Personalized
Horoscope

धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Dhanu Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Dhanu Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 के लिए धनुराशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि से जुड़ी सही और सटीक भविष्यवाणियां प्रदान करता है। जो कि एस्ट्रोसेज के विद्वान और अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ख़ास आपके लिए तैयार किया गया है। राशि चक्र की नौवीं राशि धनु होती है तथा यह अग्नि तत्व की राशि है। इस राशि का स्वामित्व बृहस्पति ग्रह को प्राप्त है। वर्ष 2023 के लिए धनु राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे। ऐसे में इस वर्ष महत्वपूर्ण एवं उपयोगी निर्णय लेना फायदेमंद साबित होगा। आइए वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जानते हैं कि धनु राशि के जातकों के जीवन पर ग्रहों की चाल, गोचर और नक्षत्रों की स्थिति का क्या प्रभाव पड़ेगा।

Dhanu Rashifal 2023

Read in English: Sagittarius Horoscope 2023

धनु वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार करियर की बात करें तो 17 जनवरी, 2023 तक शनि की साढ़ेसाती ख़त्म हो जाएगी। ऐसे में शनि की अनुकूल चाल के कारण जो कुछ भी संभव होगा, वह आपके करियर में स्थिरता लेकर आएगा। वर्ष 2023 में आपको अपने करियर के संबंध में जो भी लाभ मिलने वाले हैं, वे 22 अप्रैल, 2023 से और अधिक बढ़ जाएंगे क्योंकि बृहस्पति पांचवें भाव में स्थित होगा और आपकी चंद्र राशि पर अपनी शुभ दृष्टि डालेगा। चूंकि शनि आपके करियर के संबंध में आपका पक्ष ले रहा है, इसलिए आपको आगे चलकर नए करियर के मौके भी मिलेंगे।

17 जून, 2023 से 4 नवंबर, 2023 तक की अवधि के दौरान आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी, साथ ही अपने करियर से संबंधित कोई भी नया निर्णय लेने से बचना होगा क्योंकि धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Dhanu Varshik Rashifal 2023) इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इस अवधि में काम के प्रति आपकी एकाग्रता कम हो सकती है। ऐसे में आपके ऊपर काम दबाव बढ़ सकता है।

धनु वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष में आपको अच्छी मात्रा में धन लाभ होने की संभावना है क्योंकि शनि 17 जनवरी, 2023 से तीसरे भाव में स्थित रहेगा। साथ ही बृहस्पति 22 अप्रैल, 2023 से पांचवें भाव में गोचर करेगा और आपकी चंद्र राशि पर दिव्य दृष्टि डालेगा। बृहस्पति की यह स्थिति आपको अपने आर्थिक जीवन को बेहतर बनाने में सक्षम बनाएगी क्योंकि बृहस्पति विस्तार और शुभता का ग्रह है। इसके अलावा 30 अक्टूबर, 2023 तक राहु-केतु की गोचर चाल भी अनुकूल साबित होगी। कुल मिलाकर धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Dhanu Varshik Rashifal 2023) के अनुसार यह साल आपके आर्थिक जीवन के लिए संतोषजनक और भाग्यशाली वर्ष हो सकता है।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

धनु वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार शिक्षा के दृष्टिकोण से धनु राशि के छात्र मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर सकेंगे तथा अच्छी प्रगति भी करेंगे क्योंकि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में स्थित होगा तथा 22 अप्रैल, 2023 से आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से पांचवें भाव में स्थित होंगे और आपके अध्ययन के लिए फलदायी सिद्ध होंगे। ऐसे में आप अपने लिए एक जगह बनाने और अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल करेंगे क्योंकि बृहस्पति की स्थिति आपको अपनी पढ़ाई में अधिक प्रोफेशनल होने तथा अपनी स्किल्स को दर्शाने के लिए प्रेरित करेगी। इसके अलावा धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Dhanu Varshik Rashifal 2023) के मुताबिक इस वर्ष में राहु-केतु का गोचर भी आपकी पढ़ाई के लिए अनुकूल रहेगा।

धनु वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको 22 अप्रैल, 2023 के बाद अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, जब बृहस्पति का अगला गोचर होगा और आपकी चंद्र राशि पर दृष्टि डालेगा। 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा और बृहस्पति के गोचर का समर्थन करेगा। बृहस्पति और शनि की इन स्थितियों के परिणामस्वरूप आप अपने परिवार में अच्छी चीज़ें जैसे कि शुभ कार्य, मांगलिक कार्य आदि होते देखेंगे तथा आपके घर में खुशियां बरकरार रहेंगी। परिवारजनों के बीच संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे।

धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Dhanu Varshik Rashifal 2023) के मुताबिक 24 सितंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2023 के दौरान आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने और सभी के साथ आपसी समायोजन बनाकर चलने की आवश्यकता होगी क्योंकि मंगल की स्थिति अनुकूल नहीं होगी। चूंकि मंगल रिश्तों का ग्रह है, इसलिए मंगल की प्रतिकूल स्थिति के दौरान आपको थोड़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत पड़ सकती है। हालांकि पारिवारिक जीवन में कोई भी बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन फिर भी चीज़ों का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

धनु वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में स्थित होगा। साथ ही बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से पांचवें भाव में स्थित होगा, जो प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल सिद्ध होगा।

धनु वार्षिक राशिफल 2023 के मुताबिक 22 अप्रैल, 2023 के बाद जब बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेगा और आपकी चंद्र राशि पर दृष्टि डालेगा, तब आपके लिए विवाह के योग बनेंगे। ऐसे में आपके पास शादी के अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना प्रबल है। इसके अलावा, धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Dhanu Varshik Rashifal 2023) के मुताबिक यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो कुंडली के पांचवें भाव में राहु स्थित होने के कारण आपका अपने प्रिय के साथ वाद-विवाद हो सकता है। हालांकि चीज़ों को बातचीत के माध्यम से आसानी से सुलझाया जा सकता है, यानी कि कोई बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होगी। साथ ही यदि आप विवाह के योग्य हैं तो पांचवें भाव में राहु की स्थिति के कारण आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

धनु वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार सेहत के मामले में प्रमुख माने जाने वाले ग्रह बृहस्पति और शनि की अनुकूल स्थिति के फलस्वरूप वर्ष 2023 में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप एक स्वस्थ और फिट शरीर का अनुभव करेंगे। 17 जनवरी, 2023 से शनि तीसरे भाव में गोचर करेगा तथा 22 अप्रैल, 2023 से बृहस्पति पांचवें भाव में गोचर करेगा और आपके लग्न भाव पर दृष्टि डालेगा। हालांकि कुछ ग्रहों के कारण आपको पेट से संबंधित छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि अपच आदि का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कोई भी बड़ी परेशानी नहीं होगी। लेकिन पांचवें भाव में स्थित राहु आपके बच्चों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है, अच्छी बात यह है कि कोई भी गंभीर समस्या नहीं नहीं होगी क्योंकि धनु राशिफल 2023 के मुताबिक आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति अप्रैल 2023 तक राहु के साथ हैं। ऐसे में आपके लिए बेहतर रहेगा कि बच्चों के स्वास्थ्य का ख़्याल रखें और ख़ुद संतुलित आहार का सेवन करें, खानपान के प्रति सावधानी बरतें और नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें।

धनु वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • प्रतिदिन 27 बार “ॐ राहवे नमः” का जाप करें।
  • मंगलवार के दिन राहु के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • गुरुवार के दिन वृद्ध ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में धनु राशि का अच्छा समय कब आएगा?

धनु वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल के बाद समय अवधि इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल हो जाएगी।

2. 2023 में धनु राशि का दुश्मन कौन है?

कन्या राशि के लोग धनु राशि के जातकों के सबसे खराब दुश्मनों में से एक माने गए हैं।

3. 2023 में धनु राशि वालों को कौन सा व्यापार करना चाहिए?

साल 2023 में धनु जातकों को वस्त्र, ऊनी कपड़ों और खेल के सामान का व्यापार उचित सफलता दिला सकता है।

4. धनु राशि के जीवनसाथी कैसे होते हैं?

धनु राशि के जातक शानदार जीवनसाथि साबित होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति बेहद वफादार, प्रेम भाव से भरे और रोमांटिक होते हैं।

5. 2023 में धनु राशि में शनि की साढ़े साती कब तक रहेगी?

12 जुलाई के बाद धनु राशि के जातकों पर फिर जनवरी 2023 तक के लिए साढ़े साती लग जाएगी।

6. धनु राशि का शुभ रंग कौन सा है?

पीला और नारंगी रंग धनु राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होता है।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!