प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: ये सप्ताह आपकी लव लाइफ को बहुत ही ख़ुशियों से भर देगा। क्योंकि आप एक दूसरे के बिना वक्त बिता पाना पसंद नहीं करेंगे और ज्यादा से ज्यादा समय, एक दूसरे के साथ बिताने की कोशिश करेंगे। सितारों की चाल बताती है कि आप प्यार में रोमांटिक भी रहेंगे और एक-दूसरे की केयर भी करेंगे। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में यदि किसी तरह की परेशानी थी तो, इस सप्ताह आप आपस में बात करके उसे सुलझाने में सफल होंगे। जिसके बाद आपके अंतरंग संबंधों में भी नयापन आएगा, साथ ही आप ऑफिस से समय निकालकर घर पर व्यतीत करते दिखाई देंगे।उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का 27 बार जाप करें।