प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: प्रेम राशिफल के अनुसार आप अपनी प्यारी और मीठी बातों में अपने प्रियतम को लुभाने का प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता मिलेगी, जिससे वह आपसे खुश रहेंगे। क्योंकि इस समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल होगी, ऐसे में इस शुभ समय का उत्तम लाभ उठाए। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में इस समय नन्हे मेहमान की दस्तक, सुनने को मिलेगी। जिसके कारण परिवार के साथ-साथ आपके वैवाहिक जीवन में भी ख़ुशी की लहर दौड़ेगी। इससे घर का माहौल भी बहुत ही खुशगवार हो जाएगा।उपाय: मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।