प्रेम / विवाह / व्यक्तिगत संबंध: इस सप्ताह संभव है कि आपकी आर्थिक स्थिति को भली-भांति समझने के बावजूद भी, आपका प्रिय आपसे कई प्रकार की ग़ैर-ज़रूरी मांगे कर सकता है। ऐसे में उनकी इन मांगों को पूरा करने के लिए किसी से उधारी पर पैसे लेने की बजाय, उनके सामने 'न' कहना आपको सीखना होगा। अन्यथा आप खुद को हमेशा इस तरह परेशान करते रहेंगे। इस सप्ताह आपका मिज़ाज कुछ खराब हो सकता है, जिसके चलते आप बात-बात पर जीवनसाथी से परेशान हो सकते हैं। इस समय आपको ऐसा भी लग सकता है कि, जीवनसाथी जानकार आपको बेवजह तंग कर रहा है। हालांकि ये सब उस वक़्त आपके मन का वहम साबित होगा, जब आप खुद साथी को अपनी देखभाल करते देखेंगे।उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।