प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: प्रेम राशिफल: पूर्व के दिनों में आपके प्रेम संबंधों में चल रही तकरार को खत्म कर, इस सप्ताह आपको अपने प्रिय को भरोसा और वादा देने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इससे ही उन्हें आपके प्रेम पर पुनः विश्वास हो सकेगा। इसलिए इस बात की गंभीरता को समझते हुए, उनके साथ बैठकर संवाद करें और उनके मन की हर दुविधा को दूर करें। इस राशि के कुछ शादीशुदा जातकों के जीवनसाथी का जिद्दी स्वभाव, इस सप्ताह सकारात्मक रूप से परिवर्तित होता दिखाई देगा। जिसके चलते आपको उनका सहयोग व प्रेम प्राप्त करने में, पूर्ण सफलता मिलेगा। हालांकि इस मौके को अपने हाथ से न जाने देते हुए इसका उत्तम लाभ उठाने का ही प्रयास करना, आपके लिए उचित रहने वाला है।उपाय: प्रतिदिन “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें।