Personalized
Horoscope

धनु वार्षिक राशिफल 2022 - Dhanu Rashifal 2022

Dhanu Rashifal 2022 धनु राशिफल 2022 (Dhanu Rashifal 2022) के इस लेख में हम आपको ये बताएंगे कि आने वाला नववर्ष धनु राशि के जातकों के जीवन में क्या नए बदलाव व परिवर्तन लेकर आ रहा है। इस लेख के माध्यम आप ये भी जान सकेंगे कि क्या आप इस वर्ष अपने प्रेम जीवन में सफल होंगे? क्या आपको अपने करियर में लक्ष्यों को पूरा करने में मिलेगी सफलता? वैवाहिक जीवन या स्वास्थ्य के बारे में क्या कुछ कहते है आपके ग्रह-नक्षत्र? यह सब जानकारी आपको हम वैदिक ज्योतिष पर आधारित धनु वार्षिक राशिफल 2022 के इस लेख में देंगे।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अग्नि तत्व से संबंधित धनु राशि, राशिचक्र की नौवीं राशि होती है। आमतौर पर ये राशि आध्यात्मिक होती है, जिसके स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति को माना गया है। इस कारण ही धनु राशि के जातकों का रुझान आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में अधिक होता है। तो चलिए अब बिना देर किये आगे पढ़ते हैं धनु वार्षिक राशिफल 2022 और जानते हैं इस वर्ष से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी भविष्यवाणी:-

Read in English - Sagittarius Horoscope 2022

धनु राशिफल 2022: करियर

धनु वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि धनु राशि के करियर के लिए सामान्य से अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि इस दौरान छाया ग्रह राहु आपकी राशि से छठे भाव में अनुकूल स्थिति में होते हुए, आपको करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए आपका मार्गदर्शन करते दिखाई देंगे। इसके बाद अप्रैल से जुलाई तक का समय भी आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा। क्योंकि इस समय आपके तीसरे भाव में शनि की अनुकूल स्थिति, आपके लिए सकारात्मक रहेगी। जिससे आप अपने करियर में कई आश्चर्यजनक चमत्कार करते हुए उन्नति व तरक्की हासिल करने में सक्षम होंगे।

इसके अलावा राहु का छठे भाव में और शनि का तृतीय भाव में उपस्थित होना, आपको अपने करियर में नए अवसर प्राप्त करने के लिए पहले से अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि जुलाई के बाद, आपको कार्यक्षेत्र के संबंध में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस समय आपके राशि स्वामी गुरु बृहस्पति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में स्थित होंगे। इसी समय अपना गोचर करते हुए राहु भी आपके पांचवें भाव में और शनि आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे व आपको काम का दबाव, तनाव और अपने साथियों के साथ संबंधों में कुछ समस्याओं देने का कार्य करेंगे। फिर इस वर्ष के अंत में, विशेष रूप से सितंबर से नवंबर तक के महीने में आपको पुनः अपने करियर में सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी।

धनु राशिफल 2022: आर्थिक जीवन

धनु वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपके तीसरे भाव में और कर्मफल दाता शनि आपके दूसरे भाव में उपस्थित होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको एक बजट प्लान के अनुसार ही अपना धन खर्च करने की सलाह दी जाती है।

इसके साथ ही आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से, ये वर्ष किसी नए निवेश या कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए थोड़ा कम ही अनुकूल रहने वाला है। इसलिए अभी ऐसा कुछ भी करने से बचें। हालांकि अप्रैल से जुलाई तक की अवधि आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगी। क्योंकि ये वो समय होगा जब आप अपनी आमदनी में वृद्धि करने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे।

धनु राशिफल 2022: शिक्षा

Dhanu Rashifal 2022 के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि शिक्षा के लिहाज़ से अनुकूल नहीं सिद्ध होगी। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति धनु राशि से तीसरे भाव में उपस्थित होंगे। हालांकि अप्रैल से बाद जब गुरु बृहस्पति अपना गोचर करते हुए मीन राशि में जाएंगे और आपका चतुर्थ भाव सक्रिय होगा, तब परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। इसलिए आपको शुरुआत से अप्रैल तक शिक्षा में अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि तभी आप स्थिति को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे।

फिर अप्रैल से जुलाई तक की अवधि में शनि का आपकी राशि से तीसरे भाव में विराजमान होना, आपका रुझान अपनी पढ़ाई-लिखाई के प्रति बढ़ाएगा। वहीं सितंबर से नवंबर तक के महीने में भी, आप अपनी शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन देते हुए अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

धनु राशिफल 2022: पारिवारिक जीवन

धनु राशि के पारिवारिक जीवन की बात करें तो, धनु वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि आपके लिए मध्यम ही रहेगी। जिसके परिणामस्वरूप, घर-परिवार में सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमी और संवाद की कमी रहने की आशंका है।

इसके बाद अप्रैल में जब गुरु बृहस्पति अपना गोचर मीन राशि में करते हुए आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे और शनि भी अप्रैल से जुलाई तक अपना गोचर करेंगे और आपके तीसरे भाव में संचरण करेंगे, तब घर-परिवार का वातावरण कुछ सौहार्दपूर्ण बनेगा जिससे परिवार के सदस्यों के बीच अच्छे संबंध और भाईचारे की वृद्धि देखी जाएगी। इस दौरान कई जातकों के घर-परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के योग भी बनेंगे।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

धनु राशिफल 2022: प्रेम व वैवाहिक जीवन

धनु भविष्यफल 2022 के अनुसार, धनु राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन में अनुकूल परिणाम नहीं मिलने की आशंका है। जिसके कारण आप प्रेम संबंधों में इस दौरान संतोषजनक फल प्राप्त करने में असफल रह सकते हैं। हालांकि, अप्रैल से जुलाई तक की अवधि आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कुछ बेहतर रहेगी। क्योंकि इस दौरान शनि देव का आपकी राशि से तृतीय भाव में उपस्थित होना, आपको लव लाइफ और दांपत्य जीवन में शुभ फल देने के योग बनाएगा।

शनि देव की ये स्थिति प्रेमी जातकों के लिए उत्तम तो सिद्ध होगी ही, साथ ही वो विवाह योग्य जातक जो विवाह के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं या किसी अनुकूल प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं, वे इस दिशा में अपने प्रयास तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। क्योंकि शादी करने की योजना बना रहे जातकों के लिए ये अवधि एक उपयुक्त जीवनसाथी मिलने की संभावना बना रही है, जिसके चलते वे शादी के बाद खुशहाल दांपत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे।

धनु राशिफल 2022: स्वास्थ्य

Dhanu Rashifal 2022 के लिहाज से देखा जाए तो, धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि उनकी सेहत के लिए कुछ ख़ास अनुकूल नहीं रहेगी और उन्हें नेत्र संबंधित कोई संक्रमण व पैरों में दर्द की परेशानी कुछ समस्या दे सकती है। हालांकि अप्रैल में गुरु बृहस्पति का गोचर होगा, जिससे वे आपके चतुर्थ भाव में विराजमान हो जाएंगे और इसके साथ ही अप्रैल से जुलाई तक शनि का भी आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर होगा।

ऐसे में गुरु बृहस्पति और शनि की ये गोचरीय स्थिति, आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक अनुकूल सिद्ध होगा। परंतु बावजूद इसके अप्रैल माह से पहले आपको स्वयं को किसी भी संभावित स्वास्थ्य समस्या से बचाने लिए छोटी से छोटी शारीरिक समस्या को भी नज़रअंदाज़ न करते हुए, तुरंत उसका इलाज कराने की सलाह दी जाती है। साथ ही स्वयं को फिट रखने के लिए ध्यान व योगाभ्यास करना भी, आपके लिए उचित विकल्प सिद्ध होगा।

धनु राशिफल 2022: उपाय

  • प्रतिदिन 21 बार "ॐ गुं गुरवे नम:" मंत्र का जाप करें।
  • नियमित रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • प्रतिदिन 16 बार “ॐ कें केतवे नमः” मंत्र का जाप करें।
  • विशेषरूप से गुरुवार के दिन भिखारियों व ज़रूरतमंदों में अन्न का दान करें।

नव वर्ष से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पढ़ें वार्षिक राशिफल 2022 .

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2022 में धनु राशि में क्या कष्ट है?

वर्ष 2022 में धनु जातकों को आँखों से संबंधित कोई परेशानी या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

2. धनु राशि वाले को कौन सा काम करना चाहिए?

धनु राशि के जातक अच्छे अध्यापक एवं दार्शनिक बन सकते हैं।

3. 2022 में धनु राशि का भाग्य कब बदलेगा?

वर्ष 2022 में जुलाई तक का समय आपके लिए भाग्य के लिहाज़ से अनुकूल रहेगा।

4. 2022 में धनु राशि का अच्छा समय कब आएगा?

अप्रैल के महीने में आपके लग्न भाव के स्वामी बृहस्पति का चौथे घर में गोचर आपके लिए भाग्य और खुशियाँ लेकर आने वाला साबित होगा।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। MyKundali का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद। वर्ष 2022 से जुड़े अन्य ज्योतिष आधारित लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।