकती है। ख़ासकर ये दर्द आपके पैर या फिर कमर में किसी नस में रक्त का सही प्रवाह न होने के कारण हो सकता है। ऐसे में वहाँ अच्छी तरह से मालिश करें ताकि रक्त का संचार नसों में ठीक तरह से होता रहे।

जानिए कैसा होगा कर्क राशिफल 2023

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2020

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार सेहत के नज़रिए यह वर्ष आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष कोई पुराना मर्ज पुनः आपको परेशान कर सकता है। इस वर्ष एक बात का ध्यान अवश्य रखें, सेहत के प्रति बरती गई लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है। मार्च के बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस समय आपको कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है। तनाव के भी बने रहने की संभावना है। यह तनाव घर की परेशानियों को लेकर हो सकता है। सिंतबर के बाद वाहन बड़ी देखभाल और सावधानी के साथ चलाएँ। क्योंकि इस समय आप किसी दुर्घटना के कारण चोटिल हो सकती हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। यदि आप इस वर्ष कहीं समुद्र तटीय स्थल पर छुट्टियाँ मनाने की सोच रहे हैं तो वहाँ पर भी सावधानी के साथ जाएँ। साल का अंतिम भाग स्वास्थ्य के लिए ठीक रहेगा। इस समय आप ऊर्जावान रहेंगे। आपके चेहरे पर वह ऊर्जा साफ़ दिखेगी। साथ ही किसी काम के प्रति आपको जोश और जुनून भी देखने को मिलेगा। पिताजी को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। लिहाज़ा उनका ज़रा ध्यान रखें।

जानिए कैसा होगा सिंह राशिफल 2023

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2020

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन कई मौके ऐसे भी आएंगे जिसमें आपकी सेहत कुछ कमजोर लगेगी। इस वर्ष काम में आपकी ऊर्जा कम नहीं होगी। हालाँकि मई के बाद कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लेकिन यदि आप सचेत रहे तो यह समस्या थोड़े ही समय के लिए होगी। इस वर्ष आपको त्वचा से संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसा होने पर खट्टे पदार्थों का सेवन न करें। इसके अलावा किसी अच्छे त्वचा रोग विशेषज्ञ से भी सलाह मशविरा ले सकते हैं। जून-जुलाई के समय खुजली की समस्या हो सकती है। साल के मध्य में काम की अधिकता से आपको न केवल मानसिक तनाव बल्कि, शारीरिक थकान भी हो सकती है। काम को लेकर बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें और काम को पेंडिंग न छोड़ें, क्योंकि इससे भी आपको मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। यदि काम ज्यादा हो तो भी आराम के लिए समय जरुर निकालें क्योंकि यह आपको अंदर ऊर्जावान रखेगा।

जानिए कैसा होगा कन्या राशिफल 2023

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2020

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार सेहत की दृष्टि से वर्ष 2020 सामान्य है। इस वर्ष आपको पेट से जुड़ी हुई कोई समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ख़ासकर पौष्टिक सेवन आहार में लें। यदि संभव हो तो मास मंदिरा का सेवन त्याग दें। इससे आपकी सेहत में जबरदस्त सुधार देखा जा सकता है। साल का मध्य भाग सेहत के लिए थोड़ा ख़राब है। ख़ासकर इस समय वाहन चलाना आपके लिए सही नहीं होगा। यदि आप चलाते भी हैं तो ध्यान से और पूरी सावधानी के साथ चलाएँ। क्योंकि ग्रह नक्षत्र इस बात का इशारा कर रहे हैं इस समय आपके चोटिल होने की संभावना है। इस वर्ष जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई तकलीफ़ हो सकती है। पार्टी करते समय भी अपनी डाइट को नज़रअंदाज़ न करें। पैरों में दर्द की शिकायत से परेशान हैं तो साल के अंत में आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। अपने आप को फिट रखने के लिए योगासन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

जानिए कैसा होगा तुला राशिफल 2023

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2020

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार सेहत के लिए यह साल आपके लिए सामान्य से नीचे है। इस वर्ष सेहत पर आपका ख़र्चा भी अधिक हो सकता है। साल की शुरुआत स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। इस समय आपको ठंड के कारण ख़ासी-जुकाम होने की संभावना है। इसलिए ठंड से बचें। साल के मध्य भाग भी सेहत के नजरिए से अनुकूल नहीं है। इस समय आपको रक्त से जुड़े हुए विकार होने की संभावना है। साथ ही आंखों से जुड़ा हुआ इंफेक्शन भी हो सकता है लिहाजा इस ओर भी ध्यान दें। आपके लिए यह सलाह कि समय-समय पर अपना फुल बॉडी चेक अप कराते रहें और उसी के अनुसार अपनी डाइट लें। बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालाँकि आप उनकी सेहत का भरपूर ध्यान रखेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परंतु ज्यादा चिंता न करें। क्योंकि इससे आप शारीरिक रूप से और भी कमज़ोर होंगे। हो सके तो हफ्ते में मंगलवार के दिन एक समय का व्रत रखें। आपकी आहार नलिकाओं के लिए यह अच्छा होगा।

जानिए कैसा होगा वृश्चिक राशिफल 2023

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2020

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार सेहत के नज़रिए से यह साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस वर्ष आपको काम के प्रति आलस रहेगा, जिससे आपके काम पेंडिंग हो जाएंगे और ये आपके सिर दर्द को बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव के भी होने की संभावना है। इस वर्ष आपको किसी चीज़ को लेकर बेचैनी भी रह सकती है। जून के बाद से ऐसी चीज़ों का सेवन अवश्य करें जिससे आपके रक्त का शुद्धिकरण हो। जैसे करेला की सब्जी, करेला का जूस आदि। नीम की पत्तियों का सेवन करने से भी आपका ख़ून साफ़ होगा। यदि आप बीपी के मरीज हैं तो इसका समय-समय पर चेक अप अवश्य कराते रहें और साथ ही परहेज करें और सही समय पर दवा का सेवन करें। सितंबर के बाद से आपकी यात्रा में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। इस समय अपनी सेहत का अच्छी तरह से ख़्याल करें। साल के अंत में किसी पहाड़ी जगह पर घूमने जा सकते हैं, लेकिन इस समय मनोरंजन के चक्कर में ऐसी चीज़ न करें जिससे आपकी सेहत को नुकसान पहुँचता हो।

जानिए कैसा होगा धनु राशिफल 2023

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2020

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य की दृष्टि से मिला जुला दिखाई पड़ रहा है। लेकिन इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर अवश्य ही ध्यान देना होगा। साल की शुरुआत किसी मानसिक परेशानी के साथ होने से आप कुछ दबाव सा महसूस करेंगे। आप काम को काम की तरह न लेकर टारगेट की तरह करते हैं, जिससे काम में दिन रात एक करके आप अपनी सेहत भी खराब कर लेते हैं। आपको समझना चाहिए की काम के साथ आराम भी ज़रुरी है। किसी तरह की त्वचा से संबंधित परेशानी है तो लापरवाही न करें, समय से इलाज करवा लें। साल के अंत में पैरो और कमर में दर्द की वज़ह से खुद को कमज़ोर महसूस करेंगे। अपने खान-पान के साथ आराम भी ज़रुरी है और मनोरंजन को भी अपने जीवन में स्थान दें जिससे तनाव में कमी आएगी। साल के मध्य में यात्राओं के दबाव से भी थकावट होगी और बार-बार एक ही काम के लिए आना जाना पड़ सकता है। आपको जिस काम के लिए भेजा जाएगा उसके लिए बहुत ही मेहनत करनी पड़ेगी तभी कामयाबी मिलेगी।

जानिए कैसा होगा मकर राशिफल 2023

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2020

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में आपको किसी प्रकार की बीमारी से जूझना पड़ सकता है। वहीं मई माह से वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। जून से किसी दुर्घटना के योग बने हुए हैं। पानी वाले जगह या पानी से दुर्घटना हो सकती है। सिर में भी कोई चोट लग सकती है। सावधानी रखें। माता-पिता की तरफ से भी सितम्बर के बाद उनकी बीमारी की वज़ह से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। साल के मध्य में काम से जुड़ी देश-विदेश यात्राएं भी होती रहेगी जिसमें आपको काम से जुड़ा लाभ भी मिलेगा, लेकिन आय आने में कुछ देरी हो सकती है, अधिक यात्रा और कम लाभ से मानसिक तनाव रहेगा। इस समय में अपने खान पान के ध्यान के साथ आराम भी करें तो लाभदायक होगा। राहु के चतुर्थ भाव में गोचर से छाती से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है और घुटनों में दर्द बन सकता है। साल के अंत तक सब तरफ से राहत मिलेगी।

जानिए कैसा होगा कुंभ राशिफल 2023

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2020

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2020स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2020 का अधिकतर समय अच्छा रहेगा। आप को जुकाम और ख़ासी की परेशानी हो सकती है, मौसम बदलने पर संभल कर रहें और खान-पान का ध्यान रखें। मार्च के बाद दिल की कोई बीमारी दस्तक दे सकती है, या अचानक किसी तरह का दर्द उठ सकता है। आपको किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी है और समय रहते अपना इलाज़ करवा लेना है। अगर पिछले समय से सिर में कोई दर्द या तकलीफ़ थी तो इस साल कोई लापरवाही न करें समय से सभी चेक अप करवा लें। त्वचा से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है। साल के अंत में आप खुद को बहुत ही ताज़ा महसूस करेंगे और अपने सारे काम आगे बढ़ कर खुद पूरे करेंगे। मीन राशि वालो को घूमने का बहुत शौक रहता है, वह एक जगह टिक कर अधिक देर तक नहीं बैठ सकते, इनको जल यात्रा में घूमने का बहुत मन करता है और अधिक देर तक सुकून भी आपको इसी यात्रा से मिलता है। परंतु इस अक्टूबर से आपको आराम की भी आवश्यकता होगी। आपको वायु यान की यात्रा कम से कम करनी चाहिए।

जानिए कैसा होगा मीन राशिफल 2023