Personalized
Horoscope

वार्षिक राशिफल 2020

राशिफल 2020 (Rashifal 2020) की मदद से हम आज आपको बताएंगे कि आपके सितारे इस साल कैसे रहने वाले हैं। किस राशि के लोगों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है और किस राशि वाले लोग इस साल चुनौतियों का सामना करेंगे। वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल की मदद से हम आपको बताएंगे कि ज़िंदगी के विभिन्न क्षेत्रों में आपको इस साल कैसे फल मिलेंगे। साथ ही हम इस साल को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ उपाय भी बताएंगे तो आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है साल 2020 में बारह राशियों का भाग्य।

Read in English - Horoscope 2020

मेष राशिफल 2020

मेष राशिफल 2020वार्षिक राशिफल 2020 के मुताबिक़ यह साल इस राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से बहुत अच्छा है। साथ ही संतान पक्ष से भी इस साल आपको ख़ुशी मिलेगी। साल की शुरूआत आपके लिए थोड़ी निराशाजनक रह सकती है क्योंकि शनिदेव आपके कर्म भाव में विराजमान रहेंगे। जिसके चलते कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का ख्याल आपको आ सकता है जोकि आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल आपको कहीं से अटका धन वापस मिल सकता है। वैवाहिक और परिवारिक जीवन इस साल अच्छा रहेगा वहीं प्रेम मामलों की बात की जाए तो साल सामान्य रहेगा।

उपाय:शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें इससे नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहेंगी|

मेष राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 मेष राशिफल

वृषभ राशिफल 2020

वृषभ राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए यह साल सामान्य रहेगा। शनि की ढैय्या के चलते पिछले साल से चली आ रही कुछ परेशानियां इस साल भी आपको परेशान कर सकती हैं। हालांकि ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है परेशानियां दूर अवश्य होंगी। इस साल बृहस्पति देव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और साथ ही घर में मंगल कार्य भी हो सकते हैं। इस साल आप खुद को आध्यात्म की ओर ले जाएंगे और आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस साल वृषभ राशि के विवाहित लोगों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। साल का अंत अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है।

उपाय: बृहस्पति मंत्र का नियमित जाप करें व घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 वृषभ राशिफल

मिथुन राशिफल 2020

मिथुन राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष मिथुन राशि के लोगों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। चूँकि साल की शुरुआत में शनि आपके सातवें भाव में रहेंगे और जनवरी के अंत से पूरे वर्ष आठवें भाव में रहेंगे इसलिए आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं और साथ ही किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस साल अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें क्योंकि उनकी तबीयत गड़बड़ा सकती है। ऑफिस में किसी के साथ बहस हो सकती है इसलिए जितना हो सके खुद को शांत रखने की कोशिश करें। इस साल संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य भी आपको परेशानी दे सकते हैं। इस वर्ष आपको किसी भी प्रकार के निवेश करने से पहले गहराई से विचार करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के तले चीटियों के लिए शक़्कर रखें। बुद्ध मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 मिथुन राशिफल

कर्क राशिफल 2020

कर्क राशिफल 2020वार्षिक राशिफल 2020 के मुताबिक़ यह साल कर्क राशि वालों के लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा। इस साल आपके शत्रुओं की पराजय होगी, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता हाथ लगेगी। साल के मध्य में आय के नए रास्ते खुलने की पूरी उम्मीद है। आपको इस साल किसी भी लंबी यात्रा के दौरान सतर्क रहना होगा क्योंकि कोई दुर्घटना हो सकती है। इस साल रुका धन भी आपको प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के जो लोग शादी योग्य हैं इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि यह वर्ष कई मामलों में आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी हर निर्णय सोच-समझकर ही लें।

उपाय: शनिवार को उड़द की दाल दान करना शुभ रहेगा। पूर्णिमा के दिन चांद की उपासना करें।

कर्क राशि का विस्तृत वार्षिक फलादेश पढ़ने के लिए देखें – 2020 कर्क राशिफल

सिंह राशिफल 2020

सिंह राशिफल 2020सिंह राशि के जातकों के लिए 2020 एक फलदायी वर्ष साबित होगा। इस साल आपके रुके हुए काम पूरे होने लग जाएंगे और साथ ही जीवन में आ रही कई परेशानियां भी इस साल दूर हो जाएंगी। सिंह राशि के जातकों के लिए इस साल शादी के अच्छे रिश्ते आएँगे। व्यापार क्षेत्र में भी इस साल सिंह राशि वाले कमाल दिखा सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें भी इस साल प्रमोशन मिल सकता है। वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इस राशि के छात्रों के लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं।

उपाय: सुबह उठकर सूर्य देव को पानी चढ़ाएं। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 सिंह राशिफल

कन्या राशिफल 2020

कन्या राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार कन्या राशि के जातकों को साल की शुरुआत में ही मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को काम की वजह से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। इस साल आपके दुश्मन बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो इस साल परिवार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आप जितना काम करेंगे उसके मुताबिक़ आपको फल नहीं मिलेंगे। साल के बीच में आपकी सेहत बिगड़ सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें। अपने जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद करने से बचें।

उपाय: शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कन्या राशि वालों को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए और साथ ही कन्याओं को कपड़े भेंट देने चाहिए।

कन्या राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 कन्या राशिफल

तुला राशिफल 2020

तुला राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत शुभ रहने वाला है। विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में इस राशि वालों को साल 2020 में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी इस साल मधुरता रहेगी और अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साल के बीच में शनि की ढैय्या की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। इस साल किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। वैवाहिक जीवन इस साल अच्छा रहेगा क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको समझेगा।

उपाय: गाय को चारा खिलाएं और अपनी कुल देवी की पूजा करें।

तुला राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 तुला राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2020

वृश्चिक राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष पारिवारिक दृष्टि से वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। एक तरफ जहाँ परिवार के लोगों के साथ आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं वहीं दूसरी तरफ आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह साल आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है, बस साल के मध्य में आपको स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। इस साल वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी और आपके जीवनसाथी का आपको पूरा योगदान मिलेगा।

उपाय: 107 बार चंद्र मंत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 वृश्चिक राशिफल

धनु राशिफल 2020

धनु राशिफल 2020Rashifal 2020: इस साल की शुरुआत से ही धनु राशि वाले मानसिक तनाव में रहेंगे क्योंकि इस साल शनि की ढैय्या इस राशि के जातकों को परेशान करेगी। परिवार में भी झगड़े हो सकते हैं। हालांकि नए काम की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह साल अच्छा नहीं है इसलिए अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। इस राशि के जो जातक विदेश जाना चाहते हैं उनकी मुराद इस साल पूरी हो सकती है। इस साल आपके प्रमोशन के भी पूरे चांस हैं।

उपाय: परेशानियों से दूर रहने के लिए नियमित रूप से हनुमान अष्टक का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर तीन केले चढ़ाएं।

धनु राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 धनु राशिफल

मकर राशिफल 2020

मकर राशिफल 2020राशिफल 2020 के अनुसार मकर राशि वालों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। इस साल कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी लेकिन इसकी वजह से जो धन खर्च होगा उससे आपको तनाव हो सकता है। इस साल वाहन चलाते वक्त आपको बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में धन की वजह से परेशानी आ सकती है। इस साल कोई भी फैसला लेने से पहले समझदार लोगों की सलाह अवश्य लें नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं और बाद में पछताना पड़ सकता है।

उपाय: शनि मंदिर में जाकर तेल चढ़ाएं और शनिदेव की पूजा करें।

मकर राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 मकर राशिफल

कुंभ राशिफल 2020

कुंभ राशिफल 2020कुंभ राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत बेहतरीन रहेगा। राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि वालों को मकान, भूमि और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी करते हैं इस साल उनको तरक्की मिल सकती है। शनि की साढ़े साती आपके ऊपर होने से इस साल स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह साल आपको अच्छे अनुभव देगा। पारिवारिक स्थिति भी अच्छी रहने की उम्मीद है।

उपाय: शनिदेव के 108 मंत्रों का जाप करें और पीपल के पेड़ के नीचे पानी चढ़ाएं।

कुंभ राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 कुम्भ राशिफल

मीन राशिफल 2020

मीन राशिफल 2020साल 2020 मीन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इस साल मीन राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है और साथ ही जीवन में प्रेम का आगमन भी हो सकता है। इस साल आपको महिलाओं का विशेष सहयोग मिलेगा इस वजह से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि इस साल आपको अपने स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखना होगा। लाइफ पार्टनर के साथ इस साल आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आपका साथी हर हालत में आपका साथ निभाएगा।

उपाय: बृहस्पति देव का मंत्र जाप करें और विष्णु भगवान को रोजाना पीली मिठाई चढ़ाएं।

मीन राशि का विस्तृत वार्षिक फल पढ़ने के लिए देखें – 2020 मीन राशिफल

आशा करते हैं साल 2020 आपके लिए खुशियां लेकर आये। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।