Personalized
Horoscope

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 को विशेष तौर पर वृषभ राशि के जातकों के लिए तैयार किया गया है। यह भविष्यफल आपको जीवन के भिन्न-भिन्न आयामों जैसे कि करियर, व्यापार, आर्थिक जीवन, प्रेम जीवन, विवाह, परिवार, स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 क्या भविष्यवाणी कर रहा है? अर्थात नया साल वृषभ राशि वालों के लिए क्या कुछ लेकर आएगा और किन परिवर्तन का आपको सामना करना पड़ेगा, इन सवालों के जवाब आपको वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 में मिलेंगे।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025

Read in English - Taurus Yearly Horoscope 2025

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ है जो कि पृथ्वी तत्व की राशि है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं इसलिए इस राशि के जातक सामान्य रूप से दूसरों का समर्थन करने वाले होते हैं और स्वभाव से कैजुअल होते हैं। इन लोगों का झुकाव लक्ज़री चीज़ों और रचनात्मक कार्यों में होता है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र महाराज 29 जून 2025 से अपनी ही राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में, इन जातकों को सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।

साल 2025 के दौरान छाया ग्रह के रूप में राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में मौजूद होंगे। जहां राहु कुंभ राशि में दसवें भाव में स्थित होंगे, तो वहीं केतु सिंह राशि के चौथे भाव में बैठे होंगे। ऐसे में, यह वर्ष पिछले साल की तुलना में आपको औसत रूप से सफलता प्रदान करेगा। हालांकि, गुरु ग्रह आपको व्यक्तिगत विकास के लिए प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही, यह आपकी रूचि ट्रेवल में बढ़ाने का काम कर सकते हैं। जो जातक एक साथ कई भाषाएं सीख रहे हैं, वह भविष्य में उनके लिए फलदायी साबित होंगी।

हालांकि, साल 2025 में राहु की कुंभ और केतु की सिंह राशि में उपस्थिति आपके जीवन में सुख-सुविधाओं को कम कर सकती हैं जिसके चलते आपके ऐशो-आराम में कमी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, यह दोनों ग्रह आपको करियर और पारिवारिक जीवन में मिलने वाली सफलता को प्रभावित कर सकते हैं।

चलिए अब बिना देर किये आगे बढ़ते हैं और जानते हैं वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 के बारे में।

एस्ट्रोवार्ता : हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

वृषभ राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: करियर

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 कहता है कि साल 2025 में वृषभ राशि के जातकों को मई 2025 के बाद का समय कार्यों में अच्छे परिणाम प्रदान करेगा क्योंकि गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में स्थित होंगे। करियर के कारक ग्रह के रूप में शनि देव मार्च 2025 से आपके ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में, यह करियर में आपका मान-सम्मान बढ़ाएंगे। साथ ही, इस अवधि में आपको नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और इंसेंटिव जैसे अन्य लाभ मिलने के भी योग बनेंगे।

हालांकि, इस राशि के जातकों के लिए वर्ष का दूसरा भाग अर्थात अप्रैल 2025 के बाद का समय करियर में प्रगति की दृष्टि से ज्यादा अनुकूल रहेगा। यह लोग काम में की जा रही कड़ी मेहनत और प्रयासों के बल पर करियर में स्थिरता पाने में सक्षम होंगे जो कि मई 2025 के बाद आपके लिए संभव हो सकेगी क्योंकि इस अवधि में लाभकारी ग्रह बृहस्पति आपके दूसरे भाव में अच्छी स्थिति में होंगे। जब मार्च 2025 में शनि देव आपके ग्यारहवें भाव में बैठे होंगे, तब यह करियर में धन-समृद्धि में वृद्धि करवाएंगे जिससे आपका पेशेवर जीवन स्थिर बना रहेगा। वर्ष 2024 की तुलना में इस साल आपको करियर में प्राप्त होने वाली सफलता की दर सौ प्रतिशत रहने की संभावना है और यह आपकी मेहनत का परिणाम होगा।

जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मार्च 2025 के बाद नई नौकरी मिल सकती है। इस तरह के अवसरों से आप संतुष्ट नज़र आ सकते हैं। साथ ही, इन लोगों को नई नौकरी में प्रमोशन और अन्य लाभ प्राप्त होंगे। वहीं, जब गुरु ग्रह मई 2025 में अपना राशि परिवर्तन करते हुए आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, तो यह नौकरी में आपकी प्रगति की रफ़्तार को तेज़ करेंगे। नौकरी के संबंध में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे और ऐसे में, आप अपनी इस क्षमता को अपने सहयोगियों और वरिष्ठों के सामने भी साबित करने में सक्षम होंगे।

वृषभ राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: आर्थिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 भविष्यवाणी कर रहा है कि वर्ष 2025 में वृषभ राशि वालों की आय साल की दूसरी तिमाही यानी कि मई से जुलाई तक की अवधि में अच्छी रहेगी क्योंकि इस दौरान मार्च 2025 से शनि महाराज आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे। मई 2025 के बाद गुरु ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और ऐसे में, यह आपके जीवन को धन-धान्य से पूर्ण बनाएंगे। लेकिन, आपको बता दें कि साल 2025 की पहली छमाही अर्थात जनवरी से लेकर जून के दौरान आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि गुरु महाराज आपके आठवें भाव में मौजूद होंगे।

सकारात्मक पक्ष देखें, तो मार्च 2025 की अवधि में आपकी आय धीमी गति से बढ़ेगी। इसके विपरीत, मई 2025 में होने वाला बृहस्पति देव का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करेगा। ऐसे में, आप धन की बचत पर्याप्त मात्रा में कर सकेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो मई 2025 के बाद इस दिशा में आप अपने कदम बढ़ा सकते हैं जिससे आपको अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी।

आपके और आपके जीवनसाथी के नाम से कितने गुण मिलते हैं? जानने के लिए अभी क्लिक करें, नाम से गुण मिलान

वृषभ राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: शैक्षिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 भविष्यवाणी कर रहा है कि वृषभ राशि के छात्रों के लिए वर्ष 2025 का दूसरा भाग यानी कि मई 2025 के बाद का समय शानदार रहेगा। ऐसे में, आप अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे। शनि और गुरु, यह दोनों ग्रह ही साल 2025 में आपको शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के मार्ग पर लेकर जाएंगे।

साल की पहली छमाही के दौरान इन जातकों को शिक्षा में सफलता पाने के लिए अपना सारा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है कि आप जो भी पढ़ें, उसे याद न रख पाएं। इन सब समस्याओ की वजह आपकी कमज़ोर एकाग्रता हो सकती है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 बता रहा है कि वृषभ राशि के जो जातक एडवांस स्टडीज करना चाहते हैं, उनके लिए मई 2025 के बाद का समय अनुकूल रहेगा और ऐसे में, आप इस संबंध में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बता दें कि मई से पहले आपके द्वारा उच्च शिक्षा से संबंधित लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।

हालांकि, ज्ञान के कारक ग्रह बृहस्पति शिक्षा के क्षेत्र में आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे और ऐसे में, वह आपको उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे। हो सकें, तो अप्रैल 2025 तक एडवांस स्टडीज से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से बचें। इस अवधि में आपकी एकाग्र क्षमता कमज़ोर रह सकती है।

वृषभ राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: पारिवारिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 भविष्यवाणी कर रहा है कि वर्ष 2025 में मई के बाद वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा क्योंकि इस अवधि में होने वाला गुरु ग्रह का गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऐसे में, आपके घर-परिवार में सुख-शांति और सौहार्द बना रहेगा। हालांकि, शनि देव की ग्यारहवें भाव में मौजूदगी आपको परिवार की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर लेने और और घर में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

वृषभ राशि वाले इस समय अपने पार्टनर के साथ प्रेम पूर्ण समय बिताएंगे और साथ ही, आप दोनों एक-दूसरे के साथ विचारों को शेयर करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में, आप प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। इन जातकों का मिज़ाज बहुत अच्छा रहेगा और इसके परिणामस्वरूप, आप अपने हंसमुख स्वभाव से परिवार के सदस्यों का मनोरंजन कर सकते हैं जिसके चलते वह ख़ुश नज़र आएंगे। बता दें कि मई 2025 की अवधि में परिवार में कुछ शुभ कार्य होने की संभावना है। लेकिन, बात करें अप्रैल 2025 की, तो इस दौरान आपको घर-परिवार में विवादों या मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है जो कि आपसी समझ और तालमेल की कमी का परिणाम हो सकता है। वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 कहता है कि इन जातकों के परिवार में अहंकार से जुड़ी समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं जिसके चलते परिवार का माहौल बिगड़ सकता है।

आज चांद कब निकलेगा? यह जानने के लिए क्लिक करें।

वृषभ राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, वृषभ राशि वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए वर्ष 2025 में मई माह के बाद की अवधि उत्तम रहेगी क्योंकि अप्रैल 2025 तक की अवधि में आपको प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको प्रेम से जुड़े मामलों में असफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन, मई 2025 के बाद आप प्रेम जीवन में सफलता पाने में सक्षम होंगे। अगर आप शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, तो मई के बाद का समय ऐसा करने के लिए अच्छा कहा जाएगा, परंतु इस माह से पूर्व ऐसा करने से बचें।

वहीं, आपके दसवें भाव में बैठे राहु और चौथे भाव में स्थित केतु आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न करने का काम कर सकते हैं। अगर आप शादी करने के बारे सोच रहे हैं, तो अप्रैल 2025 तक इस फैसले को टाल दें क्योंकि यह अवधि अनुकूल नहीं कही जाएगी।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार, आपकी राशि के स्वामी और प्रेम एवं विवाह के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति 29 जून 2025 से लेकर 26 जुलाई 2025 तक काफ़ी अच्छी रहेगी। इसके बाद, यह 02 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक मज़बूत स्थिति में रहेंगे। ऐसे में, ऊपर बताई गई अवधि के दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा और प्रेम व विवाह के मामले में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

इन जातकों के लिए विवाह को शुभ माना जाएगा। अगर आप शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं या विवाह करने के इच्छुक हैं, तो आप इस दिशा में मई 2025 के बाद कदम बढ़ा सकते हैं क्योंकि इस अवधि में गुरु ग्रह आपके दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। वृषभ राशि के जातक रिश्ते में पार्टनर के साथ उच्च मूल्य स्थापित करने में सक्षम होंगे। गुरु ग्रह का मई 2025 में होने वाला गोचर महत्वपूर्ण माना जाएगा।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान !

वृषभ राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल: स्वास्थ्य

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 कहता है कि वर्ष 2025 में वृषभ राशि के जातकों को अप्रैल 2025 तक अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो कि आपकी कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता का नतीजा हो सकता है। ऐसे में, इन लोगों को खुद को आत्मविश्वास से पूर्ण बनाने के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से मज़बूत बनने की भी सलाह दी जाती है। हालांकि, आपके लिए ऐसा करना मई 2025 के बाद ही संभव हो सकेगा क्योंकि गुरु गोचर आपको अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेंगे। दूसरे भाव में गुरु ग्रह की मौजूदगी की वजह से आपकी सेहत में सुधार नज़र आएगा। साथ ही, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी पहले की तुलना में मज़बूत होगी।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2025: प्रभावी उपाय

  • प्रतिदिन ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।
  • गुरुवार को गुरु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
  • प्रतिदिन 21 बार "ॐ गुरवे नमः" का जाप करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. 2025 में वृषभ राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

उत्तर 1. वर्ष 2025 वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलेंगे।

प्रश्न 2. क्या वृषभ राशि के लिए 2025 भाग्यशाली रहेगा?

उत्तर 2. वर्ष 2025 का आरंभ वृषभ राशि के करियर के लिए शुभ रहेगा। प्रेम व वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा।

प्रश्न 3. वृषभ राशि वाले किसकी पूजा करें?

उत्तर 3. इस राशि के जातकों के लिए मां दुर्गा की पूजा करना शुभ रहता है।

प्रश्न 4. कौन हैं वृषभ राशि के इष्ट देव?

उत्तर 4. ज्योतिष के अनुसार, तुला और वृषभ राशि के अधिपति देव शुक्र ग्रह हैं।