Personalized
Horoscope

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Mithun Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Mithun Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 में मिथुन राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, आर्थिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि से जुड़ी भविष्यवाणियां प्रदान करता है। मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है, जिसका स्वामित्व बुध ग्रह को प्राप्त है। बुध को संचार का कारक माना जाता है। यही वजह है कि आमतौर पर मिथुन राशि के जातकों का संचार कौशल अच्छा होता है। हर चीज़ में क्रिएटिव दृष्टिकोण रखने वाले ये जातक हमेशा स्मार्ट बनने की कोशिश में रहते हैं। आइए मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जानते हैं कि वर्ष 2023 में मिथुन राशि के जातकों के दैनिक जीवन में क्या बदलाव आने की संभावना है।

Mithun Rashifal 2023

Read in English: Gemini Horoscope 2023

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार करियर की बात करें तो वर्ष 2023 की शुरुआत से यानी कि 17 जनवरी, 2023 से शनि कुंडली के नौवें भाव में स्थित होंगे। जिसके परिणामस्वरूप, आप अपने करियर के मामले में पिछले साल अर्थात वर्ष 2022 में जिन समस्याओं का सामना कर रहे थे, उनसे काफ़ी हद तक राहत मिलेगी क्योंकि आप उन समस्याओं को सफलतापूर्वक दूर करने में सक्षम होंगे। 22 अप्रैल, 2023 से आपको अपने करियर में नए और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे क्योंकि बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके करियर के लिए लाभकारी साबित होगा। इसके अलावा 30 अक्टूबर, 2023 तक राहु और केतु की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Mithun Varshik Rashifal 2023) के अनुसार बस आपको केवल 17 जून से 4 नवंबर, 2023 तक की अवधि के दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी क्योंकि काम के अधिक दबाव के कारण वरिष्ठों के साथ आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 के अंत तक चीज़ें फिर से अनुकूल होने लगेंगी।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 तक आपको कुछ अनचाहे ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पति आपके दसवें भाव में स्थित होगा। इसके बाद बृहस्पति ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा और साथ ही 30 अक्टूबर, 2023 तक राहु भी ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। ग्यारहवें भाव में राहु की उपस्थिति होने के कारण आपको धन लाभ होगा।

हो सकता है कि पिछले वर्ष यानी कि 2022 में आठवें भाव में शनि की स्थिति के कारण आपको कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा हो या आपके ख़र्चों में बेतहाशा वृद्धि हुई हो, लेकिन इस वर्ष 2023 में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और साथ में बचत की गुंजाइश भी रहेगी क्योंकि बृहस्पति को शनि का समर्थन मिलेगा, जो आर्थिक रूप से आपके लिए फलदायी साबित होगा। हालांकि लाभ प्राप्त करने के लिए आपको काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मिथुन राशिफल 2023 (Mithun Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद आपको धीरे-धीरे धन प्राप्ति होने लगेगी। नौकरी में आपको नए मौके मिलेंगे और इस तरह के मौके आपकी आय बढ़ा सकते हैं, लिहाजा बचत की गुंजाइश भी रहेगी। 23 जुलाई से 4 सितंबर तक की अवधि के दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखते हुए, चीज़ों को संभालने का प्रयास करें।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार शिक्षा के लिहाज से भी वर्ष 2023, 22 अप्रैल के बाद ही अधिक अनुकूल साबित होगा, जब बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। 22 अप्रैल, 2023 के बाद आपकी पढ़ाई सुचारू रूप से हो सकेगी, जिसके फलस्वरूप आपका प्रदर्शन अच्छा होगा और आपको सफलता मिलेगी। साथ ही 30 अक्टूबर, 2023 तक ग्यारहवें भाव में राहु की अनुकूल स्थिति के कारण, आप अपनी पढ़ाई को लेकर काफ़ी दृढ़ संकल्पित होंगे, जो आपको शिक्षा की ऊंचाइयों तक ले जाएगा। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 4 सितंबर से 31 दिसंबर, 2023 की अवधि के दौरान आपको अपनी पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देने की ज़रूरत हो सकती है क्योंकि उस समय बृहस्पति वक्री अवस्था में होगा।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद जब बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा, तब आपको अपना पारिवारिक जीवन काफ़ी सुखद और ख़ुशहाल महसूस होगा। आपके रिश्तों में मिठास दिखने लगेगी। पिछले साल यानी कि वर्ष 2022 में आठवें भाव में शनि की प्रतिकूल स्थिति के कारण, हो सकता है कि आपको अपने पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा हो या रिश्तों में मतभेद पैदा हुए हों, वो सब इस वर्ष यानी कि 2023 में न होने के संकेत मिल रहे हैं क्योंकि शनि अनुकूल अवस्था में विराजमान है। मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 23 जुलाई से 4 सितंबर, 2023 तक की अवधि के दौरान आपको अपने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं क्योंकि उस समय शुक्र की स्थिति अनुकूल नहीं होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ष 2023 में आपके पारिवारिक जीवन में कोई बड़ी परेशानी खड़ी नहीं होगी।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार कुंडली के ग्यारहवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति होने के कारण, प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के मामले में आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आपके बीच प्रेम व स्नेह में वृद्धि होगी। वहीं ग्यारहवें भाव में राहु स्थित होने से आपके रिश्ते में आपसी समझ बढ़ेगी। 23 जुलाई से 4 सितंबर, 2023 के बीच आपको अपने प्रेम जीवन या वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है चूंकि शुक्र की स्थिति अनुकूल साबित नहीं हो सकती है। ऐसे में मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Mithun Varshik Rashifal 2023) के अनुसार यदि आप विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें आपको अच्छे परिणाम न मिलने की आशंका है और यदि आप विवाहित हैं तो आपके रिश्ते में मतभेद पैदा हो सकते हैं।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

हो सकता है कि पिछले साल यानी कि 2022 में आठवें भाव में शनि की प्रतिकूल अवस्था के कारण आप घबराहट जैसी समस्या का शिकार हुए हों, आपकी सेहत में कई उतार-चढ़ाव आए हों, आर्थिक समस्याओं के कारण नींद न आने की बीमारी हुई हो या फिर आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा हो। लेकिन वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष यानी कि 2023 में आपको भाग्य का साथ मिलेगा क्योंकि बृहस्पति ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा और आठवें भाव पर शनि का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार इस साल आप शारीरिक और मानसिक रूप से ख़ुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। 24 सितंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक की अवधि के दौरान मंगल कमज़ोर स्थिति में होगा। ऐसे में आपका ध्यान नकारात्मक लक्षणों की ओर अधिक हो सकता है, जिसके कारण पीठ दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुल मिलाकर मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार देखा जाए तो यह वर्ष आपकी सेहत के लिहाज से काफ़ी अच्छा रहने वाला है।

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • शनिवार के दिन विकलांग लोगों को भोजन दान करें।
  • भगवान गणेश के लिए हवन/यज्ञ करें।
  • विशेष रूप से गुरुवार के दिन बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में मिथुन राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

वर्ष 2023 का अधिकांश समय मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छे समय का संकेत दे रहा है।

2. 2023 में मिथुन राशि वालों के भाग्य में क्या है?

वर्ष 2023 में मिथुन राशि के जातक करियर में तरक्की करेंगे, शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे और उनका पारिवारिक जीवन भी सौहार्द पूर्ण बना रहेगा.

3. 2023 में मिथुन राशि की परेशानी कब खत्म होगी?

17 जनवरी 2023 को मिथुन जातकों की शनि ढैय्या पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगी और यहीं से उनकी सभी परेशानियों का अंत भी होने लगेगा।

4. मिथुन राशि का जीवनसाथी कौन है?

कुम्भ राशि के जातक मिथुन जातकों के उपयुक्त जीवनसाथी साबित होते हैं।

5. 2023 में मिथुन राशि को कौन से भगवान की पूजा करनी चाहिए?

गणेश भगवान की पूजा करने से मिथुन जातकों को तमाम क्षेत्र में सफलता मिलती है।

6. 2023 में मिथुन राशि पर शनि की ढैया कब तक चलेगी?

17 जनवरी 2023 को मिथुन जातकों की शनि ढैय्या पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगी

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!