Personalized
Horoscope

सिंह वार्षिक राशिफल 2025

सिंह वार्षिक राशिफल 2025 के माध्यम से हम सिंह राशि के जातकों को वर्ष 2025 के लिए भविष्यवाणी प्रदान करेंगे। इस राशिफल के अंतर्गत आने वाले नए साल यानी कि 2025 में सिंह राशि वालों के जीवन के भिन्न-भिन्न आयामों जैसे करियर, आर्थिक जीवन, परिवार, प्रेम, विवाह, स्वास्थ्य एवं व्यापार आदि के बारे में विस्तृत भविष्यफल प्राप्त कर सकेंगे। यह नया साल आपके जीवन में क्या बदलाव लेकर आएगा? इसकी जानकारी भी आपको सिंह वार्षिक राशिफल 2025 में मिल जाएगी।।

सिंह वार्षिक राशिफल 2025

Read in English - Leo Yearly Horoscope 2025

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राशि चक्र की पांचवीं राशि सिंह है और यह अग्नि तत्व की राशि है। इस राशि के अधिपति देव ग्रहों के राजा सूर्य हैं। इस साल की शुरुआत में बृहस्पति महाराज दसवें भाव में स्थित होंगे और मई 2025 से गुरु देव आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। यह आपको कार्यों में अच्छे परिणाम देंगे। वहीं, राहु आपके सातवें भाव में बैठे होंगे जबकि केतु ग्रह आपके पहले भाव में स्थित होंगे। इन दोनों ग्रहों की स्थिति को अच्छा नहीं कहा जा सकता है और ऐसे में, यह वर्ष भर आपको नकारात्मक परिणाम देने का काम कर सकते हैं।

वहीं, साल 2025 में मार्च माह तक शनि देव आपके छठे और सातवें भाव के स्वामी के रूप में सातवें भाव में मौजूद होंगे। लेकिन, अप्रैल 2025 से यह आपके आठवें भाव में गोचर कर जाएंगे। , इसके विपरीत, गुरु ग्रह मई से पांचवें और आठवें भाव के स्वामी के रूप में आपके ग्यारहवें भाव में उपस्थित होंगे। ऐसे में, बृहस्पति देव की स्थिति को आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा और वह आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।

सिंह वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, जब मई 2025 के बाद गुरु ग्रह गोचर करके मज़बूत स्थिति में होंगे, वह समय करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय जैसे कि नौकरी में बदलाव या नए व्यापार की शुरुआत आदि फैसले लेने के लिए अच्छ साबित होगा। जो जातक कोई बड़ा निवेश करना चाहता है, वह इस अवधि में कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना हैं।

बात करें छाया ग्रह राहु और केतु की, तो मई 2025 से यह दोनों ग्रह आपके सातवें और पहले भाव में स्थित होंगे। इस स्थिति की वजह से सिंह राशि के जातक पार्टनर के साथ रिश्ते में आपसी तालमेल बिठाने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं या फिर रिलेशनशिप में प्यार की कमी नज़र आ सकती है। इसके अलावा, इन लोगों के प्रेम जीवन को राहु-केतु नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप, आप दोनों के बीच अहंकार से जुड़ी समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

चलिए अब आगे बढ़ते हैं और सिंह वार्षिक राशिफल 2025 के माध्यम से जानते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2025 किस तरह के बदलाव लेकर आएगा?

एस्ट्रोवार्ता : हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

सिंह राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: करियर

सिंह वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, वर्ष 2025 में सिंह राशि के जातकों को नौकरी के संबंध में औसत परिणामों की प्राप्ति होगी क्योंकि मार्च 2025 के बाद शनि ग्रह आपके आठवें भाव में बैठे होंगे। इस भाव में विराजमान शनि देव आपकी नौकरी में समस्याएं और बाधाएं देने का काम कर सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है और वह किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए इस साल को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। साथ ही, इस दौरान आप किसी नई साझेदारी में आने से भी बचें।

सिंह राशि के जो जातक नौकरी करते हैं और नौकरी के नए अवसरों की तलाश में हैं, तो मई 2025 के बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है क्योंकि गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में उपस्थित होंगे। यहाँ बैठकर गुरु देव आपके भाग्य को मज़बूत बनाएंगे। शनि के आठवें भाव में होने की वजह से आपको वरिष्ठों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव से दो-चार होना पड़ सकता है।

दूसरी तरह, आपके सातवें भाव में राहु और पहले भाव में केतु की मौजूदगी नौकरी में दबाव बढ़ाने का काम कर सकती है। संभव है कि आपके काम के लिए वरिष्ठों द्वारा आपको सराहना न मिले। यदि आप व्यापारी हैं और कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: आर्थिक जीवन

वर्ष 2025 में सिंह राशि के जातकों को आर्थिक जीवन में औसत परिणामों की प्राप्ति होगी। साथ ही, आपके सामने एक के बाद एक खर्चे आ सकते हैं।

हालांकि, मई 2025 के बाद का समय धन से जुड़े मामलों के लिए अच्छा कहा जा सकता हैं। इस दौरान आप पर्याप्त मात्रा में धन की बचत भी कर सकेंगे। यह जातक आर्थिक जीवन में निवेश से संबंधित फैसले बहुत सोच-समझकर करते हुए नज़र आ सकते हैं जिससे आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकेंगे।

दूसरी तरफ, आपके सातवें भाव में राहु और पहले भाव में केतु स्थित होंगे। ऐसे में, सिंह वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, यह आपके जीवन में बेकार के खर्चे लेकर आ सकते हैं जिसकी वजह से आ प परेशान रह सकते हैं।

आपके और आपके जीवनसाथी के नाम से कितने गुण मिलते हैं? जानने के लिए अभी क्लिक करें, नाम से गुण मिलान

सिंह राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: शैक्षिक जीवन

सिंह राशि के छात्रों के लिए वर्ष 2025 को शिक्षा की दृष्टि से काफ़ी अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपकी राशि के दसवें भाव में गुरु ग्रह मौजूद होंगे। ऐसे में, यह समय आपके लिए थोड़ा नाज़ुक रह सकता है। हालांकि, मई 2025 में बृहस्पति देव गोचर करके ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे जो कि शिक्षा के संबंध में प्रगति लेकर आएंगे। ऐसे में, आपको पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना है।

मई 2025 के बाद की अवधि में आप एडवांस स्टडी की शुरुआत कर सकते हैं या फिर जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं, वह इसमें शानदार प्रदर्शन करके सबको हैरान कर सकते हैं। इस दौरान आप अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को साबित करने में समर्थ होंगे।

सिंह वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, इस साल के मार्च 2025 से आपकी राशि के आठवें भाव में शनि देव विराजमान होंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई-लिखाई से आपका ध्यान हट सकता है। छाया ग्रह के रूप में राहु-केतु आपकी शिक्षा को प्रभावित कर सकते हैं और ऐसे में, पढ़ाई में आपकी प्रगति की रफ़्तार सुस्त रह सकती है। इसका असर आपके प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है। हालांकि, इस अवधि में बृहस्पति ग्रह आपकी सहायता करेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: पारिवारिक जीवन

सिंह वार्षिक राशिफल 2025 कहता है कि वर्ष 2025 में मई माह के बाद सिंह राशि वालों को पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप परिवार के साथ समय बिताएंगे और उनके साथ आप कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। ऐसे में, आप इस अवधि का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। यह सब इसलिए संभव हो सकेगा क्योंकि मई 2025 के बाद गुरु ग्रह की स्थिति शुभ रहेगी।

इस अवधि का आनंद लेने के साथ-साथ आप अपने जीवन में उच्च मूल्य स्थापित करने में भी सक्षम होंगे।

जैसे कि हमने आपको बताया कि गुरु महाराज की अनुकूल स्थिति होगी, लेकिन शनि देव आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में बैठे होंगे। इसके फलस्वरूप, आपको पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते परिवार की ख़ुशियों में कमी रह सकती हैं।

इसके अलावा, राहु की पहले भाव में और केतु की सातवें भाव में उपस्थिति घर-परिवार से प्रेम एवं सौहार्द को कम कर सकती है। साथ ही, इसका असर परिवारजनों के साथ रिश्ते पर भी पड़ सकता है।

हालांकि, मई 2025 में होने वाला गुरु ग्रह का गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा और ऐसे में परिवार में खुशियां बढ़ सकती हैं।

आज चांद कब निकलेगा? यह जानने के लिए क्लिक करें।

सिंह राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वर्ष 2025 में अप्रैल माह तक प्रेम और वैवाहिक जीवन को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। लेकिन, मई के बाद का समय आपके प्रेम और शादीशुदा जीवन में शुभ फल लेकर आएगा। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो यह अवधि आपको सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। वहीं, जो जातक शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए मई के बाद का समय अच्छा रहेगा।

इसके विपरीत, शनि देव आठवें भाव में बैठकर पार्टनर के साथ आपके रिश्ते की परीक्षा लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, आपकी साथी के साथ बहस या विवाद होने की आशंका है। सिंह वार्षिक राशिफल 2025 कह रहा है कि आपके राशि के पहले भाव में राहु और सातवें भाव में केतु की स्थिति समस्याओं को बढ़ाने का काम करेगी। इसके परिणामस्वरूप, आपको साथी के साथ रिश्ते में भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है जो कि मतभेद का कारण बन सकती है। ऐसे में, इन जातकों को रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है।

शुक्र देव को प्रेम और विवाह के कारक ग्रह कहा जाता है जो कि आपको 29 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 और 02 नवंबर 2025 से लेकर 26 नवंबर 2025 तक की अवधि में आपके लिए फलदायी रहेंगे। साथ ही, यह आपको प्रेम एवं विवाह के मामले में शुभ फल प्रदान करेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: स्वास्थ्य

सिंह वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, वर्ष 2025 में सिंह राशि के जातकों को पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है जिसकी वजह शनि ग्रह की आठवें भाव में मौजूदगी होगी। इस साल राहु सातवें भाव में और केतु पहले भाव में विराजमान होंगे जो कि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं देने का काम कर सकते हैं।

सातवें भाव में शनि देव की उपस्थिति को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर कर सकती ह। ऐसे में, आप तनाव में आ सकते हैं।

लेकिन, मई 2025 में होने वाला गुरु ग्रह का गोचर शुभ रहेगा। इसके परिणामस्वरूप, आप स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

सिंह वार्षिक राशिफल 2025: प्रभावी उपाय

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और विशेष रूप से मंगलवार के दिन इसका पाठ करना फलदायी रहेगा।
  • प्रतिदिन 44 बार “ॐ मंदाय नमः” का पाठ करें।
  • रोज़ाना आदित्य हृदयम स्रोत का 19 बार पाठ करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. सिंह राशि वालों के लिए क्या 2025 अच्छा रहेगा?

उत्तर 1. सिंह राशि वालों को वर्ष 2025 में करियर के क्षेत्र में कुछ बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

प्रश्न 2. क्या साल 2025 में सिंह राशि भाग्यशाली रहेगी?

उत्तर 2. सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा।

प्रश्न 3. क्या 2025 एक भाग्यशाली वर्ष होगा?

उत्तर 3. सिंह राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष 2025 में मई के बाद का समय अच्छा रहेगा।

प्रश्न 4. सिंह राशि वालों को किसकी पूजा करनी चाहिए?

उत्तर 4. सिंह राशि वालों के लिए सूर्य देव के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा।