Personalized
Horoscope

सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Singh Varshik Rashifal 2023)

सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Singh Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 के लिए सिंह राशि के जातकों के पेशेवर जीवन, पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि के बारे में भविष्यवाणियां प्रदान करता है, जो पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। राशि चक्र में सिंह राशि को पांचवां स्थान दिया गया है तथा यह अग्नि तत्व की राशि है। सूर्य ग्रह द्वारा शासित यह राशि पिछले कर्मों को दर्शाती है। आमतौर पर सिंह राशि के लोग अपनी बातों पर खरा उतरने के प्रयास में रहते हैं और काफ़ी सिद्धांतवादी होते हैं। आइए वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार जानते हैं कि वर्ष 2023 में इनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आने की संभावना है।

Singh Rashifal 2023

Read in English: Leo Horoscope 2023

सिंह वार्षिक राशिफल 2023: करियर

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार करियर के लिहाज से देखा जाए तो तो कर्म ग्रह शनि वर्ष की शुरुआत से यानी कि 17 जनवरी, 2023 से कुंडली के सातवें भाव में स्थित होंगे। ऐसे में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है या फिर आपको काम मिलने में देरी हो सकती है, जिसकी वजह से आप समयसीमा के भीतर काम पूरा नहीं कर पाएंगे।

दूसरा कारण यह है कि 22 अप्रैल, 2023 तक शुभ ग्रह बृहस्पति मीन राशि में आठवें भाव में स्थित होगा। शनि और बृहस्पति की ये स्थितियां आपके करियर में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकती हैं। हो सकता है कि काम के दौरान आपसे कुछ ग़लतियां हो जाएं। ऐसे में आपको अपने काम में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

सिंह वार्षिक राशिफल 2023 22 अप्रैल, 2023 के बाद आपके करियर में विकास के साथ-साथ पदोन्नति के भी योग बनेंगे क्योंकि उस समय बृहस्पति आपके नौवें भाव में स्थित होगा और आपके लग्न पर दृष्टि डाल रहा होगा। 17 जून से 04 नवंबर, 2023 तक की अवधि के दौरान आपको अपने करियर में फिर से कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। लेकिन सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Singh Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 4 नवंबर, 2023 के चीज़ें बेहतर होने लगेंगी।

सिंह वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में आपकी आय का प्रवाह मध्यम रहने की संभावना है और 22 अप्रैल, 2023 तक आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में स्थित होगा।

वहीं दूसरी ओर शनि कुंडली के सातवें भाव में स्थित होगा और आपके लग्न पर दृष्टि डाल रहा होगा, जिसके कारण धन लाभ होने में देरी हो सकती है और साथ ही आपको अवांछित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Singh Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद, बृहस्पति का मेष राशि के नौवें भाव में गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। ऐसे में आपको आर्थिक रूप से अच्छा धन लाभ होगा और साथ में बचत भी संभव होगी। साथ ही 30 अक्टूबर, 2023 तक राहु और केतु की स्थिति भी धन लाभ के मामले में अनुकूल सिद्ध होगी। सिंह वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि धन हानि से बचने के लिए 23 जुलाई से 04 सितंबर, 2023 तक की अवधि के दौरान निवेश जैसा कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

सिंह वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार साल की शुरुआत से 22 अप्रैल तक आपकी पढ़ाई में थोड़ी-बहुत दिक्कतें आ सकती हैं क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में स्थित रहेगा। लेकिन 22 अप्रैल, 2023 के बाद नौवें भाव में बृहस्पति का गोचर आपके लिए फलदायी साबित होगा। हालांकि इस दौरान सातवें भाव में शनि की मौजूदगी के कारण आपको अपनी पढ़ाई में भटकाव महसूस हो सकता है, लेकिन यह कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Singh Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 04 सितंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक बृहस्पति की वक्री अवस्था के कारण, आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान और केंद्रित होकर पढ़ाई करने की आवश्यकता होगी क्योंकि पढ़ाई में आपकी रुचि कम हो सकती है।

सिंह वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 की शुरुआत आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अच्छी नहीं हो सकती है क्योंकि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में स्थित होगा। वहीं दूसरी ओर 22 अप्रैल, 2023 तक आठवें भाव में बृहस्पति की स्थिति के कारण आपको अपने पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। शनि और बृहस्पति की इन स्थितियों के कारण आपके पारिवारिक जीवन में अहंकार से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिसके कारण रिश्तों में कम्युनिकेशन गैप भी आ सकता है।

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 के बाद नौवें भाव में गुरु का गोचर होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको अपने परिवार में खुशियां देखने को मिलेगी। वहीं सिंह राशिफल 2023 (Singh Varshik Rashifal 2023) के अनुसार दूसरी ओर राहु और केतु का मेष तथा तुला राशि में गोचर, 30 अक्टूबर, 2023 तक आपके पारिवारिक जीवन के लिए सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा।

सिंह वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आठवें भाव में बृहस्पति की स्थिति 22 अप्रैल, 2023 तक आपके प्रेम संबंध और विवाह संबंधी मामलों में विघ्न डाल सकती है। वहीं दूसरी ओर सातवें भाव में शनि की स्थिति होगी, जिसके कारण यदि आप विवाह के लिए नए प्रस्तावों की तलाश कर रहे हैं तो उसमें आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल 2023 के बाद बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से नौवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके विवाह संबंधी मामलों के लिए फलदायी सिद्ध होगा। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो 22 अप्रैल, 2023 यानी कि बृहस्पति के गोचर के बाद से ही आपको अनुकूल परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

सिंह वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

सिंह वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार सेहत के लिहाज से देखा जाए तो वर्ष 2023 की शुरुआत से यानी कि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में स्थित होगा और 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में मौजूद रहेगा। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार दोनों ग्रहों की इस स्थिति के कारण आपको पैरों में दर्द और आंखों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि ख़ुद को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें और नियमित रूप योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें।

इसके अलावा, सिंह वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी धन ख़र्च करना पड़ सकता है। हालांकि कोई भी बड़ी समस्या नहीं होगी क्योंकि 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति की दृष्टि आपके लग्न भाव पर पड़ रही होगी।

सिंह वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

  • प्रतिदिन 44 बार "ॐ मन्दाय नमः" का जाप करें।
  • गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए हवन करें।
  • शनिवार के दिन गरीब लोगों में भोजन दान करें।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 2023 में सिंह राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

अप्रैल 2023 से सिंह राशि के अच्छे दिन शुरू होने की प्रबल संभावना है।

2. 2023 में सिंह राशि वालों की किस्मत कब खुलेगी?

वर्ष 2023 में अप्रैल का महीना सिंह जातकों की किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है।

3. सिंह राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

मेष, कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु, ये राशियाँ सिंह जातकों से प्रेम करती हैं।

4. 2023 में सिंह राशि वालों के लिए शुभ दिन कौन सा है?

रविवार का दिन सिंह जातकों के लिए शुभ दिन साबित होता है।

5. सिंह राशि वालों का 2023 में क्या होगा?

वर्ष 2023 में सिंह राशि के जातकों को करियर पक्ष, प्रेम जीवन, आर्थिक जीवन, और शिक्षा पक्ष के संदर्भ में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

6. 2023 में सिंह राशि का क्या हाल रहेगा?

विभिन्न मोर्चों पर सिंह राशि के जातकों को वर्ष 2023 में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में इस दौरान आप खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!