Personalized
Horoscope

वार्षिक राशिफल 2023 (Varshik Rashifal 2023)

वैदिक ज्योतिष पर आधारित MyKundali का यह वार्षिक राशिफल 2023 (Varshik Rashifal 2023) लेख लेकर आया है, सभी 12 राशियों के जीवन से जुड़ी सही व सटीक भविष्यवाणियां, जो हमारे विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल एवं स्थिति का विश्लेषण कर प्रदान की गई हैं। एक मनुष्य का जीवन कई चुनौतियों, परेशानियों, समस्याओं और उतार-चढ़ावों से भरा होता है। हम एक समस्या से उबर नहीं पाते हैं कि अगली समस्या हमारे सामने खड़ी होती है। हमारे मन में हमेशा एक मलाल रहता है कि काश ये चीज़ मुझे पहले पता चल जाती तो मैं इसे ठीक कर देता। आप जानते हैं कि नया वर्ष 2023 आने वाला है। ऐसे में नए वर्ष को लेकर हमारे मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होते हैं, जैसे कि हमारा पूरा साल कैसा जाएगा? इस वर्ष किसी रिलेशनशिप में आने की संभावना है कि नहीं? वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा या असहज? नौकरी में कोई दिक्कत तो नहीं आएगी? बिज़नेस में सफलता मिलेगी या नहीं? आर्थिक जीवन कैसे रहेगा? तो आइए राशि अनुसार जानते हैं कि वर्ष 2023 हमारे लिए क्या लेकर आने वाला है।

एस्ट्रोवार्ता: हमारे ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और पाएँ, जीवन की हर समस्या का समाधान।

Varshik Rashifal 2023

Read in English- Prediction 2023

मेष वार्षिक राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि चक्र की पहली राशि है और यह अग्नि तत्व की राशि है। मेष वार्षिक राशिफल 2023 (Varshik Rashifal 2023) के अनुसार, आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन के संबंध में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि बृहस्पति आपके पहले भाव में स्थित है। इस स्थिति के कारण आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन के संबंध में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के लिहाज से, वर्ष 2023 आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि शनि की स्थिति अनुकूल है, लेकिन सकारात्मक परिणाम आपको धीरे-धीरे देखने को मिलेंगे। इस वर्ष आपके सामने ऐसी स्थिति भी आ सकती है कि आप अपने काम में ख़ूब मेहनत करेंगे, लेकिन उसे नज़रंदाज़ कर दिया जाएगा। हालांकि आपको नौकरी के कुछ नए अवसर मिलेंगे, जो आपके लिए काफ़ी ख़ुशी की बात होगी।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो अप्रैल, 2023 तक का समय औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर धन ख़र्च करने की ज़रूरत पड़ सकती है। अक्टूबर 2023 से आपके स्वास्थ्य में सुधार संभव होगा।

संबंधों की बात करें तो हो सकता है कि सितंबर 2023 तक आपको बहुत अच्छे परिणाम न मिलें, लेकिन कुछ भी प्रतिकूल घटित नहीं होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो अक्टूबर 2023 से आपको अपने संबंधों और आर्थिक स्थिति आदि के मामले में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी।

विस्तार से पढ़ें: मेष वार्षिक राशिफल 2023

यहाँ क्लिक कर मुफ्त में करें, नाम से कुंडली मिलान!

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023

वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Varshik Rashifal 2023) के अनुसार, आपको अपने स्वास्थ्य, संबंध और फाइनेंस के मामले में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि अप्रैल 2023 के बाद आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पति कुंडली के छठे भाव में राहु और केतु के साथ स्थित होगा। इस स्थिति के कारण आप सिरदर्द, त्वचा में जलन और पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं।

अप्रैल 2023 तक आपको फाइनेंस, करियर और संबंधों के मामले में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन मई 2023 के बाद आपका स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन थोड़ा सा प्रभावित होने की आशंका है। स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए निवेश करते समय अधिक सावधानी बरतें।

मई 2023 से लेकर सितंबर 2023 तक आपके संबंधों में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको सुझाव दिया जाता है कि ख़ुद को शांत रखें और सबके साथ विनम्र व्यवहार करें। करियर की बात करें तो अप्रैल 2023 तक आपको मध्यम परिणाम प्राप्त होंगे और अक्टूबर 2023 के बाद अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

Read in English- Prediction 2023

विस्तार से पढ़ें: वृषभ वार्षिक राशिफल 2023

मिथुन वार्षिक राशिफल 2023

राशि चक्र की तीसरी राशि है मिथुन, जो वायु तत्व की राशि है। मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 (Varshik Rashifal 2023) के अनुसार, अप्रैल 2023 तक आपको अपने स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक मामले में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आपकी रुचि आध्यात्मिक कार्यों में अधिक हो सकती है।

अप्रैल 2023 के बाद राहु आपके ग्यारहवें भाव में बृहस्पति के साथ स्थित होगा, जिसके कारण आपको अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। साथ ही आपको अपने करियर में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा पारिवारिक माहौल भी सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। राहु सितंबर 2023 तक आपके ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेगा, जो कि आपके अंदर ढेर सारी इच्छाओं को जन्म देगा और सभी इच्छाएं पूरी न होने के कारण आप थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं।

यदि आप एक बिजनेसमैन हैं तो मई 2023 से आपको कुछ अच्छे बिजनेस टाई-अप करने के मौके मिलेंगे, जिनसे आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप सट्टा बाज़ारों जैसे कि शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट आदि से जुड़े हुए हैं, तो आप उससे भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

अक्टूबर 2023 के बाद आपको अपने करियर के संबंध में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे और हो सकता है कि आपको किसी काम के सिलसिले से विदेश यात्रा करने का भी मौका मिले क्योंकि राहु दसवें भाव में स्थित होगा। चौथे भाव में केतु की उपस्थिति होने के कारण, आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

विस्तार से पढ़ें: मिथुन वार्षिक राशिफल 2023

कर्क वार्षिक राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष में कर्क राशि को राशि चक्र के चौथे स्थान पर रखा गया है, जो एक जल तत्व की राशि है। कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Varshik Rashifal 2023) के अनुसार, सितंबर 2023 तक आपको अपने करियर, फाइनेंस और स्वास्थ्य के संबंध में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

अप्रैल 2023 तक का समय आपके करियर और स्वास्थ्य के लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है क्योंकि शनि कुंडली के आठवें भाव में स्थित होगा। लेकिन नौवें भाव में गुरु की उपस्थिति होने के कारण कोई भी बड़ी परेशानी नहीं होगी। नौवें भाव में गुरु की मौजूदगी, आपको आध्यात्मिकता की ओर भी झुकाएगी।

मई 2023 के बाद बृहस्पति दसवें भाव में तथा शनि आठवें भाव में स्थित होंगे, जिसके कारण कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के करियर में कुछ कठिनाइयां आने की आशंका है। आपके ऊपर काम दबाव अधिक हो सकता है, यहां तक कि नौकरी बदलने तक की नौबत भी आ सकती है। यदि आप वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जीवनसाथी के साथ संबंध में समस्याएं पैदा होने की आशंका है। सितंबर 2023 के बाद आपको अपने करियर में प्रगति देखने को मिलेगी। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी तथा जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।

विस्तार से पढ़ें: कर्क वार्षिक राशिफल 2023

सिंह वार्षिक राशिफल 2023

राशि चक्र में सिंह राशि को पांचवें स्थान पर रखा गया है तथा यह अग्नि तत्व की राशि है। सिंह वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल 2023 के बाद का समय आपको ज़्यादा सुखदायी महसूस होगा क्योंकि बृहस्पति उस समय आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इसके परिणामस्वरूप आपको अपने करियर में पदोन्नति जैसे कुछ मौके देखने को मिलेंगे। आर्थिक रूप से आपको लाभ प्राप्त होगा तथा आपकी रुचि आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगी, जो कि अत्यंत संतोषजनक होगी। आपके घर माहौल बेहद अनुकूल रहेगा। घर में विवाह जैसे शुभ अवसर देखने को मिलेंगे। यदि आप सिंगल हैं और विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो अप्रैल 2023 के बाद आपको विवाह के बंधन में बंधने का मौका भी मिल सकता है।

अप्रैल 2023 से पहले की बात करें तो सातवें भाव में शनि स्थित होगा तथा आपके लग्न भाव पर दृष्टि डालेगा। इसके कारण आप अपने रोजमर्रा के कार्यों को लेकर आलसी हो सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी क्योंकि काम के अधिक दबाव के कारण आपसे ग़लतियां हो सकती हैं। सेहत पर भी आपको काफ़ी ध्यान देने की ज़रूरत होगी क्योंकि शनि के प्रभाव के कारण आपके पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

विस्तार से पढ़ें: सिंह वार्षिक राशिफल 2023

कन्या वार्षिक राशिफल 2023

राशि चक्र की छठी राशि है कन्या और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। कन्या वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार, अप्रैल 2023 तक का समय आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा। आपको अपने स्वास्थ्य, संबंधों और आर्थिक मामलों में सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। यदि आप ख़ुद से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला लेना चाहते हैं तो अप्रैल 2023 तक का समय ज़्यादा अनुकूल है क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि आपके लग्न भाव पर होगी। ऐसे में अगर आप अपना घर बसाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपको अनुकूल फल प्रदान करेगा।

करियर की बात करें तो वर्ष 2023 लगभग पूरा ही आपके लिए प्रगतिशील रहेगा क्योंकि शनि स्वराशि कुंभ में छठे भाव में स्थित होगा। छठा भाव सेवा का भाव होता है और इस भाव में शनि की उपस्थिति करियर के लिहाज से फलदायी सिद्ध होगी। अप्रैल 2023 के बाद बृहस्पति आठवें भाव में राहु के साथ गोचर करेगा, जिसके कारण आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वहीं अक्टूबर 2023 के बाद आपके रिश्तों में तनाव पैदा होने की आशंका है क्योंकि राहु आपके सातवें भाव में गोचर करेगा और केतु पहले भाव में।

विस्तार से पढ़ें: कन्या वार्षिक राशिफल 2023

तुला वार्षिक राशिफल 2023

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राशि चक्र की सातवीं राशि तुला होती है और यह वायु तत्व की राशि है। तुला वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार, छठे भाव में बृहस्पति स्थित होने की वजह से अप्रैल 2023 तक की अवधि आपको थोड़ी चुनौतीपूर्ण लग सकती है। आपको अपने करियर और आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी क्योंकि पांचवें भाव में शनि स्थित होगा। दूसरी ओर, राहु सातवें भाव में तथा केतु पहले भाव में स्थित होगा, जिसके कारण आपके व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रह सकती है।

अप्रैल 2023 ख़त्म होते-होते बृहस्पति आपके सातवें भाव में राहु के साथ गोचर करेगा, जिसके फलस्वरूप आपको अपने करियर, फाइनेंस और संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। अप्रैल 2023 के बाद बृहस्पति की दृष्टि आपके लग्न भाव पर पड़ेगी और आपको अपने पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं हल होती नज़र आएंगी।

सितंबर 2023 के बाद आपको अपने सभी प्रयासों में सकारात्मक फल प्राप्त होंगे क्योंकि छठे भाव में राहु तथा बारहवें भाव में केतु स्थित होगा। छठे भाव में राहु स्थित होने की वजह से आप कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे।

विस्तार से पढ़ें: तुला वार्षिक राशिफल 2023

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023

जल तत्व की राशि वृश्चिक को राशि चक्र में आठवें स्थान पर रखा गया है। वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार, आपको अपने स्वास्थ्य, संबंधों और आर्थिक मामलों में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। अप्रैल 2023 तक आपके ऊपर बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी, जिसके परिणामस्वरूप आपकी आय का प्रवाह अच्छा रहेगा। सेहत भी आपकी काफ़ी अच्छी रहेगी, लेकिन ख़ुद को तंदरुस्त बनाए रखने के लिए आपको समय पर भोजन करने, संतुलित आहार का सेवन करने तथा योग, व्यायाम आदि करने की आवश्यकता होगी।

अप्रैल 2023 के बाद बृहस्पति का अगला गोचर भले ही अनुकूल न हो लेकिन उसकी दृष्टि आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगी। शनि का अगला गोचर आपके चौथे भाव में होगा, जिसके परिणामस्वरूप आप भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जैसे कि प्रॉपर्टी खरीदना आदि। सितंबर 2023 के बाद आपको अपने पारिवारिक जीवन में सुकून महसूस होगा। परिवारजनों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। यदि आप शेयर मार्केट आदि से जुड़े हुए हैं तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है।

विस्तार से पढ़ें: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2023

धनु वार्षिक राशिफल 2023

राशि चक्र की नौंवी राशि है धनु, जो कि अग्नि तत्व की राशि है। धनु वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार, आपको अपने करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल 2023 तक आपका दैनिक जीवन थोड़ा असंतोषजनक हो सकता है। पूरे वर्ष के लिए तीसरे भाव में शनि का गोचर तथा अप्रैल 2023 के बाद मेष राशि में बृहस्पति का अनुकूल गोचर होने से, आपके व्यक्तिगत जीवन, पेशेवर जीवन तथा आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। यदि आप एक व्यवसायी हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप कोई नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

इसके बाद बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके वैवाहिक जीवन के लिए फलदायी साबित होगा। आपकी रुचि अध्यात्म की ओर बढ़ेगी। यदि आप शेयर मार्केट आदि से जुड़े हुए हैं तो आपको उससे अच्छा रिटर्न मिलने की भी संभावना प्रबल है।

विस्तार से पढ़ें: धनु वार्षिक राशिफल 2023

मकर वार्षिक राशिफल 2023

राशि चक्र की दसवीं राशि पृथ्वी तत्व की राशि है, जिसे मकर राशि के नाम से जाना जाता है। मकर वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार, यह आपके करियर, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य के लिहाज से औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि चौथे भाव में राहु और दूसरे भाव में शनि स्थित होगा।

अप्रैल 2023 के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं क्योंकि बृहस्पति आपके चौथे भाव में राहु के साथ स्थित होगा। इन ग्रहों की इस स्थिति के कारण आपको अपने और अपने से बड़ों के स्वास्थ्य पर काफ़ी धन ख़र्च करना पड़ सकता है। शनि स्वराशि में दूसरे भाव में स्थित होगा, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने करियर पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़्यादा पैसा कमाने की सोचेंगे। सितंबर 2023 से राहु मीन राशि में तीसरे भाव में तथा केतु कन्या राशि में नौवें भाव में गोचर करेगा, जिसके फलस्वरूप आपको अपने करियर में प्रगति और आर्थिक लाभ में वृद्धि देखने को मिलेगी। तीसरे भाव में राहु की स्थिति के कारण आपको किसी काम के सिलसिले से विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

विस्तार से पढ़ें: मकर वार्षिक राशिफल 2023

कुंभ वार्षिक राशिफल 2023

राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है कुंभ, जो वायु तत्व की राशि है। कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार, तीसरे भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण आपको आर्थिक रूप कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही पहले भाव में शनि स्थित होने के कारण, करियर में भी कुछ समस्याएं आने की आशंका है। पहले भाव से शनि की दृष्टि आपके सातवें भाव पर पड़ेगी, इसलिए आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का अधिक ख़्याल रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि उनका स्वास्थ्य प्रभावित होने की आशंका है।

सातवें भाव पर शनि की दृष्टि होने के कारण, आपको जीवनसाथी के साथ संबंध में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको अपने दोस्तों से भी सावधान रहने की आवश्यकता होगी। शनि के नकारात्मक प्रभाव तब कम होंगे, जब बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेगा और उसकी दृष्टि सातवें भाव पर पड़ेगी। सितंबर 2023 के बाद, दूसरे भाव में राहु तथा आठवें भाव में केतु का गोचर, आपको आर्थिक समस्याएं दे सकता है, इसलिए आपको अपने ख़र्चों की सही ढंग से योजना बनाने की आवश्यकता होगी।

विस्तार से पढ़ें: कुंभ वार्षिक राशिफल 2023

मीन वार्षिक राशिफल 2023

राशि चक्र की बारहवीं और आख़िरी राशि है मीन, जो कि जल तत्व की राशि है। मीन वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार, शनि इस वर्ष कुंभ राशि में गोचर कर रहा है, जो कि साढ़ेसाती के शुरुआती चरण का संकेत देता है। इसके कारण शुरुआत में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल 2023 के बाद आपको अपने करियर में प्रगति के साथ-साथ आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा क्योंकि मेष राशि में बृहस्पति का गोचर आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा।

आशंका है कि पूरे साल भर आपको अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख़्याल रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि दूसरे भाव में राहु और आठवें भाव में केतु स्थित है। इन ग्रहों की इस स्थिति के कारण नौकरीपेशा जातकों का विदेश या किसी अन्य जगह स्थानांतरण हो सकता है। दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति के कारण, परिवारजनों और जीवनसाथी के साथ संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि आठवें भाव में स्थित केतु आध्यात्मिकता की ओर आपका झुकाव बढ़ाएगा।

सितंबर 2023 के बाद, केतु सातवें भाव में तथा बृहस्पति दूसरे भाव में गोचर करेगा। ऐसे में अगर आप सिंगल हैं और विवाह होने का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको विवाह के बंधन में बंधने का मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दूसरे भाव में बृहस्पति की स्थिति आपके लिए अनुकूल साबित होगी।

विस्तार से पढ़ें: मीन वार्षिक राशिफल 2023

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. वृश्चिक राशि का भाग्योदय कब होगा 2023?

22 अप्रैल 2023 के बाद वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्योदय होने की संभावना है।

2. तुला राशि की समस्या 2023 में कब तक समाप्त होंगी?

साल 2023 में 30 अक्टूबर के बाद तुला राशि की परेशानियाँ खत्म होने लगेंगी।

3. 2023 में सिंह राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?

वर्ष 2023 में अप्रैल महीने से सिंह जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

4. क्या 2023 धनु राशि वालों के लिए अच्छा साल होगा?

हां, क्योंकि इस वर्ष धनु राशि के जातकों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप खत्म हो जाएगा। ऐसे में साल 2023 आपके लिए शुभ साबित होगा।

5. मीन राशि के लिए वर्ष 2023 का शुभ रंग क्या है?

वर्ष 2023 में मीन राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ साबित होगा।

6. क्या 2023 मिथुन राशि के लिए भाग्यशाली है?

हां वर्ष 2023 मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ साल साबित होगा।

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। MyKundali के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!