प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: आप अक्सर अपने प्रिय के सामने हारने से परेशान हो जाते हैं, परन्तु इस सप्ताह आपको इस मामले में उदार न होने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस समय आपको ये समझना होगा कि कभी-कभी अपने प्रेमी से हारना कोई बेज़त्ती वाली बात नहीं, बल्कि आपके प्रेम की ख़ूबसूरती है। इस सप्ताह ऐसी कई स्थिति उत्पन्न होंगी, जब आप अपने वैवाहिक जीवन में स्थिरता की तलाश करते दिखाई देंगे। जब आप सभी प्रयासों के बाद भी जीवन में ठहराव लाने में असमर्थ होंगे तो, संभव है कि परेशान होकर आपका सारा गुस्सा जीवनसाथी पर निकले।उपाय: प्रतिदिन “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।