Personalized
Horoscope

Kumbha Saptahik Rashifal - Aquarius Weekly Horoscope in Hindi - कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

Microsoft-IIS/10.0
Aquarius Rashifal

10/5/2026 - 10/11/2026

इस सप्ताह आपको अपनी व्यस्त ज़िंदगी में से, कुछ पल निकालते हुए आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ, ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य जीवन पर, सकारात्मक असर पड़ने की संभावना बढ़ती दिखाई देगी। चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के छठे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह वित्त के संबंध में, गति को बनाए रखने के लिए आपको कम मेहनत के बाद भी अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त हो सकेगा। क्योंकि इस दौरान ग्रहों की स्थिति बताती है कि आपके अप्रत्याशित खर्चें बेहद कम होंगे, जिससे आप अपना धन काफी हद तक संचय करने में सफल होंगे। इस सप्ताह ज़रूरत पड़ने पर जब-जब आप खुद को अकेला महसूस करेंगे तो, उस समय आपके माता-पिता आपको अपना आशीर्वाद देते हुए, आपका मनोबल बढ़ाने का कार्य करेंगे। इससे आपका पारिवारिक जीवन सुचारु ढंग से चलता रहेगा। चंद्र राशि के अनुसार शनि के दूसरे भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह करियर में आपको, मनमाफिक फल मिलने की तो पूरी उम्मीद है। परन्तु इसके लिए आपको अपनी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने की ज़रूरत होगी। आपकी राशि के वो छात्र, जो किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं और उसमें सफलता पाना चाहते हैं, तो उन्हें इस दौरान अपने साहस और आत्मविश्वास के बल पर भरपूर सफलता मिल सकेगी। परंतु यह निश्चित मानिए कि आपको इसके लिए, अपने गुरुजनों और अपने शिक्षकों को खुश करने, तथा उनके साथ अपने संबंध बेहतर करके चलने की विशेष आवश्यकता होगी।