प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: आपकी राशि के प्रेमी, स्वभाव से ही भावुक और केयर करने वाले होते हैं। यही वजह है कि यह एक सफल प्रेमी बन सकते हैं और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह प्रेमी जातकों को अपने प्रेमी से सुनने को मिलेगा। क्योंकि इस दौरान वो आपकी उनकी देखभाल करते दिखाई देंगे। इस राशि के कुछ विवाहित जातकों को, अपने जीवनसाथी के साथ घूमने का मौका इस सप्ताह मिलेगा, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ इस दौरान किसी धार्मिक स्थल पर घूमने भी जा सकते हैं।उपाय: प्रतिदिन "ॐ चन्द्राय नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें।