इस सप्ताह आपको अपनी व्यस्त ज़िंदगी में से, कुछ पल निकालते हुए आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ, ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य जीवन पर, सकारात्मक असर पड़ने की संभावना बढ़ती दिखाई देगी। चंद्र राशि से बृहस्पति के पाँचवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह माली हालत में सुधार की वजह से, आपके लिए घरेलू ज़रूरी वस्तु ख़रीदारी काफी हद तक आसान रहेगा। जिसके कारण आपके घर वाले भी आपसे खुश होंगे, साथ ही आपको भी बेहतर करने का प्रोत्साहन प्राप्त हो सकेगा। इस सप्ताह घर पर किसी सदस्य का स्थान परिवर्तन संभव है, या ऐसी संभावना बनती दिखाई दे रही है कि आप अपने वर्तमान निवास स्थान से कहीं दूर रहने के लिए जाने का प्लान करें। इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय अपने परिवार के निकालते हुए, उनके साथ समय व्यतीत करते और परिवार से जुड़े किसी निर्णय पर साथ बैठकर विचार-विमर्श करते दिखाई देंगे। चंद्र राशि से केतु के छठे भाव में स्थित होने के कारण, वो जातक जो किसी भी तरह के रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि संभावना है कि आप इस दौरान अपनी क्षमता को लेकर कुछ, असमंजस की स्थिति में आ सकते है। इससे आपके अंदर अपने करियर को लेकर असुरक्षा की भावना भी देखी जाएगी। आपकी राशि से संबंधित वो युवा, जो किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, उन्हें इस सप्ताह अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकेगा। जिसके अनुसार उनकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। इसलिए अपनी मेहनत जारी रखें और अपने शिक्षकों और बड़ों से, कठिन विषयों को समझने में मदद लेते रहें।