Personalized
Horoscope

मिथुन राशिफल 2017 - Gemini Horoscope 2017

मिथुन rashi 2017

जनवरी

इस माह नौकरी व बिज़नेस में आपको असाधारण सफलता हाथ लग सकती है। आपका पलड़ा अपने शत्रुओं और विरोधियों पर भारी रहेगा। अगर आप छात्र हैं तो किसी भी कंपीटिटिव एग्जाम में आपको सफलता मिल सकती है। जो विदेश में पढ़ने के लिए लालायित हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होने के आसार हैं। आपके पिता को इस दौरान कुछ शारीरिक समस्याएं रह सकती हैं। आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मित्रों का सहयोग आपको बिलकुल मिलता रहेगा। मगर आँख मूंद कर किसी दोस्त पर भरोसा करना भी ठीक नहीं है। आर्थिक तौर पर यह महीना आपको शानदार सफलता दिलवा सकता है। जीवनसाथी को आप अधिक समय दे पाएंगे और उनके प्रति समर्पित रहेंगे। आप दोनों के परस्पर प्रेम में इज़ाफा होगा। सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- हरी मूंग का सेवन करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

Click here to read in English

फरवरी

इस माह आप बिज़नेस से जुड़ी कोई यात्रा कर सकते हैं। नौकरी में आपको मान-सम्मान, प्रमोशन व तरक़्क़ी मिलने की संभावना रहेगी। छात्रों को शिक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा नज़र आ रहा है। परिवार में ख़ुशियों की वृद्धि होगी। एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। दाम्पत्य जीवन के लिहाज से यह समय पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग की प्राप्ति आपको मिलने की सम्भावना रहेगी। बात अगर आपके प्रेम सम्बन्धों की करें तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। जो लोग तनहा व नीरस जीवन जी रहे हैं, उनके जीवन में प्रेम के बसंत खिल सकती है। सेहत के लिए यह महीना थोड़ा सावधानी रखने वाला होगा। इस समय त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं आपको तंग कर सकती हैं। इसलिए खान-पान व अपने पहनावे को लेकर थोड़ी सावधानी रखना भी आपके लिए ज़रुरी होगा।

उपाय- फिटकरी से दाँत साफ़ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मार्च

इस माह आपको अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा मिलने के पूरे संकेत हैं। इस दौरान आप कम मेहनत से अधिक धन कमा पाएंगे। बेहतरीन काम के चलते आपके अपनी नौकरी में उन्नति व प्रोमोशन होने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं। बिज़नेस में आपको लोहा, प्रॉपर्टी डीलिंग व धार्मिक वस्तुओं को बेचने से विशेष धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए यह महीना बेहतरीन हो सकता है। परिवार की सुख सुविधाओं हेतु आप वाहन या अन्य कोई वस्तु ख़रीद सकते हैं। घर की साज-सजावट व घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीददारी भी संभव रहेगी। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के स्वभाव में एक गंभीरता का अनुभव करेंगे। अपने कार्यक्षेत्र के कार्यों को लेकर आपका साथी अत्यधिक व्यस्त रह सकता है जिससे आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने के मौके थोड़े कम मिलेंगे। आपके प्रेम सम्बन्धों में ख़ुशियाँ बढ़ने के संकेत हैं। आपके मित्रों की संख्या में इज़ाफा संभव है। जो लोग तन्हा जिंदगी गुज़ार रहे हैं उनकी समस्या का समाधान इस माह हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपको सचेत रहने का इशारा कर रहा है। इस समय कान, गले व त्वचा संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

उपाय- घर में खाली पड़े बर्तनों में कांसे का एक टुकड़ा रखना आपके लिए लाभकारी है।

अप्रैल

इस माह बिज़नेस को लेकर आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम मेहनत से आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के लक्षण दृष्टिगोचर हो रहे हैं। कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों व सहयोगियों का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपको कोई बड़ी उपलब्धि देकर जा सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी का तहलका मचा सकते हैं। विद्यार्थियों की उन्नति के लिए यह माह काफी श्रेष्ठ नज़र आ रहा है। शिक्षा में उन्हें मनचाहे परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। इस दौरान आपके स्वभाव में धर्म के प्रति रुचि जाग्रत होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रह सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको एक गंभीरता देखने को मिलेगी। दिल से जुड़े मामलों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है। आपके प्रेम सम्बन्धों में दिन-प्रतिदिन प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के नज़रिए से यह महीना अच्छा साबित हो सकता है। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

उपाय- कांसे के बर्तन का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मई

इस महीने कार्यक्षेत्र में आपकी ज़बरदस्त उन्नति होने की संभावना है। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान व प्रमोशन आपको मिल सकता है। विदेश में कार्यरत जातकों को मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। साझेदार और संतान की तरफ से आपको बिज़नेस में अच्छी मदद मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। घरेलू जीवन के मामलें में यह समय मौज़-मस्ती से परिपूर्ण रहेगा। आप मनोरंजन के साधनों की पीछे धन ख़र्च करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय एक ख़तरे की घंटी है। जीवन-साथी के साथ मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं रहेंगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में समय आपके हक़ में दिख रहा है। यदि आप किसी विशेष व्यक्ति की तरफ आकर्षित हुए हैं तो प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए यह माह बेहद उत्तम रहेगा। सेहत की बात करें तो आप जोश व उत्साह से लबरेज़ रहेंगे। आपके रुटीन कामों में चुस्ती-फुर्ती रहेगी। घर में एकाध मांगलिक कार्यक्रम होने से या संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने से आपको मानसिक राहत मिलेंगी।

उपाय- घर की दीवारों पर हरा रंग करवाना आपके लिए शुभ रहेगा।

जून

इस माह नौकरी में आपको ज़बर्दस्त तरक़्क़ी मिलने के संकेत हैं। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी में निवेश करने वाले जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। विदेशी स्रोतों से भी आपको धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप सुख-सुविधाओं पर ख़र्च कर सकते हैं। मनोरंजन के साधनों व स्वादिष्ट भोजन के लिए भी आपके कुछ ख़र्चे संभव रहेंगे। छात्रों की आश्चर्यजनक रुप से उन्नति होने के संकेत हैं। घरेलू जीवन की बात करें तो यह माह आपके लिए ख़ुशियों भरा हो सकता है। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होने के आसार हैं। माता का भरपूर सुख व सहयोग आपको प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंधों के लिए यह समय तनाव भरा हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगी रहने के आसार हैं। इस माह आप दोनों के विचारों में भी आपसी तालमेल का अभाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर यह समय आपके लिए कुछ अच्छे अवसर ला सकता है। अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका की तलाश में हैं तो इस अवधि में आपकी यह खोज पूरी हो सकती है। इस अवधि में आप शारीरिक श्रम की बजाय मानसिक श्रम अधिक करेंगे। इसलिए जहाँ तक हो सके ज्यादा तनाव न लें और क्रोध करने से बचें।

उपाय- मांस, मदिरा का सेवन बिलकुल न करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

जुलाई

इस महीने नौकरी या बिज़नेस में लाभ प्राप्त करने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। प्रॉपर्टी के बिज़नेस से आपको लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति के लिए यह माह बेहतरीन हो सकता है। इस दौरान आप कम मेहनत से अधिक धन कमा पाएंगे। बेहतरीन काम के चलते आपकी नौकरी में उन्नति व प्रमोशन होने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं। इस समय आपको अनेक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई में विशेष तरक्की होगी। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से गुजरने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रह सकता है। अपने कार्यक्षेत्र के कार्यों को लेकर आपका साथी अत्यधिक व्यस्त रह सकता है। जिससे आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने के मौक़े थोड़े कम मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। प्रेमी से मिलने-जुलने के अनेक अवसर आपके हाथ आने वाले हैं। जो लोग अकेले जीवनयापन कर रहे हैं उनकी समस्या का समाधान इस अवधि में हो सकता है। सेहत के मामले में आपको सचेत रहना चाहिए। कार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहने से आपको शारीरिक व मानसिक थकान रहने की संभावना है। इसलिए समय-समय पर आराम करना आपके लिए बेहद ज़रुरी होगा।

उपाय- नहाने वाले पानी में हरी मूंग के 5 दाने डालकर स्नान करने से जीवन सुख-शांतिपूर्वक चलेगा।

अगस्त

इस महीने आप हर कार्य को बुद्धि और कौशल के बल पर पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जिससे आपकी सफलता सुनिश्चित है। भाग्य का पूरा साथ आपको प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। बिज़नेस में आपको कोई बड़ा मुनाफ़ा मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सुख-सुविधाओं पर ख़र्च कर सकते हैं। लेकिन काम-धंधे में कमाई को लेकर आपकी जागरुकता बनी रहेगी। माह के मध्य से कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी होने से आपकी आमदनी में इज़ाफा हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। माता व भाई-बहनों का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। माता का स्वास्थ्य अगर पहले से ही ख़राब चल रहा है तो तुरंत सुधार की उम्मीद न करें। इस दौरान आपके वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की और आपका लगाव दिन-प्रतिदिन बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों की बात करें तो इस माह अपनी वफ़ादारी में कमी न आने दें। प्रेमी के साथ कोई बात छुपाकर अपने संबंधों को कमजोर न होने दें। सेहत के लिहाज से यह समय मिला-जुला रहेगा। जल संबंधी रोग आप पर शीघ्र प्रभाव डाल सकते हैं।

उपाय- कांसे का सिक्का हरे धागे में डालकर गले में धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सितम्बर

इस महीने आपकी नौकरी में बाधाएं आने के संकेत हैं। काम के चलते आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ेगी। अगर आप साझेदारी में बिज़नेस कर रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यावसायिक कारणों से शारीरिक परिश्रम व दौड़-धूप बढ़ेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति का प्रत्यक्ष संबंध आपके पुरुषार्थ पर निर्भर रहेगा। छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें असाधारण सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है। परिवार में मतभेद या तनाव उत्पन्न कर सकती है। सुख सुविधाएँ जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। इस माह आप भूमि-मकान-वाहन ख़रीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बहार खिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। उनके साथ आप कुछ आवश्यक घरेलू सामान की ख़रीददारी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन आपके ख़र्चों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। प्रेमी के साथ आपकी दैनिक मुलाक़ातें बढ़ेंगी। आपके बीच उपहारों का लेन-देन संभव रहेगा। आपकी सेहत का मामला इस समय काफी बढ़िया रहेगा। आप मानसिक प्रसन्नता से भरे रहेंगे।

उपाय- गाय को हरी साग-सब्जियाँ खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

अक्टूबर

इस माह नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे माहौल का निर्माण होता हुआ दिख रहा है। अपने उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बरसेगी। बिज़नेस में अपने प्रतियोगियों को परास्त करते हुए आप अच्छा धन लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस समय आपको अपनी आर्थिक परेशानियां खत्म होती हुई दिखेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मनचाही सफलता मिल सकती है। घरेलू जीवन के लिए यह महीना उमंग भरा हो सकता है। आप कोई बड़ा घर ख़रीद सकते हैं। नया वाहन ख़रीदने के लिए भी यह समय काफी उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही शानदार हो सकता है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग की आशा आप कर सकते हैं। आप दोनों का प्रेम दिन-प्रतिदिन परवान चढेगा। प्रेम जीवन के मामले में नए मित्र बनाने के योग बने हुए हैं। प्रेमी के लिए पर्याप्त समय निकालने में आप सफल रहेंगे। सेहत के लिहाज से यह समय काफी अच्छा रह सकता है। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे।। आप अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद उठाने में भी मग्न रहेंगे।

उपाय- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” इस मंत्र को 28 या 108 बार जपना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

नवंबर

इस महीने विदेश से जुड़ा बिज़नेस करने वाले लोगों को अच्छा धन लाभ होने के संकेत हैं। यह समय आपको नौकरी में बदलाव करने के लिए बाध्य कर सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति चरमराने के संकेत हैं। बे-फ़िजूल के ख़र्चों से बचने में ही आपकी भलाई है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को बड़े निवेश से बचना चाहिए। घरेलू जीवन के लिए यह समय थोड़ा समस्या कारक रहेगा। घरेलू सदस्यों में मन-मुटाव रह सकता है। कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाक़ातें होंगी जो कि आपके लिए मानसिक राहत का काम करेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह अवधि ज्यादा अनुकूल नज़र नहीं आ रही है। आपके वैवाहिक संबंधों में मधुरता कुछ कम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी उग्र बोलचाल संभव है। प्रेम जीवन में भी ग़लतफ़हमियाँ बढ़ने के आसार हैं। प्रेमी के साथ किसी भी प्रकार का विवाद अलगाव का कारण बन सकता है। इसलिए जहाँ तक हो सके अपने प्रेमी के साथ शांति व धैर्य से पेश आएं। सेहत की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता अच्छी बनी रहेगी।

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना आपके लिए बहुत हितकर रहेगा।

दिसम्बर

इस महीने बिज़नेस में आपको लोहा, प्रॉपर्टी डीलिंग, धार्मिक वस्तुओं को बेचने आदि से अच्छा लाभ मिल सकता है। पैसा कमाने के लिए आपकी कुछ यात्राएं करने के संकेत भी हैं। आर्थिक स्थिति के लिए यह महीना बेहतरीन हो सकता है। इस दौरान आप कम मेहनत से अधिक धन कमा पाएंगे। बेहतरीन काम के चलते आपकी नौकरी में उन्नति व प्रमोशन होने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति की वृद्धि होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपका भाग्य चमक सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए यह खट्टा-मीठा अनुभव लेकर आ सकता है। इस माह थोड़ी नोक-झोंक के साथ आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन के लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है। आपके प्रेम संबंधों में ख़ुशहाली बढ़ने के संकेत हैं। विपरीत लिंग के मित्रों में आपकी चर्चा बनी रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपको सचेत रहने की ज़रुरत होगी। समय-समय पर आराम करना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा। इस समय कान, गले व त्वचा संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते हैं। सुबह के समय योगाभ्यास व प्राणायाम करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

उपाय- गणेश जी को हरी दूर्वा(दूब,घास) चढ़ाना आपके लिए फलप्रद रहेगा।