Personalized
Horoscope

मीन वार्षिक राशिफल 2022 - Meen Rashifal 2022

Meen Rashifal 2022 MyKundali का ये मीन राशिफल 2022 (Meen Rashifal 2022) पूरी तरह वैदिक ज्योतिष के महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित हैं। इस भविष्यवाणी की मदद से मीन राशि के जातक ये जान सकेंगे कि आखिर आने वाला नववर्ष आपके लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आ रहा है और आपको जीवन में आने वाली चुनौतियों को हल करने और अवसरों का सही उपयोग करने के लिए क्या कुछ करने ही आवश्यकता होगी।

जल तत्व से संबंधित मीन राशि, राशिचक्र की अंतिम व बारहवीं राशि है। ये राशि जीवनभर के नुकसान को दर्शाती है, जिसके स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति होते हैं। इसके परिणामस्वरूप ही इस राशि के जातक यात्रा करने में अधिक समय व्यतीत करते हैं। तो चलिए आइए अब आगे बढ़ते हैं और विस्तृतपूर्णक मीन वार्षिक राशिफल 2022 से जुड़ी हर जानकारी पढ़ते है:-

Read in English - Pisces Horoscope 2022

मीन राशिफल 2022: करियर

मीन वार्षिक भविष्यफल 2022 के अनुसार मीन राशि के करियर के लिए शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि ठीक-ठाक रहेगी, फिर अप्रैल के बाद आपको कार्यक्षेत्र पर बीच-बीच में कुछ चुनौतियों से भी दो-चार होना पड़ेगा। क्योंकि वर्ष के आरंभ में कर्मफल दाता शनि देव आपकी राशि से अनुकूल स्थिति में अर्थात एकादश भाव में होंगे और इसके साथ ही इसी समय छायाग्रह राहु भी तृतीय भाव में विराजमान होंगे। जिसके कारण आपको करियर में उच्च वृद्धि मिलती दिखाई देगी, साथ ही इस राशि के जातकों को अपनी नौकरी के लिए कुछ नए व अनुकूल अवसर भी हासिल होंगे। हालांकि अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति कुंभ राशि से निकलकर आपकी ही राशि अर्थात आपके पहले भाव में गोचर करेंगे, जो उनकी स्वराशि भी है और इसके चलते आपको काम से संबंधित कुछ प्रतिकूल फल मिलने की आशंका रहेगी।

साथ ही, इस वर्ष अप्रैल से जुलाई तक शनि भी अपना गोचर करते हुए आपके द्वादश भाव में संचरण करेंगे, जिससे साढ़ेसाती की शुरुआत होगी। ऐसे में शनि की ये स्थिति कार्यस्थल पर कार्यों के प्रति आपसे अतिरिक्त मेहनत कराएगी। क्योंकि इस दौरान कार्यों व लक्ष्यों को पूरा करते हुए आपसे कुछ गलती या चूक होने के संकेत भी मिल रहे हैं। इसलिए काम के प्रति अधिक सावधानी बरतें। वहीं कई अन्य ग्रहों का प्रभाव ये योग भी बना रहा है कि इस वर्ष विशेष रूप से अप्रैल से जुलाई की अवधि के दौरान आप काम में अपनी एकाग्रता खो सकते हैं। हालांकि अप्रैल के बाद आपकी राशि से अष्टम भाव में केतु ग्रह का उपस्थित होना, आपको कार्यस्थल पर अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करने में सक्षम बनाएगा और इसकी मदद से आप काम में अपनी गलतियों को कम करते हुए उसमे सुधार करते दिखाई देंगे। कुल मिलाकर कहें तो, 2022 का पूर्वार्द्ध (जनवरी से अप्रैल तक) आपके करियर के लिए सबसे अधिक उत्तम रहने वाला है।

मीन राशिफल 2022: आर्थिक जीवन

Meen Rashifal 2022 के अनुसार वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक का समय आपके लिए धन पक्ष के लिहाज़ से उत्तम लाभ लेकर आ रहा है। क्योंकि इस दौरान शनिदेव आपकी राशि से एकादश भाव में स्थित होंगे। आपकी राशि में शनि की ये स्थिति आपको लगातार अलग-अलग माध्यमों से धन अर्जित करने में मददगार सिद्ध होगी।

हालांकि, जब छायाग्रह राहु आपकी राशि से दूसरे भाव में और केतु का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा, तब परिस्थितियों में कुछ नकारत्मक बदलाव आ सकता है। वहीं इस साल अप्रैल से जुलाई के बीच शनि देव भी अपना गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में करेंगे, जो आपके आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से थोड़ा कम अनुकूल रहेगा। इसके परिणामस्वरूप आपके खर्चों में वृद्धि होगी और आप कुछ आर्थिक तंगी से भी परेशान दिखाई देंगे।

मीन राशिफल 2022: शिक्षा

मीन शिक्षा भविष्यकथन 2022 को समझें तो, पढ़ाई-लिखाई के मामले में मकर राशि के जातक इस वर्ष मध्यम परिणाम प्राप्त करेंगे। इस दौरान छात्रों को जीवन में कभी सफलता तो कभी असफलता मिलेगी। क्योंकि गुरु बृहस्पति इस समय आपकी राशि के द्वादश भाव में और शनि एकादश भाव में अनुकूल स्थिति में होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक कठिन मेहनत और प्रयासों के बाद शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे।

हालांकि अप्रैल के बाद शनि अपना गोचर करते हुए आपकी राशि के द्वादश भाव में, वहीं छाया ग्रह राहु दूसरे भाव में और केतु का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव होगा। इससे आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पहले से अधिक ध्यान देने और परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही अप्रैल के बाद गुरु बृहस्पति भी आपकी ही राशि में प्रस्थान करते हुए आपको पढ़ाई में अपार सफलता देने वाले हैं। फिर जुलाई के बाद शनि पुनः गोचर करते हुए आपकी राशि से एकादश भाव में संचरण करेंगे, जो 2022 के अंत तक आपकी राशि में इसी अवस्था में रहेंगे। इस कारण जुलाई के बाद आप अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन देते हुए अनुकूल अंक हासिल करेंगे।

मीन राशिफल 2022: पारिवारिक जीवन

मीन राशिफल 2022 को समझें तो पारिवारिक जीवन में इस वर्ष आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। फिर भले ही शनि की उपस्थिति आपके एकादश भाव में और गुरु बृहस्पति की द्वादश भाव में ही न हो, लेकिन बावजूद इसके आपको घर-परिवार में मिले-जुले फल मिलेंगे। Meen Rashifal 2022 के अनुसार, अप्रैल के बाद छाया ग्रह राहु आपकी राशि से दूसरे भाव में और केतु अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इसके फलस्वरूप पारिवारिक जीवन में यूँ तो सुख-शान्ति भरा वातावरण रहेगा, परंतु कभी-कभी में ग्रहों की नकारात्मक स्थिति घर के सदस्यों के बीच कुछ तर्क-वितर्क भी उत्पन्न करने का कारण बनेगी। जिससे उनमे कुछ तालमेल की कमी भी दिखाई देगी।

पारिवारिक जीवन में ये स्थिति जुलाई तक आपको समस्या देने वाली है, फिर जुलाई के बाद घर के सदस्यों के बीच संबंधों में सामंजस्यता पुनः देखने को मिलेगी। क्योंकि ये वो समय होगा जब शनि आपकी राशि से पुनः एकादश भाव में गोचर करते हुए आपके घर के वातावरण में शांति लाने का कार्य करेंगे।

मीन राशिफल 2022: प्रेम व वैवाहिक जीवन

मीन राशिफल 2022 के अनुसार अपने प्रेम व वैवाहिक जीवन में मीन राशि के जातक वर्ष के पूर्वार्द्ध, खासतौर से जुलाई से पहले कुछ प्रतिकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि इस दौरान आपके राशिस्वामी गुरु बृहस्पति आपकी राशि से बारहवें भाव में उपस्थित होंगे। ऐसे में गुरु बृहस्पति की ये स्थिति प्रेमी जातकों की लव लाइफ में कुछ समस्या या मतभेद उत्पन्न कर सकती है। योग ये भी बन रहे हैं कि ये स्थिति अप्रैल के बाद भी जारी रहेगी, क्योंकि छाया ग्रह राहु का आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर होगा और उस समय गुरु बृहस्पति भी अपना गोचर करते हुए आपकी ही राशि में विराजमान हो जाएंगे।

इसके अलावा अगर बात करें विवाह योग्य सिंगल जातकों की, उनके लिए दूसरे भाव में राहु की स्थिति विवाह के लिए उचित प्रस्ताव प्राप्त करने में उन्हें कुछ प्रतीक्षा कराएगी या आशंका है कि जो प्रस्ताव उन्हें मिल रहे हैं वे उनकी आवश्यकताओं व इच्छाओं को पूरा नहीं कर सकेंगे। हालांकि वर्ष के मध्य यानी जुलाई के बाद जब शनि आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे, तो वे आपको सही मार्गदर्शन देते हुए आपको शादी के बंधन में बंधने का अवसर देंगे।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

मीन राशिफल 2022: स्वास्थ्य

मीन वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक की अवधि मीन राशि के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ी कष्टदायक रह सकती है। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति आपके बारहवें भाव में स्थित होंगे और आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्या देंगे। फिर अप्रैल के बाद छायाग्रह केतु का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा व इसी के साथ गुरु बृहस्पति भी अपना गोचर करते हुए आपकी ही राशि में विराजमान होंगे और वर्ष के अंत तक इसी स्थिति में रहेंगे।

ऐसे में इन ग्रहों का ये प्रभाव आपको आंखों से संबंधित कुछ परेशानियां, पाचन संबंधी समस्याएं आदि होने की आशंका बढ़ाएगा। इसलिए आपको शुरुआत से ही अपनी इन समस्याओं पर नियंत्रण रखते हुए इनके प्रति ज़रा भी लापरवाही न बरतने की सलाह दी जाती है। कई जातक इस अवधि में कुछ मानसिक तनाव के शिकार भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपका मेडिटेशन व योग करना बेहतर रहेगा। हालांकि इस वर्ष के अंत तक आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में शनि की उपस्थिति आपकी सेहत में कुछ सुधार भी लेकर आएगी, जिससे आप भविष्य में हर प्रकार की परेशानी व समस्या से अपना बचाव करने में पूरी तरह सफल रहेंगे।

मीन राशिफल 2022: उपाय

  • प्रतिदिन 17 बार “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।
  • छाया ग्रह राहु और केतु की शांति के लिए मंगलवार के दिन हवन का आयोजन करें।
  • विशेष रूप से हर गुरुवार वृद्ध ब्राह्मणों का आशीर्वाद लें।
  • प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2022 में मीन राशि वालों का अच्छा समय कब आएगा?

वर्ष 2022 मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। हालांकि विशेष तौर पर इस वर्ष में अप्रैल का महीना आपके लिए सबसे ज्यादा शानदार रहेगा।

2. 2022 में मीन राशि वालों को धन कब मिलेगा?

2022 की शुरुआत से अप्रैल तक का समय मीन जातकों के लिए उत्तम रहेगा। इस दौरान शनिदेव आपकी राशि से एकादश भाव में स्थित होंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा।

3. 2022 में मीन राशि वालों की किस्मत में क्या है?

वर्ष 2022 मीन राशि के लोगों के लिए बेहद ही शानदार साल साबित होगा। इस दौरान आपको कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आपको भाग्य का भी साथ प्राप्त होगा।

4. मीन राशि के अक्षर कौन से हैं?

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

5. 2022 में मीन राशि का शुभ दिन कौन सा है?

मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह में गुरुवार का दिन शुभ होता है।

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। MyKundali का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद। वर्ष 2022 से जुड़े अन्य ज्योतिष आधारित लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।