चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के चतुर्थ भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार देखा जाएगा, जिसके कारण खेलों और आउटडोर गतिविधियों में आपका बढ़-चढ़कर भाग लेना, आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने और उसी ऊर्जा से आपको बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा। इस सप्ताह आपको कई प्रकार की, आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि आशंका है कि आप न चाहते हुए भी ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें। जिससे आपको भविष्य में कई प्रकार की आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ेगा। इस सप्ताह चंद्र राशि के अनुसार शनि के द्वादश भाव में स्थित होने के कारण आपको परिवार के लोगों से वाद-विवाद होने पर, धैर्य न खोने की हिदायत दी जाती है। क्योंकि संभव है कि किसी बात पर चर्चा करते समय, आपके और सदस्यों के बीच विचारों का मतभेद हो, जिसके बाद आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर, राई का पहाड़ बना सकते हैं। इसलिए अगर आप उन्हें इसका मौका नहीं देंगे तो, स्वंय ही बात सुलझ सकती है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच, आप इस सप्ताह कार्यस्थल पर थोड़ा चिढ़-चिढ़ा व्यवहार कर सकते हैं। इस कारण आपकी दूसरे सहकर्मियों से झड़प या विवाद भी संभव है। हालांकि इसके साथ ही आप तुरंत अपनी गलती मानते हुए बाद में, उस विवाद को खत्म करने में भी सफल रहेंगे। इस सप्ताह सभी छात्रों को खासतौर से सलाह दी जाती है कि अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिये, वो ध्यान और योग का सहारा लें और स्थितियाँ अगर विपरीत हों तो हमेशा जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया देने की जगह, खुद को शांत रखने की कोशिश करें।